हल्द्वानी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के 21 मार्च को प्रस्तावित हल्द्वानी दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डे ने हल्द्वानी स्थित सहकारी बैंक सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बैठक के दौरान सीडीओ ने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु की जा रही तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसे भव्य और सुव्यवस्थित रूप…
Read Moreरोड कटिंग के बाद सड़कों की गुणवत्ता पर सख्ती, सचिव लोनिवि ने किया देहरादून में निरीक्षण…
देहरादून, 19 मार्च । शहर में रोड कटिंग के बाद सड़कों के पुनर्स्थापन कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने गुरुवार सुबह तड़के व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी सविन बंसल और जिला प्रशासन के अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे। सुबह 6 बजे से शुरू हुए इस निरीक्षण में दिलाराम चौक, हाथीबड़कला, कैनाल रोड, आईटी पार्क, सहस्त्रधारा रोड, धर्मपुर चौक, रिस्पना पुल, आईएसबीटी, शिमला बाईपास, निरंजनपुर मंडी, बल्लूपुर चौक, यमुना कॉलोनी समेत शहर के कई प्रमुख क्षेत्रों का स्थलीय जायजा लिया…
Read Moreउत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला शुरू, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित…
देहरादून, 19 मार्च। उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में गुरुवार को किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और मृदा स्वास्थ्य पत्रिका का विमोचन करते हुए प्रगतिशील किसानों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। इस दौरान कृषि मंत्री ने मेले में लगी विभिन्न कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया और आधुनिक तकनीकों से जुड़े स्टॉलों की जानकारी ली। उन्होंने आयोजन के लिए विश्वविद्यालय प्रबंधन…
Read Moreएम्स ऋषिकेश में सतपाल महाराज का हालचाल जानने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी…
ऋषिकेश 19 मार्च। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचे, जहां उन्होंने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों की टीम से सतपाल महाराज के स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि उनके उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न रहे और सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अपने वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के स्वास्थ्य को लेकर पूरी तरह…
Read Moreटिहरी नगर में राष्टीय स्वयंसेवक संघ द्वारा किया गया भव्य पथ संचलन।
नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रथम सरसंघचालक व महान राष्ट्रवादी विचारक केशव बलिराम हेडगेवार जी की जयंती तथा हिंदू नव वर्ष (विक्रम संवत 2083) और पावन चैत्र नवरात्रि के अवसर पर गुरुवार को नई टिहरी नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक बंधुओं द्वारा भव्य पथ संचलन किया गया। इस मौके पर नगर के विभिन्न स्थानों से स्वयंसेवक सरस्वती विद्या मन्दिर नई टिहरी में पूर्ण गणवेश में एकत्रित होकर अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत स्वयंसेवकों ने कदमताल करते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से…
Read Moreभाजपा की जिला स्तरीय संगठनात्मक कार्यशाला का आयोजन।
नई टिहरी (सुरेन्द्र प्रसाद भट्ट)। भाजपा की जिला स्तरीय संगठनात्मक कार्यशाला में मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग से लेकर विशेष गहन पुनर्निरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा की गई।वक्ताओं ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जनहित के लिए लगातार कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, जिसका लाभ आम जनता को मिल रहा है। लेकिन कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि सरकार की योजनाओं के लाभ लेने से कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाने के लिए अभी काम शुरू…
Read Moreजिला प्रशासन की ओटीपी आधार पर होमडिलिविरी व्यवस्था से एजेंसियों से छंटी भीड़।
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में एलपीजी गैस की सुचारू आपूर्ति एवं पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन की क्यूआरटी टीम निरंतर सक्रिय है। इसी क्रम में आज नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह एवं उप जिलाधिकारी सदर हरी गिरी द्वारा हिमानी गैस एजेंसी, डालनवाला एवं आधुनिक गैस एजेंसी व अरिवन्द गैस एजेंसी बद्रीपुर का निरीक्षण करते हुए गैस आपूर्ति, वितरण स्टाॅक आदि का अवलेकन किया। निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट एवं उप जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की कोई समस्या न…
Read Moreअधिकारियों को कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के दिए कड़े निर्देश।
नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट सभागार में बीआरओ , एनएच ऋृषिकेश- गंगोत्री हाईवे के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई जिसमें जनपद क्षेत्रान्तर्गत सड़क के डेंजर जोन / मलबा पटे स्थान व सुरक्षात्मक उपाय वाले स्थानों पर विस्तृत चर्चा कर कार्य पूर्ण करने की समय सीमा तय कर प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्यवाही करने के स्पष्ट निर्देश दिए । बैठक में जनपद के आपदा प्रबंधन द्वारा चिन्हित किए गए डेंजर जोन व मलबा पड़े स्थलों की…
Read Moreदेहरादून के 168 सरकारी विद्यालयों में डिजिटल क्रांति, 884 स्मार्ट टीवी इंस्टालेशन शुरू…
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन देहरादून ने सरकारी विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ी पहल की है। जिलाधिकारी सविन बंसल की पहल पर जनपद के 168 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में “प्रोजेक्ट उत्कर्ष” के तहत स्मार्ट शिक्षण व्यवस्था लागू की जा रही है। इसके अंतर्गत सभी विद्यालयों में स्मार्ट टीवी की आपूर्ति हो चुकी है और उनके इंस्टालेशन का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा शिक्षा के आधुनिकीकरण की दिशा में लार्ज स्केल पर पहल करते हुए 168 विद्यालयों में कुल 884…
Read Moreमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘द केरला स्टोरी 2’ फिल्म देखी, जागरूकता का सशक्त माध्यम बताया…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मॉल ऑफ देहरादून में बहुचर्चित फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ देखी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह फिल्म समाज में घटित हो रही संवेदनशील घटनाओं को उजागर करते हुए जागरूकता का एक सशक्त माध्यम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सामाजिक समरसता और जनसंख्या संतुलन को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य बना है जिसने समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कर एक ऐतिहासिक पहल की है, जो समाज में समानता और…
Read More