मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट…

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को लोक भवन में राज्यपाल गुरमीत सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों तथा जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी राज्यपाल को दी। साथ ही प्रदेश के समग्र विकास, सुशासन और जनकल्याण से संबंधित मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। भेंट के दौरान राज्य के विकास को गति देने और जनहित से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।

Read More

एग्रीस्टैक योजना / नक्शा प्रोजेक्ट के अन्तर्गत कराये जा रहे कार्यो के सम्बन्ध में जिलाधिकारी टिहरी की अध्यक्षता में हुई एक समीक्षा बैठक।

नईटिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। एग्रीस्टैक योजना / नक्शा प्रोजेक्ट के अन्तर्गत कराये जा रहे कार्यो के सम्बन्ध में जिलाधिकारी टिहरी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आहूत की गयी । कृषि निवेशों की सूचना एकत्रित करने एवं नक्शा प्रोजेक्ट सम्बन्धी बैठक में नगर निकाय नरेन्द्रनगर क्षेत्रान्तर्गत नक्शा प्रोजेक्ट के कार्य की अद्यतन स्थिति, अंश निर्धारण की अद्यतन स्थिति, डिजिटल क्रॉप सर्वे की अद्यतन स्थिति, फार्मर रजिस्ट्री की अद्यतन स्थिति आदि बिन्दुओं के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गयी । बैठक में बताया गया कि उक्त कार्य तहसील कीर्तिनगर…

Read More

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के सुविधा के लिए टीएचडीसी ने करवाई बस उपलब्ध।

नई टिहरी (सुरेन्द्र प्रसाद भट्ट)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के सुविधा के लिए टीएचडीसी ने बस उपलब्ध करवा दी है। बस सेवा शुरू होने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। छात्र-छात्राएं लंबे समय से बस की मांग को लेकर आंदोलित थे। भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत,युवा मोर्चा के अध्यक्ष मनीष राणा और कॉलेज प्राचार्य डॉ.पुष्पा नेगी ने पूजा अर्चना कर बस सेवा का शुभारंभ किया। जिलाध्यक्ष उदय ने कहा कि कॉलेज के छात्र-छात्राएं लंबे समय से बस सेवा की मांग कर रहे थे।…

Read More

जिलाधिकारी टिहरी नितिका खण्डेलवाल ने अपने कार्यालय में सौंग बांध के संबंध में परियोजना से जुड़े अधिकारियों के साथ की बैठक।

नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। जिलाधिकारी, टिहरी ने सांग बांध के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सौंग बांध हेतु भूमि अर्जन के पात्र व्यक्तियों के पुनर्वास एवं प्रतिकर से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। इसमें घुडसाल गांव, रगड़गांव तथा ग्वाली डांडा चक सौंदणा के कुछ प्रकरण शामिल थे, जिन पर विस्तृत विचार-विमर्श कर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने मुआवजा वितरण के लिए विशेष कैंप आयोजित करने के निर्देश भी दिए, ताकि प्रभावित व्यक्तियों को समयबद्ध रूप से लाभ…

Read More

देव भूमि महासभा उत्तराखंड की बैठक बालावाला, डोईवाला में संपन्न।

देहरादून। गंगा-जमुनी संस्कृति व पौराणिक धरोहर के संवर्धन हेतु महासभा प्रतिबद्ध – मोहित उनियाल डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के सैनिक कालोनी,बालावाला में देव भूमि महासभा उत्तराखंड की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन के आगामी कार्यक्रमों, उत्तराखंड की पर्वतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार तथा क्षेत्रीय समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में क्षेत्रीय जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया, जिनमें बालावाला सैनिक कालोनी पार्क निर्माण,यात्री विश्राम गृह,सीवेज कार्य के बाद सड़कों में बने गड्ढों की समस्या तथा क्षतिग्रस्त मार्गों के शीघ्र निर्माण की मांग…

Read More

मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का किया शुभारंभ…

टिहरी/ऋषिकेश, 16 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को टिहरी जनपद के गंगा रिजॉर्ट, मुनिकीरेती में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव 2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि समग्र जीवन पद्धति है, जो आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का कार्य करता है। मुख्यमंत्री ने युवाओं से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील करते हुए कहा कि आज विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले युवाओं में थकान और तनाव की समस्या बढ़ रही है, ऐसे में योग उनके…

Read More

कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा…

हरिद्वार 16 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार पहुंचकर कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की प्रगति की समीक्षा की। डामकोठी में आयोजित बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुंभ मेले के दिव्य और भव्य आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ जैसे विशाल आयोजन में किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। सभी विभाग बेहतर समन्वय के साथ कार्य करते हुए तैयारियों को तय समय सीमा में पूरा करें। उन्होंने कहा कि साधु-संतों,…

Read More

हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी ने शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से लिया आशीर्वाद…

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार पहुंचकर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से शिष्टाचार भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण के लिए आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि संत समाज का मार्गदर्शन समाज को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मुख्यमंत्री ने संतों के योगदान को समाज के लिए प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि आध्यात्मिक परंपराएं और संतों का आशीर्वाद राज्य के विकास और सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त करने में सहायक है। भेंट के दौरान विभिन्न…

Read More

पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने मुख्यमंत्री धामी से की शिष्टाचार भेंट…

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। राज्य के समग्र विकास, जनहित से जुड़े मुद्दों और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए सभी के अनुभव और सुझाव महत्वपूर्ण हैं। वहीं विजय बहुगुणा ने भी राज्य के विकास के लिए अपने सुझाव साझा किए। भेंट के दौरान राज्य के समसामयिक विषयों…

Read More

मुख्यमंत्री ने अन्तराष्ट्रीय योग महोत्सव का किया शुभारम्भ।

नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। * विश्व के 180 से अधिक देशों में मनाया जा रहा योग दिवस* *योग केवल व्यायाम ही नहीं समग्र जीवन पद्धति है – मुख्यमंत्री* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जनपद टिहरी के गंगा रिजॉर्ट मुनिकीरेती में आयोजित अन्तराष्ट्रीय योग महोत्सव 2026 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि योग केवल व्यायाम नही समग्र जीवन पद्धति है। योग आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का काम करता है। उन्होंने देश प्रदेश के युवाओं से योग को अपने जीवन…

Read More