प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के मदननेगी में केंद्रीय विद्यालय की कक्षाएं शुरू करने के लिए केंद्र सरकार के निर्देश।

Spread the love

नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के मदननेगी में केंद्रीय विद्यालय की कक्षाएं शुरू करने के लिए केंद्र सरकार ने निर्देश दिए हैं। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने स्वीकृति दे दी है कि इसी सत्र से मदननेगी में केंद्रीय विद्यालय की कक्षाएं शुरू हो जाएगी। इस केंद्रीय विद्यालय के शुरू होने से बेहतर शिक्षा के पलायन कर रहे ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर ही अच्छी शिक्षा मिल पाएगी। केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति मिलने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, सीएम पुष्कर सिंह धामी और टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह का आभार जताया।
केंद्रीय विद्यालय संगठन के उपायुक्त दीपेश गहलोत की ओर से सोमवार को जारी शासनादेश में मदननेगी में केंद्रीय विद्यालय शुरू करने की अनुमति देते हुए एक माह के भीतर एडमिशन संबंधित सभी प्रक्रियाएं पूरे करने को कहा गया है। केंद्रीय विद्यालय नई टिहरी के प्राचार्य व नोडल अधिकारी प्रदीप चंद्र थपलियाल ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। कुछ औपचारिकताएं जिसमें डायट भवन हैंडओवर आदि पूरी करनी है। इसके बाद कक्षा 1 से 5 तक 200 सीटों पर दाखिले दिए जाएंगे। उन्होंने क्षेत्रीय जनता को बधाई दी है। केवि की स्थापना पर पूर्व विधायक विजय सिंह पंवार, जाखणीधार के ब्लॉक प्रमुख राजेश नौटियाल, प्रतापनगर प्रमुख मनीषा पंवार, पूर्व दायित्वधारी प्रेमदत्त जुयाल, भाजपा महामंत्री बलवंत रावत, एससी आयोग सदस्य सुनीता देवी, रमेश रतूड़ी, परमवीर पंवार आदि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, सीएम पुष्कर सिंह धामी और टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह का आभार जताया। सांसद माला लक्ष्मी शाह ने भी विज्ञप्ति जारी करते हुए केंद्रीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का आभार जताया। बताया कि लंबे समय से स्थानीय लोग केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग कर रहे थे। जिसको पूरा कर दिया गया है। कहा कि इससे क्षेत्र में शिक्षा की व्यवस्था बेहतर होगी। छात्रों को सुस्ती,सुलभ और गुणवत्तापरक शिक्षा मिलेगी। जिससे उनका भविष्य बेहतर होगा। जाखणीधार के राजेश नौटियाल ने कहा कि लंबे समय से केंद्रीय विद्यालय खोलने के प्रयास किए जा रहे थे,जो अब सफल हो गए हैं। उन्होंने केंद्र,राज्य सरकार से लेकर जिलाधिकारी टिहरी का भी आभार जताया। इस केंद्रीय विद्यालय के शुरू होने से जाखणीधार और प्रतापनगर ब्लॉक के छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा मिलेगी। केंद्र सरकार ने 2021 में इस केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति दे दी थी। लेकिन भवन हस्तांतरण से लेकर वैकल्पिक व्यवस्थाएं कक्षाएं शुरू करने की व्यवस्था बनाने में समय लगने से कक्षाएं शुरू करने की अनुमति मिलने में समय लग गया।

Related posts