नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। प्रतापनगर के प्रसिद्ध सेम-मुखेम मंदिर समिति के अध्यक्ष गोविंद रावत ने मंदिर परिसर तक रास्ता, टिनशेड, कैनोपी और रेलिंग आदि कार्य के लिए प्रदेश सरकार की ओर से 2 करोड़ रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। कहा कि आने वाले समय में इस धनराशि से मुखेम धाम में अवस्थापना सुविधाएं बढ़ेंगी। रविवार को भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए सेम-मुखेम मंदिर समिति के अध्यक्ष रावत ने बताया कि 2017 से वर्तमान तक प्रदेश सरकार ने…
Read Moreचार धाम यात्रा की तैयारी को लेकर लेकर जिला अधिकारी नेअधिकारियों के साथ किया निरीक्षण।
नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा सम्बन्धितों को दिये आवश्यक निर्देश । शनिवार 14 मार्च को जिलाधिकरी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ आगामी चारधाम यात्रा को लेकर ब्रहमपुरी परिवहन विभाग की चौकी, ब्रहमपुरी मार्केट, नीरगढ़, तपोवन, खारास्रोत, ढालवाला व ब्रहमपुरी राफ्टिंग प्वाइंट आदि क्षेत्रो का निरीक्षण किया गया । ब्रहमपुरी राफ्टिंग प्वाइंट का निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जाम की स्थिति से निपटने के लिए राफ्ट व पर्यटन को ले जाने वाले कितने…
Read Moreपूर्ति विभाग की छापेमार टीम ने ब्यवसायिक प्रतिष्ठानों से 10 सिलेंडर किये जब्त व पिकअप वाहन से पकड़े 50 घरेलू गैस सिलेंडर।
उत्तरकाशी/चिन्यालीसौड़।नवर्तमान में पश्चिम एशिया एंव खाड़ी देशों में व्याप्त तनाव और सैन्य गतिविधियों के कारण ईंधन आपूर्ति / परिवहन एंव वितरण प्रणाली प्रभावित होने से देश सहित जनपद अन्तर्गत भी ईंधन आपूर्ति में कमी होने की संभावना है। उक्त के दृष्टिगत जनपद के सभी ईंधन स्टेशन पर आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत ईंधन (डीजल/पेट्रोल/कैरोसिन / एलपीजी गैस) का भण्डारण रखा जाना आवश्यक होगा। इस क्रम में जिलाधिकारी उत्तरकाशी द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में जिला पूर्ति अधिकारी आशीष कुमार के नेत्रत्व में टीम प्रभारी क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी मुख्यालय मनोज सोनी एंव…
Read Moreउत्तरकाशी के आजाद मैदान में आयोजित स्व. सौरभ भट्ट मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट–2026 का फाइनल संपन्न, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने मुख्यातिथि के रूप में की शिरकत।
उत्तरकाशी । उत्तरकाशी के आजाद मैदान ने आयोजित स्व. सौरभ भट्ट मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट–2026 का फाइनल संपन्न, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर किया पुरस्कार वितरण। उत्तरकाशी मुख्यालय के ऐतिहासिक आजाद मैदान में सौरभ फाउंडेशन द्वारा स्वर्गीय सौरभ भट्ट जी की पुण्य स्मृति में चलाए जा रहे “नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान” के अंतर्गत आयोजित प्रथम स्व. सौरभ भट्ट मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट–2026 के फाइनल मुकाबले में गंगोत्री के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए…
Read Moreकरियर काउंसलिंग समिति द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।
नई टिहरी / लंबगांव (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। स्व0 फूल सिंह बिष्ट राजकीय महाविद्यालय नौघर लंबगांव मे महाविद्यालय की करियर काउंसलिंग समिति द्वारा स्वास्थ्य विभाग मे करियर संभावनाओं पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यशाला की मुख्य वक्ता डा0 मयनी चौधरी ने स्वास्थ्य विभाग में करियर संभावनाओं” से संबंधित ज्ञान छात्राओं के बीच साझा किया उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में करियर के कई अच्छे विकल्प होते हैं यह क्षेत्र सरकारी और गैरसरकारी दोनों सेक्टर में स्थिर नौकरी और समाज सेवा का अवसर प्रदान करता है इस क्षेत्र के…
