देहरादून। उड़ीसा से पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल चार दिवसीय उत्तराखंड़ दौरे पर पहुंचा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के प्रेस सूचना ब्यूरो भुवनेश्वर की ओर से इस प्रेस टूर का आयोजन किया गया है। इस यात्रा का उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं, कल्याणकारी योजनाओं तथा राज्य की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और पर्यटन धरोहरों से मीडिया प्रतिनिधियों को अवगत कराना है। देहरादून पहुंचने पर प्रेस सूचना ब्यूरो देहरादून के सहायक निदेशक संजीव सुंद्रियाल ने प्रेस सूचना ब्यूरो भुवनेश्वर के सहायक निदेशक महेंद्र जेना और सूचना सहायक विकास रंजम दलाई…
Read Moreनन्हें दिल का बड़ा सम्मान, एसएसपी को फूल देकर जताया भरोसा।
देहरादून। पुलिस कार्यालय में उस समय भावुक और प्रेरणादायक माहौल बन गया, जब फरियादियों की भीड़ के बीच एक नन्ही बच्ची अपने हाथों में रंग-बिरंगे फूलों का गुलदस्ता लेकर एसएसपी देहरादून से मिलने पहुंची। मासूम मुस्कान के साथ बच्ची ने एसएसपी को फूल भेंट कर पुलिस के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। एसएसपी से बातचीत के दौरान जब उससे इतनी छोटी उम्र में कप्तान अंकल से मिलने आने का कारण पूछा गया, तो बच्ची ने मासूमियत से कहा कि “चाहे दिन हो या रात, पुलिस वाले अंकल हमेशा सड़क पर…
Read Moreक्रिकेट बना भाईचारे का माध्यम, निरंकारी युवाओं ने पेश की मिसाल।
देहरादून। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी की असीम कृपा से 26वें बाबा गुरबचन सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन आज संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल, समालखा (हरियाणा) में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस टूर्नामेंट का शुभारंभ फरवरी 2026 में हुआ था, जिसमें देशभर के विभिन्न राज्यों से चयनित 24 टीमों ने भाग लेकर खेल प्रतिभा के साथ-साथ आपसी भाईचारे और अनुशासन की भावना का उत्कृष्ट परिचय दिया। युवा खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, समर्पण और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया…
Read Moreपूर्व उपनल कर्मियों को समान कार्य–समान वेतन के लिए 289.98 करोड़ की व्यवस्था…
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने पूर्व उपनल कर्मियों को राहत देते हुए वर्ष 2026–27 के बजट में समान कार्य के लिए समान वेतन उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने इस मद में 289 करोड़ 98 लाख 29 हजार रुपये की धनराशि का प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों और श्रमिकों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि पूर्व उपनल कर्मियों ने विभिन्न विभागों में लंबे समय तक महत्वपूर्ण सेवाएं दी हैं और उनके हितों…
Read Moreभराड़ीसैंण में मुख्यमंत्री का अग्निवीर कैडेट्स से संवाद, भविष्य की सुरक्षा का दिया भरोसा…
भराड़ीसैंण 10 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को भराड़ीसैंण में अग्निवीर सैनिकों के रूप में भर्ती होने वाले कैडेट्स के साथ संवाद किया। इस दौरान कैडेट्स ने मुख्यमंत्री से विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे, जिनका उन्होंने सहजता से जवाब दिया। संवाद के दौरान कैडेट शंकर सिंह राणा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सैनिक पुत्र होने के कारण उन्होंने सेना के जीवन, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा को बहुत करीब से देखा है। उन्होंने कहा कि सेना में जाना अत्यंत सम्मान की बात है और वे स्वयं भी सैनिकों…
Read Moreनंदा देवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत, तैयारियां तेज : सतपाल महाराज
देहरादून/गैरसैंण 10 मार्च। उत्तराखंड के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि हिमालयी कुंभ के नाम से प्रसिद्ध नंदा देवी राजजात यात्रा के आयोजन के लिए राज्य सरकार द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इस यात्रा के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से अब तक 109.65 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है। भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा के प्रथम सत्र 2026 के दूसरे दिन प्रश्नकाल में विधायक बृजभूषण गैराला के तारांकित प्रश्न के उत्तर में मंत्री…
Read Moreटनकपुर क्षेत्र के 6 सरकारी विद्यालयों को मिला भूमि का मालिकाना हक, मुख्यमंत्री धामी ने दी मंजूरी…
चम्पावत, 10 मार्च । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर क्षेत्र के लिए बड़ा निर्णय लेते हुए छह राजकीय विद्यालयों के परिसरों की भूमि को विद्यालयी शिक्षा विभाग के नाम हस्तांतरित करने की स्वीकृति प्रदान की है। इस फैसले से लंबे समय से भूमि अभिलेखों में नाम दर्ज न होने के कारण प्रशासनिक कठिनाइयों का सामना कर रहे विद्यालयों को बड़ी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी विद्यालयों के कायाकल्प और शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही…
Read Moreचार दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंचा उड़ीसा का मीडिया प्रतिनिधिमंडल…
देहरादून, 10 मार्च । सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के प्रेस सूचना ब्यूरो भुवनेश्वर द्वारा आयोजित प्रेस टूर के तहत उड़ीसा से पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल चार दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंचा है। इस दौरे का उद्देश्य केंद्र सरकार की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं, कल्याणकारी योजनाओं तथा राज्य की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों से मीडिया को अवगत कराना है। प्रेस सूचना ब्यूरो भुवनेश्वर के सहायक निदेशक महेंद्र जेना और सूचना सहायक विकास रंजम दलाई के नेतृत्व में उड़ीसा के विभिन्न मीडिया संस्थानों के अनुभवी पत्रकार इस दौरे में शामिल…
Read Moreपरिवहन विभाग टिहरी की बड़ी कार्यवाही 27 वाहनों के चालान, 07 वाहन सीज़।
नई टिहरी (सुरेन्द्र प्रसाद भट्ट)। जिलाधिकारी टिहरी के निर्देशानुसार सोमवार को जनपद टिहरी गढ़वाल के विभिन्न क्षेत्रों में परिवहन विभाग द्वारा सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मोटर व्हीकल अधिनियम के अंतर्गत विभिन्न धाराओं में कार्यवाही की गई। इस अभियान दौरान बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना टैक्स, बिना फिटनेस, ट्रिपल राइडिंग आदि नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 27 वाहनों के चालान किए गए तथा 07 वाहनों को सीज़ किया गया। एआरटीओ सतेंद्र राज ने बताया कि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए यह चेकिंग…
Read Moreटिहरी लेक फेस्टिवल: करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब गढ़वाल हीरोज के नाम।
नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। टिहरी लेक फेस्टिवल के अंतर्गत बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। फाइनल मैच में गढ़वाल हीरोज ने 14 गढ़वाल राइफल को 2–1 से हराकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। इससे पहले खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में गढ़वाल हीरोज ने आईआईएमटी मेरठ को 1–0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। वहीं पहले सेमीफाइनल में 14 गढ़वाल राइफल ने 7 गढ़वाल राइफल को 4–1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के…
Read More