पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनाई ने जनता के साथ किया जन संवाद।

नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनाई ने टिहरी विधानसभा क्षेत्र की जाखणीधार विकास खंड के ग्राम पंचायत कंडियाल गांव का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ चौपाल लगा कर गांव की अनेकों जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना और उनका निराकरण का आश्वासन दिया। शुक्रवार को भ्रमण के दौरान ग्राम प्रधान भगवती प्रसाद कोठियाल,दिनेश प्रसाद कोठियाल,खुशीराम जोशी,देवी प्रसाद कोठियाल ने सड़क,स्वास्थ्य, राजकीय महाविद्यालय पौखाल में सांइस फैक्लटी एवं जंगली जानवरों से आलू की खेती हो रहे नुकसान को प्रमुख्ता से पूर्व मंत्री दिनेश सिंह धनाई…

Read More

हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री होंगे मुख्य अतिथि…

हल्द्वानी 20 मार्च। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नैनीताल जनपद के एमबी इंटर कॉलेज मैदान, हल्द्वानी में शनिवार, 21 मार्च को भव्य जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शिरकत करेंगे। जनसभा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को हल्द्वानी पहुंचे। उन्होंने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में कुमाऊं मंडल के आयुक्त…

Read More

नवनियुक्त मंत्रियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात…

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में नवनियुक्त मंत्रियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मंत्री मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा एवं राम सिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त मंत्रियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि वे जनहित में समर्पित भाव से कार्य करेंगे और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Read More

धामी मंत्रिमंडल का विस्तार, पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ…

देहरादून 20 मार्च। उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार का मंत्रिमंडल शुक्रवार को विस्तार किया गया। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पांच नवनियुक्त मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल में शामिल किए गए विधायकों में खजान दास, मदन कौशिक, भरत सिंह चौधरी, प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैड़ा शामिल हैं। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी समेत…

Read More

ऋषिकेश में पहाड़ की नारी देश की शक्ति कार्यक्रम का भव्य आयोजन…

ऋषिकेष 20 मार्च । उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एम्स ऋषिकेश के सभागार में ‘पहाड़ की नारी, देश की शक्ति’ थीम पर भव्य एवं गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आध्यात्मिक गुरू स्वामी राजराजेश्वरम का विशेष सान्निध्य रहा, जबकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड की महिलाओं का संघर्ष और समर्पण प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और कानूनी…

Read More

द्वितीय चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर “माँ शक्ति आराधना संध्या महोत्सव” का आयोजन।

देहरादून। ब्रह्मकमल शक्ति संस्था द्वारा इस वर्ष चैत्र नवरात्र एवं हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में विभिन्न मंदिरों में “माँ शक्ति आराधना संध्या महोत्सव” कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज द्वितीय नवरात्र – माँ ब्रह्चारिणी के पावन अवसर पर शिव मंदिर, परीमहल, इंजीनियर एंकलेव में “माँ शक्ति आराधना संध्या महोत्सव” का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर ब्रह्मकमल शक्ति संस्था द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने माँ दुर्गा के द्वितीय नवरात्र – माँ…

Read More

पेट्रोल वा गैस की कालाबाजारी पर जिला अधिकारी का बड़ा एक्शन।

नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। जिला प्रशासन ने पेट्रोलियम पदार्थों एवं गैस की कालाबाजारी की अवैध संग्रहण एवं दुरुप्रयोग रोकने हेतु नोडल अधिकारी नामित किए हैं। जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने वर्तमान में खाड़ी देशों में उत्पन्न परिदृश्य के दृष्टिगत पेट्रोलियम पदार्थों के कालाबाजारी, अवैध संग्रहण एवं दुरुप्रयोग रोकने के लिए जनपद टिहरी गढ़वाल मे नोडल / सहायक नोडल अधिकारी नामित किये । अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह नोडल अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार डोभाल व जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी ब्रिजेश भट्ट तथा डिवीजनल हेड (एल०पी०जी०-एस) आई०ओ०सी०एल० द्वारा नामित सक्षम…

Read More

खाड़ी देशों में फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रशासन हुआ सतर्क और सूचना साझा करने हेतु हेल्पलाइन नंबर किया जारी l

नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। वर्तमान में इजरायल और ईरान के मध्य चल रहे युद्ध जैसे हालातों के दृष्टिगत विभिन्न अरबीय युद्ध प्रभावित खाड़ी देशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार पूर्ण रूप से सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। सरकार द्वारा लगातार स्थिति की निगरानी की जा रही है तथा विदेशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए जरूरी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनपद टिहरी गढ़वाल के किसी…

Read More

19 अप्रैल अक्षय तृतीया के पर्व पर खुलेंगे श्री गंगोत्री धाम के कपाट।

नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। श्री गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मानंद सेमवाल ने गुरुवार चैत्र नवरात्रि के पावन पवित्र अवसर पर श्री गंगोत्री धाम के कपाट लखुलने की तिथि की घोषणा की गई गंगोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल को ठीक 12: 15 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। श्री गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष ने कहा कि सभी देशवासियों सनातनियों से अपील की है कि मां गंगा के दर्शन करके पुण्य लाभ अर्जित जरूर करें।

Read More

पति ही निकला हत्यारा, गला घोंटकर की गयी थी महिला की हत्या।

देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र के मांडूवाला में सफेद कट्टे में मिले महिला के शव के मामले में पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है। मृतका के पति ने ही उसकी गला घोंटकर हत्या की थी। आज यह जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि 11 मार्च को प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत मॉडूवाला रोड, बालासुदरी मंदिर परिसर में एक अज्ञात महिला का शव एक कटटे मे बरामद होने की सूचना प्रेमनगर पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस मौके पर…

Read More