प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के मदननेगी में केंद्रीय विद्यालय की कक्षाएं शुरू करने के लिए केंद्र सरकार के निर्देश।

नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के मदननेगी में केंद्रीय विद्यालय की कक्षाएं शुरू करने के लिए केंद्र सरकार ने निर्देश दिए हैं। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने स्वीकृति दे दी है कि इसी सत्र से मदननेगी में केंद्रीय विद्यालय की कक्षाएं शुरू हो जाएगी। इस केंद्रीय विद्यालय के शुरू होने से बेहतर शिक्षा के पलायन कर रहे ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर ही अच्छी शिक्षा मिल पाएगी। केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति मिलने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, सीएम पुष्कर सिंह धामी…

Read More

पौड़ी जिला अस्पताल में करोड़ों की CT स्कैन मशीन खराब, लापरवाही पर कार्रवाई, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के निर्देश पर प्रमुख अधीक्षक निलंबित।

देहरादून। उत्तराखण्ड शासन के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा जिला चिकित्सालय पौड़ी में स्थापित सीटी स्कैन मशीन के रख-रखाव में गंभीर लापरवाही पाए जाने के मामले में कड़ी कार्रवाई की गई है। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2022 से उक्त सीटी स्कैन मशीन को बिना किसी सुरक्षा प्रबंध के खुले में रखा गया, जिसके कारण यह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। यह मशीन आमजन को गंभीर बीमारियों से राहत देने के उद्देश्य से करोड़ों रुपये की लागत से स्थापित की गई थी। इस प्रकरण में संबंधित अधिकारियों द्वारा अपने…

Read More

जनता मिलन कार्यक्रम में 85 से अधिक शिकायतें, डीएम ने दिये समाधान के निर्देश।

टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने कुल 85 से अधिक शिकायतें और समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी ने जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए उपस्थित अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोगों की समस्याओं और शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए। जिन मामलों में शासन स्तर पर पत्राचार या किसी अन्य कार्यवाही की आवश्यकता है…

Read More

भूमि धोखाधड़ी पर प्रशासन सख्त, 51 मामलों का निस्तारण और 5 में एफआईआर के निर्देश…

देहरादून 6 अप्रैल। मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भूमि धोखाधड़ी के मामलों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सोमवार को गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में सर्वे चौक स्थित कैंप कार्यालय में लैंड फ्रॉड समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें भूमि धोखाधड़ी से जुड़े मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में पूर्व बैठक के निर्देशों के अनुपालन में प्राप्त आख्या पर चर्चा करते हुए समिति ने 11 लंबित मामलों और 51 नई शिकायतों पर सुनवाई की। समीक्षा के दौरान कुल…

Read More

जनता दर्शन में 212 से अधिक शिकायतें डीएम सविन बंसल ने कई मामलों में त्वरित राहत के दिए निर्देश

देहरादून, 6 अप्रैल। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 212 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने कोर टीम के साथ जनमानस की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनता दर्शन में छबीलबाग कांवली रोड निवासी 82 वर्षीय दिव्यांग बुजुर्ग नत्थीलाल ने जिलाधिकारी से पानी के 31,657 रुपये के बिल को माफ करने की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र पिछले 12-13 वर्षों से…

Read More

उत्तराखंड में एलपीजी की लगातार आपूर्ति: आईओसीएल…

चारधाम यात्रा के दौरान एलपीजी और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की संभावित बढ़ती खपत को देखते हुए उत्तराखंड सरकार की ओर से केंद्र सरकार को अतिरिक्त मांग भेजी जाएगी। यह जानकारी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड उत्तराखंड के राज्य स्तरीय समन्वयक एवं खुदरा बिक्री प्रभाग प्रमुख कृष्ण कुमार गुप्ता ने सोमवार को प्रेस सूचना ब्यूरो देहरादून में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि पश्चिम एशिया में चल रहे घटनाक्रमों को ध्यान में रखते हुए पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता पर लगातार नजर रखी जा रही है। राज्य में उपभोक्ताओं को एलपीजी…

Read More

उत्तराखंड को आपदा प्रबंधन में मॉडल राज्य बनाने पर जोर…

प्रदेश के आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आपदा प्रबंधन की तैयारियों और कार्यप्रणाली का विस्तृत आकलन किया। बैठक में मंत्री ने आपदा से पूर्व, आपदा के दौरान और आपदा के बाद विभाग द्वारा किए जाने वाले कार्यों की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक मॉडल राज्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में कार्य किया जाना चाहिए। उन्होंने आधुनिक तकनीकों…

Read More

प्रेसक्लब में उत्साह से शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न।

नई टिहरी। (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। नई टिहरी प्रेस क्लब के शपथ ग्रहण समारोह का प्रदेश के स्वास्थ्य, वन एवं संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया उनियाल ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है। देश की आजादी और उत्तराखंड राज्य आंदोलन को भी मीडिया ने धार दी थी। वर्तमान में मीडिया को निष्पक्षता के साथ जनता की आवाज और सरकार के कार्यों को दिखाना चाहिए। जिससे दोनों पक्षों की बात सामने आने से ठोस हल निकाला जा सके। प्रेस क्लब के नव निर्वाचित…

Read More