नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। नई टिहरी बौराडी मुख्य सड़क पर स्थित शराब के ठेके को लेकर क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश देखने को मिला। पिछले काफी समय से इस ठेके के कारण आम जनता को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन लगने वाले जाम, सड़क पर बढ़ती भीड़ और लगातार हो रही दुर्घटनाओं ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। यह समस्त जनआंदोलन कुलदीप पंवार के नेतृत्व में चलाया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी एकजुटता दिखाई।…
Read MoreAuthor: News Desk
वनाग्नि की बढती संभावनाओं को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर।
उत्तरकाशी । जनपद उत्तरकाशी में बढ़ते तापमान और लगातार शुष्क होते मौसम के कारण वनाग्नि की बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में ग्रीष्मकाल के दौरान वनों को आग से बचाने और आपातकालीन स्थितियों से निपटने की तैयारियों को को लेकर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने वनाग्नि नियंत्रण के लिए की गई अब तक की कार्रवाई की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आग की सूचना…
Read Moreप्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के मदननेगी में केंद्रीय विद्यालय की कक्षाएं शुरू करने के लिए केंद्र सरकार के निर्देश।
नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के मदननेगी में केंद्रीय विद्यालय की कक्षाएं शुरू करने के लिए केंद्र सरकार ने निर्देश दिए हैं। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने स्वीकृति दे दी है कि इसी सत्र से मदननेगी में केंद्रीय विद्यालय की कक्षाएं शुरू हो जाएगी। इस केंद्रीय विद्यालय के शुरू होने से बेहतर शिक्षा के पलायन कर रहे ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर ही अच्छी शिक्षा मिल पाएगी। केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति मिलने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, सीएम पुष्कर सिंह धामी…
Read Moreपौड़ी जिला अस्पताल में करोड़ों की CT स्कैन मशीन खराब, लापरवाही पर कार्रवाई, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के निर्देश पर प्रमुख अधीक्षक निलंबित।
देहरादून। उत्तराखण्ड शासन के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा जिला चिकित्सालय पौड़ी में स्थापित सीटी स्कैन मशीन के रख-रखाव में गंभीर लापरवाही पाए जाने के मामले में कड़ी कार्रवाई की गई है। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2022 से उक्त सीटी स्कैन मशीन को बिना किसी सुरक्षा प्रबंध के खुले में रखा गया, जिसके कारण यह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। यह मशीन आमजन को गंभीर बीमारियों से राहत देने के उद्देश्य से करोड़ों रुपये की लागत से स्थापित की गई थी। इस प्रकरण में संबंधित अधिकारियों द्वारा अपने…
Read Moreजनता मिलन कार्यक्रम में 85 से अधिक शिकायतें, डीएम ने दिये समाधान के निर्देश।
टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने कुल 85 से अधिक शिकायतें और समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी ने जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए उपस्थित अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोगों की समस्याओं और शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए। जिन मामलों में शासन स्तर पर पत्राचार या किसी अन्य कार्यवाही की आवश्यकता है…
Read Moreप्रेसक्लब में उत्साह से शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न।
नई टिहरी। (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। नई टिहरी प्रेस क्लब के शपथ ग्रहण समारोह का प्रदेश के स्वास्थ्य, वन एवं संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया उनियाल ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है। देश की आजादी और उत्तराखंड राज्य आंदोलन को भी मीडिया ने धार दी थी। वर्तमान में मीडिया को निष्पक्षता के साथ जनता की आवाज और सरकार के कार्यों को दिखाना चाहिए। जिससे दोनों पक्षों की बात सामने आने से ठोस हल निकाला जा सके। प्रेस क्लब के नव निर्वाचित…
Read Moreभाजपा सरकार की नीतियों से शिक्षा और स्वास्थ्य आम आदमी की पहुंच से दूर — राकेश राणा।
टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के पूर्व अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि केंद्र और उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निजीकरण को बढ़ावा दिया है। इसके परिणामस्वरूप आज बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं आम आदमी की पहुंच से दूर होती जा रही हैं और यह एक सपना बनकर रह गई हैं। उन्होंने कहा कि 80 और 90 के दशक में भाजपा की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रमुख नारा “शिक्षा का बाजारीकरण…
Read Moreजनपद टिहरी गढ़वाल में नव नियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे ने किया पदभारग्रहण।
नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। जनपद टिहरी गढ़वाल आगमन पर नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक ने सर्वप्रथम भद्रकाली मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की, तत्पश्चात कार्यभार ग्रहण हेतु पुलिस कार्यालय नई टिहरी पहुंचीं, जहां उन्हें पुलिस बल द्वारा औपचारिक सलामी दी गई। सलामी ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचयात्मक बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने जनपद की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन एवं जनसुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। अपने संबोधन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया ने स्पष्ट किया कि जनपद…
Read Moreमंच शब्दों का संसार संस्था ने किया कवि सम्मेलन का आयोजन।
देहरादून। मंच शब्दों का संसार संस्था के सौजन्य से दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन पद्मभूषण आधुनिक मीरा महादेवी वर्मा की याद में किया गया। अध्यक्ष मीरा नवेली के सानिध्य महमान-ए-ख़ास अम्बिका सिंह रूही के सामने, आरिफ अतिब, कमाल तकि, ए एस शाह, सविता कोटनाला, आयुष शर्मा, राजीव “बिल्ला”, गौरव, ख़ुशी सुदी, अंकित कम्बोज, तसनीमा कौसर, प्रियंका नेगी, डा. राशि ‘कशिश’, सौम्या बेनीवाल, ने अपने कलाम पढ़े l मंच संचालन कर नीलेश शर्मा ने सभी को मन्त्रमुग्ध किया, इसी के साथ कार्यक्रम के अंतर्गत…
Read Moreमुख्य विकास अधिकारी ने किया बकरी फार्म, बागी – बमुण्ड , टिहरी गढ़वाल का निरीक्षण।
नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी वरूणा अग्रवाल द्वारा ग्राम बागी -बमुण्ड, टिहरी गढ़वाल स्तिथ श्री राम चंद्र के बकरी फार्म का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्री हरि ओम द्वारा अवगत कराया गया की वर्तमान में इस फॉर्म में उन्नत नस्ल की लगभग 85 बकरियां पाली जा रही हैं, जिनकी संख्या में दिनोदिन बढ़ोत्तरी हो रही है। एवं आवश्यकता अनुसार बकरियों का क्रय-विक्रय भी किया जाता है । वर्तमान में बकरी फार्म में 85 से अधिक बकरियों की क्षमता वाला एक बाड़ा उपलब्ध हैं…
Read More