Read Moreजिलाधिकारी टिहरी द्वारा राजकीय कुक्कुट प्रक्षेत्र छाम का किया निरीक्षण।
नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। गुरुवार को थौलधार भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने राजकीय कुक्कुट प्रक्षेत्र छाम का स्थलीय निरीक्षण किया तथा सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डीके शर्मा द्वारा प्रक्षेत्र में संचालित विभिन्न गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी । भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने ब्रीडर पक्षियों के रख-रखाव, अंडा उत्पादन, फीड प्रबंधन, स्वच्छता व्यवस्था एवं हैचरी से संबंधित कार्यों तथा प्रक्षेत्र में चूजा उत्पादन की प्रक्रिया तथा जनपद में कम दाम में विगत दो माह में…
Read Moreकिसानों की फसल बचाने को केंद्र से मिले 25 करोड़…
देहरादून 13 मार्च । जंगली जानवरों से किसानों की फसलों को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए चल रही घेर-बाड़ योजना को केंद्र सरकार से फिर आर्थिक मदद मिलने लगी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों के बाद केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने उत्तराखंड के लिए 25 करोड़ की सहायता स्वीकृत की है। विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सदन में बताया कि हाल ही में गौचर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष राज्य…
Read Moreवित्तीय प्रबंधन में उत्तराखण्ड को हिमालयी राज्यों में दूसरा स्थान…
गैरसैंण। पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में कहा कि उत्तराखण्ड को हाल के वर्षों में वित्तीय प्रबंधन, राजकोषीय अनुशासन और सुशासन के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। राज्य सरकार की पारदर्शी वित्तीय नीतियों और संसाधनों के प्रभावी उपयोग के चलते सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। भराङीसैण (गैरसैंण) में विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि नीति आयोग द्वारा जारी फिस्कल हेल्थ इंडेक्स 2026 (रिपोर्ट 2023-24) में उत्तराखण्ड को उत्तर-पूर्वी एवं हिमालयी राज्यों की श्रेणी में दूसरा स्थान मिला है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि राजस्व वृद्धि,…
Read Moreजिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने एनएच-34 का किया निरीक्षण बीआरओ को दिए निर्देश।
नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। गुरुवार को जिलाधिकारी ने किसान दिवस कार्यक्रम में आये ग्रामीणों की सड़क से सम्बन्धी समस्याओं के क्रम में एन एच एवं मेरा गांव मेरी सड़क जो एनएच से कोटी डोभालों की गांव तक एवं डाबरी स्थान का तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश सम्बन्धितों को दिये । कोटी डोभालों की सड़क जो कि एनएच से उक्त गांव तक जाती है का निरीक्षण किया जिसमें गांव के वर्तमान एवं पूर्व प्रधान ने बताया कि जो सड़क गांव तक जाती है उसमें भारी दरारें आ…
Read Moreटनकपुर में बनेगा मीडिया सेंटर, गेस्ट हाउस और कम्यूनिटी हॉल; ₹14.24 करोड़ मंजूर…
चम्पावत, 12 मार्च । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के पत्रकारों और स्थानीय नागरिकों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने टनकपुर में मीडिया सेंटर, गेस्ट हाउस तथा कम्यूनिटी हॉल के निर्माण के लिए ₹14.24 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। परियोजना को शीघ्र प्रारम्भ कराने के उद्देश्य से प्रथम किश्त के रूप में ₹1 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किए जाने को भी मंजूरी प्रदान की गई है। स्वीकृति के बाद टनकपुर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त मीडिया सेंटर एवं गेस्ट हाउस का निर्माण कराया जाएगा।…
Read More