यमुनोत्री क्षेत्र के 5 मोटर मार्ग राज्य योजना में स्वीकृत…

उत्तरकाशी। यमुनोत्री क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पांच प्रमुख मोटर मार्गों को राज्य योजना के अंतर्गत स्वीकृति मिल गई है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। राज्य योजना के तहत जिन मोटर मार्गों को स्वीकृति मिली है, उनमें जशपुर चमियारी से उलन मोटर मार्ग, पोंटी राजगढ़ी (किमी 21) पुजेली से ग्राम कोटी…

Read More

आपदा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को राज्यपाल ने किया सम्मानित…

देहरादून 1 अप्रैल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने बुधवार को लोक भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में आपदा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले देहरादून जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी सम्मानित कार्मिकों के समर्पण, साहस और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि उनका कार्य अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत है। राज्यपाल ने कहा कि जनपद देहरादून में 15-16 सितंबर 2025 की रात सहस्त्रधारा-कार्लीगाड क्षेत्र में हुई भीषण वर्षा और बादल फटने की घटना के कारण बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न…

Read More

देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी…

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून स्थित रेंजर्स ग्राउंड में विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने संतजनों, श्रद्धालुओं और गणमान्य नागरिकों का अभिनंदन करते हुए कहा कि संत समागम और हरि कथा का श्रवण जीवन का सर्वोच्च सौभाग्य होता है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि श्रीमद्भागवत कथा जैसे आध्यात्मिक आयोजनों में शामिल होना व्यक्ति को आध्यात्मिक उन्नति और आत्मिक शांति की ओर प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि संतों का सानिध्य और उनका मार्गदर्शन जीवन को सकारात्मक दिशा…

Read More

जिलाधिकारी ने मंगलवार को किया कार्यालयों का औचक निरीक्षण।

नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने मंगलवार को दस बजे से पहले किया कई कार्यालय का औचक निरीक्षण इस दौरान उन्होंने मुख्य कोषागार नई टिहरी का वार्षिक निरीक्षण के साथ ही सूचना कार्यालय, अभियोजन सदर मालखाना, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सहित पुनर्वास कार्यालय का भी किया औचक निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान कोषागार में उन्होंने डबल लॉक में रखे ई-स्टाम्प, सामान्य स्टाम्प, नोटरी स्टाम्प, कोर्ट शुल्क, राजस्व स्टाम्प, अधिवक्ता कल्याण स्टाम्प का सत्यापन किया। उन्होंने मुख्य कोषाधिकारी से बहुमूल्य वस्तुओं, चुनाव संबंधी सामग्री एवं बक्सों की भी जानकारी…

Read More

व्यक्ति के विकास में बाधक बनती है नकारात्मक सोच :जिला अधिकारी नितिका खंडेलवाल।

नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)।  जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने सोमवार को नई टिेहरी सुरसिंह धार स्थित नर्सिंग कॉलेज में आयोजित सांस्कृतिक एवं खेल महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित के साथ किया इस अवसर पर नर्सिंग कॉलेज की छात्र -छात्राओं द्वारा विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं । जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी कार्य को करने से पहले यह नहीं सोचना चाहिए कि हम उसे कर सकते हैं या नहीं। नकारात्मक सोच व्यक्ति के विकास में बाधक…

Read More

जनपद में घरेलू एलपीजी की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था सामान्य

नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। जिलाधिकारी टिहरी नितिका खण्डेलवाल के निर्देशों के अनुपालन में गैस एजेंसियों एवं पूर्ति विभाग आपसी समन्वय के साथ गैस वितरण की कार्यवाही कर रहा है उन्होंने कहा कि जनपद टिहरी गढ़वाल में घरेलू एलपीजी गैस की प्राप्ति एवं वितरण की स्थिति सामान्य बनी हुई है। जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार डोभाल ने अवगत कराया कि विगत दिवस जनपद में स्थित सेवा प्रदान करने वाली गैस एजेंसियों को कुल 1392 घरेलू एलपीजी सिलेंडर प्राप्त हुए, जबकि एजेंसियों द्वारा 2366 सिलेंडरों का सफलतापूर्वक वितरण उपभोक्ताओं को किया…

Read More

मुख्यमंत्री धामी से विधायकों ने की शिष्टाचार भेंट…

देहरादून। सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर विधायक मोहन माहरा, विधायक खजाना दास विधायक बंशीधर भगत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की। जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र से विधायक मोहन माहरा के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न विकास योजनाओं और जनसमस्याओं के संबंध में चर्चा की। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री खजाना दास ने भी मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री से भेंट कर राज्य सरकार की योजनाओं तथा अन्य समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श किया। वहीं कालाढूंगी विधानसभा…

Read More

मल्टीलेवल कार पार्किंग के लिए 140.80 लाख की दूसरी किश्त मंजूर…

चम्पावत, 30 मार्च । जनपद चम्पावत के शहरी विकास को गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए चम्पावत नगर पालिका परिषद क्षेत्र में निर्माणाधीन मल्टीलेवल कार पार्किंग परियोजना के लिए 140.80 लाख की दूसरी किश्त स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 679/2024 के अंतर्गत जायका रेस्टोरेंट के समीप बनाई जा रही इस मल्टीलेवल कार पार्किंग परियोजना की कुल स्वीकृत लागत ₹352.00 लाख निर्धारित की गई है। इससे पूर्व परियोजना के लिए कुल लागत का 40 प्रतिशत यानी ₹140.80 लाख की पहली किश्त…

Read More

मुख्यमंत्री धामी ने काशीपुर के मां बाल सुंदरी मंदिर में की पूजा…

काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को काशीपुर स्थित मां बाला सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश के चहुंमुखी विकास, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर प्रांगण में आयोजित भजन संध्या का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने चैती मेला कोष की धनराशि से मां बाल सुंदरी मंदिर के सौंदर्यीकरण और मंदिर परिसर के विकास की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने चैती मेले में आए सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि यह केवल एक मेला नहीं, बल्कि लोक आस्था,…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आने का दिया निमंत्रण…

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास के लिए केंद्र सरकार द्वारा दिए जा रहे सहयोग और मार्गदर्शन के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया तथा उन्हें उत्तराखंड आने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को टिहरी जनपद में स्थित शक्तिपीठ मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति, बद्री गाय का घी, विभिन्न जिलों से मंगाई गई पांच प्रकार की राजमा और शहद भेंट किए। भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने हरिद्वार कुंभ-2027 के…

Read More