नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। स्वयंसेवकों ने एक-दूसरे का तिलक कर फूल बरसाए। उन्होंने होली के गीतों पर जमकर नृत्य किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति संरक्षण का पर्व होली सभी के जीवन में खुशियों के फूल खिले।
सोमवार को नगर माधव कुंज स्थित आरएसएस कार्यालय में स्वयंसेवकों के जमकर होली खेली। उन्होंने आपस में अबीर,गुलाल लगाकर जमकर नृत्य किया। कहा कि होली का यह पर्व सभी को जीवन में खुशियां लाए। कहा कि होली और वसंत ऋतु का अटूट संबंध है। यह रंगों का त्योहार प्रकृति पुनर्जीवन शीत ऋतु के अंत और वसंत के आगमन का जश्न है। साथ ही होली आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम बढ़ाने का भी काम करता है। इस मौके आरएसएस के प्रांत धर्म जागरण संयोजक नारायण,विभाग प्रचारक अजय,जिला प्रचारक दीपक,जिला कार्यवाह जगत मणि पैन्यूली,सह विभाग कार्यवाह संजीव भट्ट,नगर संचालक सतीश थपलियाल,नगर कार्यवाह रामानुज बहुगुणा,पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनाई,एससी आयोग की सदस्य सुनीता देवी,महिला मोर्चा की जिला महामंत्री लीला मखलोगा,आंचल नेगी,बेणीमाधव शाह,बीडी कुनियाल,अनिल नैथानी,अब्बल सिंह श्रीकोटी,जयेंद्र पंवार,जर्नादन ध्यानी,अजय रावत,अर्जुन रावत,भगवान चंद रमोला,प्रीतम नेगी,महेंद्र बिष्ट,बलवीर नेगी,टीटी राणा,मनोज शाह,अमित रतूड़ी,अरविंद नौटियाल,धनपाल गुनसोला आदि मौजूद थे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय में पारंपरिक तरीके से मनाई गई होली।
