टिहरी गढ़वाल में घरेलू एलपीजी गैस की समस्या सामान्य।

Spread the love

नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देशों के अनुपालन में गैस एजेंसियों एवं पूर्ति विभाग आपसी समन्वय के साथ गैस वितरण की कार्यवाही कर रहा है उन्होंने कहा कि जनपद टिहरी गढ़वाल में घरेलू एलपीजी गैस की प्राप्ति एवं वितरण की स्थिति सामान्य बनी हुई है।

जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार डोभाल ने बताया की जनपद टिहरी गढ़वाल में घरेलू एलपीजी की आपूर्ति एवं वितरण की स्थिति सामान्य है
जनपद टिहरी गढ़वाल में घरेलू एलपीजी की प्राप्ति एवं वितरण की स्थिति सामान्य बनी हुई है। विगत दिवस जनपद में स्थित गैस एजेन्सियों को कुल 2948 घरेलू एलपीजी सिलेण्डर प्राप्त हुए, जिनमें से 2401 सिलेण्डर उपभोक्ताओं को वितरित किए गए। वितरण उपरांत एजेन्सियों के पास 4393 सिलेण्डर का स्टॉक अवशेष है।गैस एजेन्सियों द्वारा नौचोली, तिनवालगांव, सौड, भदुरा, लम्बगांव, बौसाडी, नौघर, गूलर, पाव की देवी, जाख, जसपुर, तिवाडगांव, मुयालगांव, जखन्याली, घनसाली बाजार सहित अन्य क्षेत्रों में भी गैस सिलेण्डरों का वितरण किया गया।

व्यावसायिक एलपीजी सिलेण्डरों हेतु जनपद को प्रतिदिन 212 सिलेण्डर का आवंटन प्राप्त हो रहा है। प्राप्त आवंटन के अनुसार श्रेणीवार एवं एजेन्सीवार वितरण सुनिश्चित कर दिया गया है तथा एजेन्सियों को नियमानुसार वितरण हेतु निर्देशित किया गया है। विगत दिवस 19 किग्रा श्रेणी के 84 सिलेण्डर प्राप्त हुए, जबकि 88 सिलेण्डर वितरित किए गए।

एलपीजी आपूर्ति एवं वितरण के प्रभावी पर्यवेक्षण हेतु गठित त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) द्वारा नियमित निरीक्षण किए जा रहे हैं। अब तक गैस गोदामों, पेट्रोल पम्पों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं होटलों के कुल 455 निरीक्षण किए जा चुके हैं, जिनमें 14 घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त किए गए हैं।
शिकायतों के निस्तारण हेतु जनपद मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम में अब तक 87 शिकायतें दर्ज की गई हैं, जिनके समाधान हेतु निरंतर कार्यवाही की जा रही है।
उपभोक्ताओं से अपील की जाती है कि गैस की आपूर्ति सामान्य है, अतः आवश्यकता अनुसार ही बुकिंग करें।सिलेण्डर होम डिलीवरी अथवा प्वाइंट डिलीवरी से प्राप्त करें तथा एजेन्सी में अनावश्यक भीड़/लाइन न लगाएं।
जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने कनेक्शन की ई-केवाईसी नहीं कराई है, वे शीघ्र अपनी संबंधित एजेन्सी में संपर्क कर यह प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
यदि किसी उपभोक्ता को कालाबाजारी, दुरुपयोग, अवैध भंडारण, ओवररेटिंग अथवा अन्य किसी प्रकार की शिकायत दर्ज करानी हो, तो वे निम्न नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
📞 01376-234793
📞 01376-233433
📞 9456533332

Related posts