हरिद्वार 07 मार्च।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में वर्ष 2022 में उत्तराखंड की जनता ने सभी मिथकों को तोड़कर प्रचंड बहुमत से सरकार को दुबारा आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर एक भारत, श्रेष्ठ भारत के स्वप्न को साकार किया गया है। नागरिकता संशोधन अधिनियम को लागू कर वर्षों से उपेक्षित हिन्दू शरणार्थियों को सम्मान और सुरक्षा का अधिकार दिलाया गया। भारतीय न्याय संहिता सहित…
Read Moreहरिद्वार में नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ…
हरिद्वार, 8 मार्च। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को हरिद्वार के बैरागी कैंप में उत्तराखंड सरकार द्वारा “नूतन न्याय संहिता” विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। यह प्रदर्शनी भारत सरकार द्वारा लागू किए गए भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जनजागरूकता के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। यह प्रदर्शनी आम नागरिकों, अधिवक्ताओं, पुलिस अधिकारियों और अभियोजन अधिकारियों सहित सभी हितधारकों को आधुनिक आपराधिक न्याय प्रणाली से अवगत कराने के उद्देश्य से आयोजित…
Read Moreटोली बैठक मे शाह ने की संगठन के प्रमुख नेताओं से चर्चा की…
हरिद्वार 7 मार्च। केंद्रीय गृह मंत्री एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह की मौजूदगी में आज भाजपा की प्रदेश टोली बैठक संपन्न हुई। जिसमें चुनावी दृष्टि से कार्यकर्ताओं की संतुष्टि और संगठन विस्तार पर विशेष चर्चा हुई। वहीं 27 के चुनाव दृष्टिगत गृह मंत्री का प्रदेश नेतृत्व को विजयी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। हरिद्वार के होटल गॉडविन में हुई इस बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने बताया कि चुनावी वर्ष को देखते हुए शाह का प्रमुख रूप से मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है। जिसमें…
Read Moreबौराड़ी स्टेडियम में दूसरे दिन करियप्पा गोल्ड टूर्नामेंट के रोमांचक मुकाबले।
टिहरी (सुरेंद्र भट्ट)। टिहरी लेक फेस्टिवल के अंतर्गत बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित करियप्पा गोल्ड टूर्नामेंट में आज कई रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। आज द्वितीय दिवस के पहले मुकाबले में दिल्ली पुलिस और आईआईएमटी मेरठ के बीच मैच खेला गया, जिसमें आईआईएमटी मेरठ ने दिल्ली पुलिस को 5–0 से हराकर जीत दर्ज की। दूसरे मैच में कोटद्वार और चंडीगढ़ के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें कोटद्वार की टीम ने चंडीगढ़ को 1–0 से पराजित किया। तीसरे मुकाबले में सम्राट स्पोर्ट्स और 16 गढ़वाल के बीच मैच…
Read Moreटिहरी झील महोत्सव–2026: दैंतखाल से पीढ़ी तक 8 किमी रोमांचक पैदल ट्रैक संपन्न।
नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। “प्रकृति और रोमांच से भरपूर ट्रैकिंग—दैंतखाल से पीढ़ी तक 8 किमी पैदल ट्रैक का सफल आयोजन” “टिहरी झील महोत्सव में साहसिक गतिविधि: 59 प्रतिभागियों ने पूरा किया 8 किमी पैदल ट्रैक” टिहरी झील महोत्सव–2026 के दूसरे दिन के निर्धारित कार्यक्रमों के अंतर्गत प्रतापनगर क्षेत्र में दैंतखाल से पीढ़ी तक लगभग 8 किलोमीटर (आना–जाना) का पैदल ट्रैक सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह ट्रैक प्राकृतिक सौंदर्य और रोमांच से भरपूर रहा, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस ट्रैकिंग कार्यक्रम में कुल 59 सदस्यों के दल ने…
Read Moreटिहरी के ज्वलंत मुद्दों पर मुख्यमंत्री की चुप्पी निराशाजनक: राकेश राणा।
नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के पूर्व अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि वर्तमान समय में जनपद के ज्वलंत मुद्दों पर प्रदेश के मुख्यमंत्री का चुप रहना निराशाजनक हे। आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,जी कोटी कॉलोनी में आयोजित टिहरी लेक फेस्टिवल में भाग लेने पहुँचे। टिहरी की जनता ने उनका खूब स्वागत तो किया, लेकिन उनके संबोधन में जनपद के ज्वलंत मुद्दों पर कोई स्पष्ट चर्चा या ठोस आश्वासन न होने से क्षेत्र की जनता में गहरी निराशा देखने को मिली। टिहरी जनपद…
Read Moreमाधोसिंह भण्डारी नाट्य मंचन, लेजर शो और पांडवाज की प्रस्तुति से गूंजा टिहरी लेक फेस्टिवल।
नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। “टिहरी लेक फेस्टिवल की पहली सांस्कृतिक संध्या में उमड़ा जनसैलाब, देर रात तक चले रंगारंग कार्यक्रम” “पांडवाज की दमदार प्रस्तुति से गूंजा टिहरी लेक फेस्टिवल का मंच” “पांडवाज के लोक वाद्यों की गूंज से उत्सवमय हुई टिहरी लेक फेस्टिवल की सांस्कृतिक संध्या” “टिहरी लेक फेस्टिवल–2026 की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में हुआ दिव्य एवं भव्य कार्यक्रमों का आयोजन” टिहरी लेक फेस्टिवल–2026 के प्रथम दिवस की संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सराबोर रही। कोटी कॉलोनी स्थित कार्यक्रम स्थल पर आयोजित प्रथम सांस्कृतिक संध्या में लोक संस्कृति, परंपरा और…
Read Moreटिहरी की छुंईं बात ने छेड़ दिए भावनाओं के तार।
नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। “लेक फेस्टिवल में पहली बार टिहरी के अतीत पर भावनात्मक विमर्श” टिहरी की छुंईं बात यानी ऐतिहासिक नगरी टिहरी की वो बातचीत, जो अपने में समेटे है भावनाओं का समुंदर। जिसकी एक-एक लहर तूफान उठाती है। टिहरी लेक फेस्टिवल में पहली बार पुरानी यादों पर चर्चा करने का माहौल बना, तो बहुत सारी सुनी-अनसुनी बातों ने स्मृतियों को ताजा कर दिया। इस खास आयोजन में टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय और टिहरी डीएम नितिका खंडेलवाल सहभागी रहे। *टिहरी तक सड़क नहीं थी, पर दौड़ती थी कार*…
Read Moreटिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन और साहसिक खेलों का प्रमुख केंद्र : मुख्यमंत्री धामी
नई टिहरी 06 मार्च ।पर्यटन, साहसिक खेल, पर्यावरण और लोक संस्कृति के संदेश के साथ ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को महोत्सव का उद्घाटन करते हुए कहा कि आने वाले समय में टिहरी झील देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में साहसिक खेलों और पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगी। इस अवसर पर उन्होंने कोटी कालोनी-नई टिहरी रोपवे निर्माण की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से आए खिलाड़ियों और मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि देवभूमि…
Read Moreमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण…
हरिद्वार 6 मार्च। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार 7 मार्च को हरिद्वार में आयोजित ‘जन-जन की सरकार : चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और गृहमंत्री के स्वागत के लिए कार्यक्रम स्थल बैरागी कैम्प सहित पूरे शहर को सजाया-संवारा जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार का भ्रमण किया और बैरागी कैम्प पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जनसभा स्थल,…
Read More