पंचकूला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पंचकूला के ताऊ देवीलाल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित नमो क्रिकेट लीग में प्रतिभाग कर युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट भी खेला। उन्हें मैदान पर अपने बीच देखकर खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व, धैर्य और टीम भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। खेल के मैदान में उतरकर जीत से विनम्रता और हार से सीख लेकर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।…
Read Moreरामपुर तिराहा के अमर बलिदानियों को धामी ने दी श्रद्धांजलि…
मुजफ्फरनगर, 2 अक्टूबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को रामपुर तिराहा स्थित शहीद स्थल पर पहुंचकर उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर आंदोलनकारियों के बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य आंदोलन में शहीद हुए जिन आंदोलनकारियों की प्रतिमाएं अभी तक स्थापित नहीं हुई हैं, उनकी प्रतिमाएं उनके पैतृक गांव अथवा निवास क्षेत्र में उपयुक्त स्थान पर स्थापित की जाएंगी। रामपुर तिराहा स्थित राज्य अतिथि गृह का उच्चीकरण किया जाएगा। स्मारक परिसर…
Read Moreएमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट और स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
देहरादून, 30 सितंबर। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की ओर से आयोजित मैस्कॉट डिजाइन एवं स्लोगन प्रतियोगिता-2026 के विजेताओं को बुधवार को प्राधिकरण कार्यालय में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने विजेताओं को पुरस्कार राशि और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए। मैस्कॉट प्रतियोगिता में स्नेहा भंडारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें 50 हजार रुपये और प्रशस्ति-पत्र दिया गया। अनुराग रमोला ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर 30 हजार रुपये, जबकि अंकिता बिष्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त कर 15 हजार रुपये का पुरस्कार हासिल किया।…
Read Moreयोजनाओं के आंकड़ों के साथ आमजन को मिल रहे लाभ का भी करें आकलन: मुख्य सचिव
देहरादून, 30 सितंबर। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में 25 बिंदु कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं की प्रगति के साथ उनके धरातलीय प्रभाव और आमजन को मिल रहे वास्तविक लाभ का भी आकलन करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने पिरूल संग्रहण से लाभार्थियों को अब तक हुए मौद्रीकरण और इससे लाभान्वित लोगों की संख्या का पूरा आंकड़ा तैयार करने को कहा। साथ ही पिरूल संग्रहण से लोगों की आय में हुई वृद्धि का भी आकलन करने के निर्देश दिए। उन्होंने…
Read Moreपंजाब प्रवास के दौरान दुकान पर पहुंचे सीएम धामी, खरीदी मूंगफली और नमकीन…
पंजाब प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक बार फिर सहज और आत्मीय अंदाज देखने को मिला। मुख्यमंत्री एक महिला द्वारा संचालित छोटी सी दुकान पर पहुंचे और वहां से मूंगफली एवं नमकीन खरीदी। मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर महिला दुकानदार भी उत्साहित नजर आई। धामी ने कुछ समय दुकान पर रुककर स्थानीय लोगों से भी बातचीत की। मुख्यमंत्री का आम लोगों के बीच इस तरह सहजता से पहुंचना चर्चा का विषय रहा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता के बीच बिताए ऐसे पल उन्हें हमेशा…
Read Moreविज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार नीति-2026 का सीएम धामी ने किया विमोचन…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. अजय सूद समेत विभिन्न वैज्ञानिक एवं तकनीकी संस्थानों के विशेषज्ञों के साथ बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 का विमोचन किया। साथ ही ग्रॉस एनवायरनमेंट प्रोडक्ट (जीईपी) की वर्ष 2023-24 और वित्तीय वर्ष 2024-25 की तकनीकी रिपोर्ट भी जारी की गई। बैठक में जीईपी के माध्यम से राज्य के प्राकृतिक संसाधनों और पर्यावरणीय सेवाओं के आर्थिक मूल्यांकन पर विस्तृत चर्चा हुई। वन, जल, जैव विविधता,…
Read Moreआयुर्वेद हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा और समृद्ध विरासत का महत्वपूर्ण अंग : धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में आयुर्वेद दिवस के अवसर पर भगवान धन्वन्तरि की पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के आरोग्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा और समृद्ध विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और विभिन्न रोगों से बचाव में आयुर्वेद की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद केवल उपचार की पद्धति नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की समग्र दृष्टि भी प्रदान करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि…
Read Moreउत्तराखंड में फिल्म शूटिंग पर पांच साल में 1759 करोड़ रुपये खर्च…
फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा प्रदेश, नई फिल्म नीति से बढ़ा निवेश और स्थानीय रोजगार के अवसर देहरादून। उत्तराखंड की प्राकृतिक खूबसूरती अब फिल्मों की शूटिंग तक सीमित नहीं रह गई है। नई फिल्म नीति के बाद प्रदेश फिल्म निर्माताओं के लिए प्रमुख शूटिंग स्थल के साथ-साथ फिल्म निर्माण के समग्र केंद्र के रूप में भी अपनी पहचान बना रहा है। पिछले पांच साल से कम अवधि में प्रदेश में फिल्म शूटिंग के दौरान फिल्म निर्माताओं की ओर से…
Read Moreमुख्यमंत्री ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में सड़क अवसंरचना, पर्यटन विकास, बाढ़ सुरक्षा, धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और जन सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों के लिए 306 करोड़ रुपये से अधिक की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की हैं। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि (सीआरआईएफ) के तहत भारत सरकार से स्वीकृत नौ कार्यों के लिए 288.41 करोड़ रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति दी है। इन कार्यों के लिए पहली किस्त के रूप में 40 प्रतिशत यानी 115.36 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे। बदरीनाथ धाम में…
Read More112 ड्रॉपआउट छात्राओं को दोबारा स्कूल से जोड़ा, 111 और बालिकाओं के दाखिले की तैयारी…
देहरादून। जिले में शिक्षा से वंचित और बीच में पढ़ाई छोड़ चुकी बालिकाओं को दोबारा विद्यालय से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक 444 ड्रॉपआउट छात्राओं का चिन्हीकरण किया गया है। इनमें से पहले चरण में 112 छात्राओं का विद्यालयों में दाखिला कराया जा चुका है, जबकि दूसरे चरण में 111 और बालिकाओं को स्कूल से जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग…
Read More