चम्पावत, 12 मार्च । पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार जनपद चम्पावत में एकीकृत सैनिक कॉम्प्लेक्स के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। तहसील चम्पावत के ग्राम राकड़ीफुलारा में चिन्हित भूमि को सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग, उत्तराखण्ड के नाम हस्तांतरित करने की आधिकारिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। सैनिक कल्याण अनुभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त आख्या एवं संस्तुति के आधार पर लोक प्रयोजन के लिए कुल 0.300 हेक्टेयर भूमि सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग को हस्तांतरित की गई है। इस भूमि पर एकीकृत सैनिक कॉम्प्लेक्स का निर्माण…
Read Moreविभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹44.64 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में जन सुविधाओं के विकास, आपदा न्यूनीकरण, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की अवस्थापना सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, पार्किंग व सामुदायिक भवनों के निर्माण तथा विकासखंड स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए कुल ₹44.64 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने नेशनल लैंडस्लाइड रिस्क मिटीगेशन प्रोग्राम (NLRMP) के अंतर्गत संभावित जोखिम वाले भू-स्खलन क्षेत्रों के न्यूनीकरण के लिए प्रथम किश्त के रूप में ₹1 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन भी दिया है। इसके अलावा विभिन्न जनपदों के राजकीय…
Read Moreएलपीजी गैस की कालाबाजारी पर सख्त एक्शन, अवैध संग्रहण व रिफिलिंग पर एजेंसी होगी सील; डीएम के निर्देश
देहरादून, 12 मार्च 2026। जनपद में एलपीजी गैस की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल ने कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में तेल कंपनियों के अधिकारियों और गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक कर सख्त निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि एलपीजी गैस का अवैध संग्रहण, कालाबाजारी या अवैध रिफिलिंग पाए जाने पर संबंधित गैस एजेंसियों को सील किया जाएगा तथा दोषियों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 और बीएनएस के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि गैस…
Read Moreचारधाम यात्रा से पूर्व धारी देवी मंदिर परिसर में आधुनिक वॉल वॉशर लाइटिंग व्यवस्था स्थापित।
पौड़ी। चारधाम यात्रा पर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर अनुभव उपलब्ध कराने तथा धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्रीनगर स्थित प्रसिद्ध धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया है। आधुनिक तकनीक से स्थापित की गई रंग-बिरंगी रोशनी से मंदिर परिसर रात के समय अत्यंत भव्य और मनमोहक दिखाई दे रहा है। शाम ढलते ही मंदिर परिसर में जगमगाती रोशनी का दृश्य श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है और मंदिर की आध्यात्मिक गरिमा के साथ-साथ उसकी…
Read Moreकंडी सौड मे किसान दिवस का हुआ सफल आयोजन।
नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में आज गुरुवार को जिलाधिकारी टिहरी गढवाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में विकास खण्ड थौलधार के मुख्यालय कण्डीसौड सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया । किसान दिवस का मुख्य उद्देश्य किसानों की विभिन्न समस्याओं/मुद्दों का समाधान करने और उन्हें तकनीकी एवं वैज्ञानिक रूप से सक्षम व जागरूक बनाने के साथ ही उनकी आय को दोगुना करने जैसे कार्य शामिल है । किसान दिवस पर अधिकांश मुद्दे कृषि को जंगली जानवरों से होने वाले नुकसान…
Read Moreजिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने कृषि विभाग द्वारा चेन लिंक फेन्सिंग (घेरबाड) कार्यो का किया निरीक्षण।
नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। गुरुवार को जिलाधिकारी ने विकास खण्ड चम्बा के ग्राम कोटीगाड के नौलीखाला नामे तोक में जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा हेतु कृषि विभाग द्वारा जिला योजना के तहत चेन लिंक फेन्सिंग (घेरबाड़) कार्यो का निरीक्षण किया । ‘निरीक्षण के दौरान मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराडी ने बताया कि घेरबाड कुल लम्बाई 226.10 मीटर है जो कि वित्तीय वर्ष-2025-26 में जिला योजना के अन्तर्गत कुल अनुमानित लागत-₹6.50 लाख से की गयी है । बता दे कि चेन लिंक फेन्सिंग (घेरबाड़) से 8 हेक्टेयर भूमि को…
Read Moreबुधबार को राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ऎश्वर्या रावत ने जिला कलेक्ट्रेट सभागार मे की जन सुनवाई।
नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। बुधबार को राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ऎश्वर्या रावत ने जिला कलेक्ट्रेट सभागार मे जन सुनवाई करते हुए कहा कि कोई भी महिला जो घरेलू हिंसा से पीड़ित है और वो निकट के थाने मे रिपोर्ट लिखवाने जाती है तो पुलिस का कर्तव्य है कि ऐसी महिलाओ की अपील को गंभीरता से लें, जिससे महिला के अंदर सुरक्षा की भावना जाग सके। वहीं जागरूकता अभियान के अभाव मे जन सुनवाई मे महिलाएं ज्यादा संख्या मे नही पहुँच सकी, जिस पर उपाध्यक्ष ने खेद भी जताया।…
Read Moreखाकी का सपना हुआ सच, 417 आरक्षियों को मिली नियुक्ति।
देहरादून। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) द्वारा उत्तराखंड पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस/पीएसी सीधी भर्ती–2025 में चयनित 417 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। एसएसपी ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को पुलिस परिवार में शामिल होने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पुलिस के सामने कई नई चुनौतियां सामने आ रही हैं, जिनका प्रभावी ढंग से सामना करने के लिए पुलिसकर्मियों का शारीरिक और मानसिक रूप से सुदृढ़ होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि एक…
Read Moreटीएचडीसीआईएल, टिहरी एवं कोटेश्वर बांध परियोजना क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को सुदृढ़ करने हेतु मॉक एक्सरसाइज का आयोजन।
नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। समय-समय पर राज्य में घटित क्लाउडबर्स्ट, भारी बरसात, भूस्खलन की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए आपदा प्रबंधन की तैयारियों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (टीएचडीसीआईएल) द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एन.डी.एम.ए.) के मार्गदर्शन में टिहरी एवं कोटेश्वर में राष्ट्रीय स्तर की व्यापक मॉक एक्सरसाइज आयोजित की गयी | मॉक एक्सरसाइज के दौरान टिहरी बांध के अपस्ट्रीम एवं डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों में लगातार बारिश, भूस्खलन तथा क्लाउडबर्स्ट की घटनाओं का परिदृश्य तैयार किया गया। टिहरी जलाशय का जलस्तर लगभग ईएल 830 मीटर…
Read Moreहर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेल सुविधाओं के विस्तार पर धामी सरकार का बड़ा फैसला…
देहरादून। 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के बाद उत्तराखंड सरकार अब प्रदेश में जमीनी स्तर पर खेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन सदन को जानकारी दी कि प्रदेश के प्रत्येक ब्लॉक में मिनी स्टेडियम बनाए जाएंगे। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2025 में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल की सफल मेजबानी के साथ उत्तराखंड ने 103 पदक…
Read More