टिहरी लेक फेस्टिवल में युवाओं को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मंच ” सुबोध उनियाल।

नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट )। टिहरी को विश्व पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के उद्देश्य से 6 से 9 मार्च के बीच उत्तराखण्ड पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन टिहरी द्वारा ‘ हिमालयन 02 -द टिहरी लेक फेस्टिवल का आयोजन कर रहा है, प्रदेश सरकार उत्तराखण्ड को पर्यटन के क्षेत्र में नई उंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि टिहरी झील की प्राकृतिक सुंदरता और साहसिक पर्यटन की अपार सम्भावनाओं का केंद्र है। इस फेस्टिवल के माध्यम से प्रदेश में…

Read More

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय में पारंपरिक तरीके से मनाई गई होली।

नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। स्वयंसेवकों ने एक-दूसरे का तिलक कर फूल बरसाए। उन्होंने होली के गीतों पर जमकर नृत्य किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति संरक्षण का पर्व होली सभी के जीवन में खुशियों के फूल खिले। सोमवार को नगर माधव कुंज स्थित आरएसएस कार्यालय में स्वयंसेवकों के जमकर होली खेली। उन्होंने आपस में अबीर,गुलाल लगाकर जमकर नृत्य किया। कहा कि होली का यह पर्व सभी को जीवन में खुशियां लाए। कहा कि होली और वसंत ऋतु का अटूट संबंध है। यह रंगों का त्योहार प्रकृति पुनर्जीवन शीत ऋतु के…

Read More

प्रतापनगर के पडिया मे अब तक का सबसे बड़ा खेल मिनी स्टेडियम बनकर हुआ तैयार।

लंबगांव/नई टिहरी (सुरेंद्र भट्ट)। विधानसभा प्रतापनगर क्षेत्र के पट्टी रैका के पडिया में अब तक का सबसे बड़ा और आधुनिक मिनी स्टेडियम बनकर तैयार हो गया है, जिससे क्षेत्रीय युवाओं को खेल की सुविधा मिल सकेगी। लगभग 1 करोड़ 14 लाख रुपये की लागत से निर्मित यह बेहद मिनी स्टेडियम क्षेत्र के युवाओं के लिए भविष्य मे कारगर साबित हाेगा। वर्ष 2017 मे उत्तराखड सरकार के युवा कल्याण एंव खेल विभाग द्वारा स्वीकृत पडिया स्डेडियम का निर्माण कार्य निर्माणदायी संस्था भारतीय काेपरेटिव विकास निर्माण निगम द्वारा शुरू कर दिया गया…

Read More

टिहरी झील महोत्सव–2026 हेतु रूट चार्ट हुआ तैयार।

 नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। “टिहरी लेक फेस्टिवल हेतु 6 से 8 मार्च तक विशेष रूट चार्ट हुआ जारी”। जनपद टिहरी गढ़वाल में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिनांक 6 मार्च से 9 मार्च 2026 तक टिहरी झील महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के अंतर्गत जनपद के विभिन्न स्थलों पर सांस्कृतिक, साहसिक एवं मनोरंजनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल द्वारा महोत्सव के सफल संचालन एवं पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिनांक 6 मार्च से 8 मार्च, 2026 तक…

Read More

मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट, दी होली की शुभकामनाएं…

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से देहरादून स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के समसामयिक विषयों पर भी सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने होली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Read More

पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 102 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की…

देहरादून 02 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में स्वास्थ्य, कुम्भ मेला तैयारियों, आपदा न्यूनीकरण, बाढ़ सुरक्षा और शहरी विकास से जुड़ी योजनाओं के लिए कुल 102 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृतियां प्रदान की हैं। मुख्यमंत्री ने जनपद ऊधम सिंह नगर के उपजिला चिकित्सालय, बाजपुर में छह चिकित्साधिकारियों के लिए आवासीय भवनों के निर्माण हेतु 4 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ किया जा सकेगा। कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों के तहत जनपद हरिद्वार में प्रस्तावित पुलिस…

Read More

जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश।

नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। “पेयजल, मुआवजा, अवैध कब्जा व बिल संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश” सोमवार को जिला सभागार, नई टिहरी में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम में जनपदवासियों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया। इस अवसर पर कुल 29 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जो पेयजल, ग्राम पंचायत, विद्युत, वन विभाग सहित अन्य विभागों से संबंधित रहे। कार्यक्रम के दौरान सीएम हेल्पलाइन एवं जन समर्पण पोर्टल पर दर्ज लंबित शिकायतों की समीक्षा भी की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित…

Read More

पुनर्वास विभाग की लापरवाही से सरकारी भवन में पड़ रही दरारें।

नई टिहरी (सुरेन्द्र प्रसाद भट्ट)। पुनर्वास विभाग की लापरवाही से सरकारी भवन में पड़ रही  जिला मुख्यालय के सी. ब्लॉक टाइप 3 की दो सरकारी बिल्डंग के अलावा एक निजी भवन और सामुदायिक पार्क पर भी दरारें पड़ती दिखाई दे रही है। यहां पुनर्वास की ओर से आवंटित प्लॉटों के समतलीकरण के दौरान यह परिसंपत्तियां पूरी तरह खतरे की जद में आ गई हैं। लेकिन जिला प्रशासन सहित संबंधित एजेंसियां मूकदर्शक बनी हुई हैं। बता दें कि टिहरी में पुनर्वास विभाग ने कई स्थानों पर अनाप-शनाप तरीके से प्लाट आवंटन…

Read More

नगर पंचायत गजा मे धूम धाम से मनाया गया होली मिलन समारोह।

नई टिहरी/गजा (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। नगर पंचायत गजा मे होली मिलन समारोह आयोजित किया गया, इसमें एक दूसरे को अबीर, गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गई, नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान ने कहा कि होली प्रकृति व संस्कृति का संगम है, इस समय धरती पर अनेक प्रकार के रंगबिरंगे फूल खिले हुए हैं, बसंत ऋतु में आगमन पर जब चारों ओर हरियाली व धरती रंगों से सजी हुई है रंगों का त्यौहार भाई चारा, एकता, व मेलजोल की भावना का संदेश देता है, इस समय अहंकार, का…

Read More

कोटेश्वर झील पर्यटन विकास समिति ने डोरिल इंस्टीट्यूट देहरादून के सहयोग से न्यू टिहरी प्रेस क्लब में होली मिलन कार्यक्रम किया आयोजित।

नई टिहरी (सुरेन्द्र प्रसाद भट्ट)। कोटेश्वर झील पर्यटन विकास समिति ने डोरिल इंस्टीट्यूट देहरादून के सहयोग से न्यू टिहरी प्रेस क्लब में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। संस्था के लोगों और पत्रकारों ने आपस में एक दूसरे पर अबीर गुलाल डालकर होली मनाई। होली का त्योहार वसंत ऋतु के आगमन और प्रकृति के नए जीवन रंगों में फूलों के खिलने का प्रतीक होता है। कहा कि प्रकृति की तरह ही सभी के जीवन में भी नए रंग खिलने चाहिए। न्यू टिहरी प्रेस क्लब में आयोजित होने मिलन समारोह के मुख्य…

Read More