देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ हैं। उनकी प्रतिभा, मेहनत और संकल्प प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा को आधुनिक तकनीक, नवाचार और भारतीय जीवन मूल्यों से जोड़ते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में शीर्ष…
Read MoreAuthor: Admin
बर्नीगाड़ में 217 करोड़ की 38 विकास योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण…
उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को पुरोला विधानसभा क्षेत्र के बर्नीगाड़ में करीब 217 करोड़ रुपये की लागत की 38 विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इनमें 30 योजनाओं का शिलान्यास और आठ योजनाओं का लोकार्पण शामिल है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय बर्नीगाड़ का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं करते हुए राजकीय महाविद्यालय बर्नीगाड़ के स्थायी भवन एवं परिसर का निर्माण जल्द शुरू कराने, राजा रघुनाथ देवडोकरी में मिनी स्टेडियम बनाने और बर्नीगाड़ थाला चौक से राजकीय…
Read Moreदेहरादून के 19 शैडो एरिया में पहुंचेगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम ने दिए सख्त निर्देश…
देहरादून, 15 अक्टूबर। जिले के दूरस्थ और नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जिला टेलीकॉम समिति एवं नेशनल ब्रॉडबैंड मिशन की समीक्षा बैठक में बीएसएनएल समेत सभी दूरसंचार कंपनियों को विधानसभा चुनाव से पहले सभी चिह्नित शैडो एरिया में मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में कुल 19 शैडो एरिया चिह्नित किए गए हैं। इनमें मसूरी विधानसभा क्षेत्र के सात और चकराता विधानसभा क्षेत्र के 12…
Read Moreनवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
देहरादून। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। उन्होंने विधिवत पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की आराधना का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख और समृद्धि लेकर आए।
Read Moreकन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
देहरादून। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस और शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को आईआरटीडी प्रेक्षागार में आयोजित बालिका शिक्षा प्रोत्साहन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस और नवरात्रि के प्रथम दिन का एक साथ होना विशेष संयोग है। भारतीय संस्कृति में कन्याओं को शक्ति का स्वरूप…
Read Moreमुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
नरेंद्रनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर नरेंद्रनगर में 50वें सिद्धपीठ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का ध्वजारोहण कर शुभारंभ किया। उन्होंने सांस्कृतिक झांकियों का अवलोकन करने के साथ विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने शहीद स्थल पर अमर शहीदों की प्रतिमाओं तथा स्वतंत्रता संग्राम शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद मां कुंजापुरी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने मेले की स्वर्ण जयंती…
Read Moreअशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज सभागार, पटेलनगर में विश्व हिंदू परिषद की ओर से आयोजित श्रद्धेय अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष के उद्घाटन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने विश्व हिंदू परिषद की पत्रिका ‘विश्व हिंदू’ के अशोक सिंघल पर प्रकाशित विशेषांक का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने अशोक सिंघल को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण और समाज को संगठित करने के लिए समर्पित किया। उनका जीवन सादगी, सहजता और…
Read More39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
देहरादून। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद और बेघर परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार के प्रयासों को लगातार सफलता मिल रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत वर्ष 2022 से अब तक राज्य में 39,815 परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराए जा चुके हैं। इनमें सबसे अधिक 4,882 आवास ऊधमसिंह नगर, 4,493 हरिद्वार और 4,032 आवास रुद्रप्रयाग जिले में बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ग्रामीण क्षेत्रों के बेघर परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत…
Read Moreउद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी की भूमिका निभा रही सरकार : धामी
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार उद्योगों के लिए नियामक की बजाय सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही है। सरकार का प्रयास है कि उत्तराखंड में उद्योगों के लिए सुरक्षित, पारदर्शी और सरल व्यवस्था उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि उद्योग, व्यापार और निवेश राज्य की आर्थिक प्रगति के महत्वपूर्ण आधार हैं और इनके माध्यम से रोजगार के नए अवसर पैदा होने के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था भी मजबूत होती है। मुख्यमंत्री गुरुवार को हरिद्वार में आयोजित सातवें सीआईआई उत्तराखंड इंडस्ट्रियल समिट एंड एक्सपो-2026 में बतौर…
Read Moreसशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव : धामी
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव हैं। पंचायत प्रतिनिधि सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण सेतु हैं और ग्रामीण क्षेत्रों की जरूरतों को समझते हुए विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने में उनकी अहम भूमिका है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री गुरुवार को हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के क्षमता विकास के लिए आयोजित एक दिवसीय अभिमुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रदेश…
Read More