नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। जनपद टिहरी गढ़वाल आगमन पर नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक ने सर्वप्रथम भद्रकाली मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की, तत्पश्चात कार्यभार ग्रहण हेतु पुलिस कार्यालय नई टिहरी पहुंचीं, जहां उन्हें पुलिस बल द्वारा औपचारिक सलामी दी गई। सलामी ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचयात्मक बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने जनपद की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन एवं जनसुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। अपने संबोधन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया ने स्पष्ट किया कि जनपद…
Read Moreमंच शब्दों का संसार संस्था ने किया कवि सम्मेलन का आयोजन।
देहरादून। मंच शब्दों का संसार संस्था के सौजन्य से दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन पद्मभूषण आधुनिक मीरा महादेवी वर्मा की याद में किया गया। अध्यक्ष मीरा नवेली के सानिध्य महमान-ए-ख़ास अम्बिका सिंह रूही के सामने, आरिफ अतिब, कमाल तकि, ए एस शाह, सविता कोटनाला, आयुष शर्मा, राजीव “बिल्ला”, गौरव, ख़ुशी सुदी, अंकित कम्बोज, तसनीमा कौसर, प्रियंका नेगी, डा. राशि ‘कशिश’, सौम्या बेनीवाल, ने अपने कलाम पढ़े l मंच संचालन कर नीलेश शर्मा ने सभी को मन्त्रमुग्ध किया, इसी के साथ कार्यक्रम के अंतर्गत…
Read Moreमुख्य विकास अधिकारी ने किया बकरी फार्म, बागी – बमुण्ड , टिहरी गढ़वाल का निरीक्षण।
नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी वरूणा अग्रवाल द्वारा ग्राम बागी -बमुण्ड, टिहरी गढ़वाल स्तिथ श्री राम चंद्र के बकरी फार्म का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्री हरि ओम द्वारा अवगत कराया गया की वर्तमान में इस फॉर्म में उन्नत नस्ल की लगभग 85 बकरियां पाली जा रही हैं, जिनकी संख्या में दिनोदिन बढ़ोत्तरी हो रही है। एवं आवश्यकता अनुसार बकरियों का क्रय-विक्रय भी किया जाता है । वर्तमान में बकरी फार्म में 85 से अधिक बकरियों की क्षमता वाला एक बाड़ा उपलब्ध हैं…
Read Moreस्लग- उत्तराखंड में ऑपरेशन प्रहार से अपराधी खौफ में।
देहरादून। उत्तराखंड में लगातार उत्तराखंड पुलिस द्वारा वांटेड अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है, जिसके चलते उत्तराखंड के हर जिले में लगातार पुलिस उन अपराधियों को खोज रही है, जो किसी न किसी अपराध में लिप्त हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों में डर का माहौल बनने लगा है, और कई अपराधी कानून के शिकंजे में आए हैं। इसके तहत एक संघन अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत जो भी अपराधी हैं, गैंगस्टर हैं, जिन पर अन्य कानूनी धाराएं…
Read Moreटिहरी गढ़वाल में घरेलू एलपीजी गैस की समस्या सामान्य।
नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देशों के अनुपालन में गैस एजेंसियों एवं पूर्ति विभाग आपसी समन्वय के साथ गैस वितरण की कार्यवाही कर रहा है उन्होंने कहा कि जनपद टिहरी गढ़वाल में घरेलू एलपीजी गैस की प्राप्ति एवं वितरण की स्थिति सामान्य बनी हुई है। जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार डोभाल ने बताया की जनपद टिहरी गढ़वाल में घरेलू एलपीजी की आपूर्ति एवं वितरण की स्थिति सामान्य है जनपद टिहरी गढ़वाल में घरेलू एलपीजी की प्राप्ति एवं वितरण की स्थिति सामान्य बनी हुई है। विगत दिवस…
Read Moreमुख्यमंत्री धामी से उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई की शिष्टाचार भेंट…
देहरादून 03 अप्रैल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में राजीव घई (उप सेना प्रमुख–रणनीति) ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न समसामयिक और सामरिक विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमावर्ती राज्य होने के कारण उत्तराखंड में विकास, आपदा प्रबंधन और सुरक्षा के दृष्टिकोण से सेना का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार और भारतीय सेना के बीच बेहतर समन्वय से राज्य में विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि…
Read Moreजुगमन्दर हॉल के नवीनीकरण का मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण…
देहरादून 03 अप्रैल ।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नगर निगम देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में 2 करोड़ 32 लाख 50 हजार रुपये की लागत से जुगमन्दर हॉल के जीर्णोद्धार एवं नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने केदारपुरम स्थित ए.बी.सी. सेंटर में कैनाल निर्माण तथा नगर निगम क्षेत्र के छह स्थानों पर पार्कों के विकास और सौंदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास भी किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार “विकास भी, विरासत भी” के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने…
Read Moreअल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर, मंत्री खजान दास ने की विभागीय समीक्षा…
देहरादून 03 अप्रैल। प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजान दास ने आज विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं और कार्यों की प्रगति का आकलन किया। बैठक में मंत्री ने विभागीय योजनाओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों से सुझाव भी प्राप्त किए। उन्होंने कहा कि बैठक में यह भी चर्चा की गई कि विभाग के माध्यम से और कौन-कौन से जनकल्याणकारी कार्य किए जा सकते हैं, जिससे अल्पसंख्यक समुदाय को अधिक लाभ मिल सके। मंत्री ने अधिकारियों को…
Read More15वें वित्त आयोग से चम्पावत को ₹11.50 करोड़ की सौगात, पंचायतों के विकास को मिलेगी नई गति…
चम्पावत, 03 अप्रैल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनपद चम्पावत को आदर्श जनपद बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जनपद की त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु लगभग ₹11.50 करोड़ की धनराशि विभिन्न मदों में आवंटित की गई है। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत—तीनों स्तरों पर विकास कार्यों को गति देने के लिए यह अनुदान जारी किया गया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का…
Read Moreउत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित हुए शीशपाल गुसाईं का उत्तरांचल प्रेस क्लब में अभिनंदन।
देहरादून । उत्तरांचल प्रेस क्लब, देहरादून में अपने सदस्यों को सम्मानित करने की गौरवशाली परंपरा के अंतर्गत शुक्रवार को एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें क्लब के सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार शीशपाल गुसाईं को “उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान 2025” प्राप्त होने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत गरिमामय वातावरण में किया गया, जिसमें पत्रकारिता, साहित्य और अकादमिक जगत से जुड़े अनेक वरिष्ठ व्यक्तित्व उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने की। प्रेस क्लब की ओर से श्री गुसाईं को स्मृति चिन्ह,…
Read More