देहरादून। उत्तराखंड में लगातार उत्तराखंड पुलिस द्वारा वांटेड अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है, जिसके चलते उत्तराखंड के हर जिले में लगातार पुलिस उन अपराधियों को खोज रही है, जो किसी न किसी अपराध में लिप्त हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों में डर का माहौल बनने लगा है, और कई अपराधी कानून के शिकंजे में आए हैं। इसके तहत एक संघन अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत जो भी अपराधी हैं, गैंगस्टर हैं, जिन पर अन्य कानूनी धाराएं लगी हुई हैं, उन सब की तलाश की जा रही है। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में देश दुनिया के छात्र पढ़ने आते हैं और उत्तराखंडवासी और उन सभी छात्रों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उत्तराखंड में अपराध किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Related posts
-
सीमांत क्षेत्रों तक सरकार, विकास को नई रफ्तार…
Spread the love देहरादून/चम्पावत। उत्तराखंड में शासन को दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों तक पहुंचाने की... -
हरिद्वार को मिली तीन नई रेल सेवाओं की सौगात, गरीब रथ का भी होगा विस्तार…
October 5, 2026 Admin Comments Off on हरिद्वार को मिली तीन नई रेल सेवाओं की सौगात, गरीब रथ का भी होगा विस्तार…Spread the love देहरादून। उत्तराखंड में रेल संपर्क को मजबूत करने की दिशा में केंद्र... -
धामी मंत्रिमंडल के बड़े फैसले: वित्तीय घाटे की सीमा तय, 1.19 लाख विद्यार्थियों के लिए कौशल योजना को मंजूरी…
October 5, 2026 Admin Comments Off on धामी मंत्रिमंडल के बड़े फैसले: वित्तीय घाटे की सीमा तय, 1.19 लाख विद्यार्थियों के लिए कौशल योजना को मंजूरी…Spread the love बनबसा/चंपावत, 4 अक्टूबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में रविवार को...
