सूचना विभाग,नई टिहरी। जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रांतर्गत कोटि कॉलोनी में आज जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा आगामी टिहरी लेक महोत्सव के संबंध में बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने कोटि कॉलोनी स्थित भूखण्ड के इष्टतम उपयोग के संबंध में निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके पश्चात कोटि कॉलोनी स्थित ली रॉय होटल में जनप्रतिनिधियों के साथ महोत्सव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में नगर पालिका टिहरी के अध्यक्ष मोहन रावत ने नई टिहरी में सजावट एवं…
Read MoreCategory: ताज़ा ख़बरें
पूर्व मंत्री दिनेश धनाई ने चौपाल लगाकर सुनीं जन समस्याएं
नई टिहरी(सुरेन्द्र प्रसाद भट्ट)। टिहरी विधानसभा क्षेत्र के जाखणीधार विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत उठड़ एवं ग्राम पंचायत चौपड़ा में सोमवार को सीधा जन-संवाद कार्यक्रम के तहत पूर्व मंत्री दिनेश धनाई ने भ्रमण कर ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाई और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने विशेष रूप से पुनर्वास से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से रखा। चौपाल को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री दिनेश धनाई ने कहा कि उनके कार्यकाल के बाद पिछले दस वर्षों में टिहरी विधानसभा के जाखणीधार क्षेत्र में एक भी नई विकास योजना नहीं…
Read Moreलोकल से वोकल केवल नारा नहीं, सामाजिक दायित्व भी है।
उत्तरकाशी। जब राजनीतिक मंच केवल भाषणों तक सीमित न रहकर सामाजिक परिवर्तन का माध्यम बनें, तब लोकतंत्र की जड़ें मजबूत होती हैं। उत्तरकाशी जनपद में भाजपा जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष ललिता सेमवाल द्वारा शुरू की गई पहल इसी सोच का जीवंत उदाहरण है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की बातें वर्षों से की जाती रही हैं, किंतु जब इन बातों को व्यवहार में उतारा जाता है, तभी उनका वास्तविक अर्थ सामने आता है। अपने सम्मेलनों एवं बैठकों में लोकल से वोकल को प्राथमिकता देते हुए स्वयं सहायता समूहों की बहनों…
Read Moreगोपाल विद्या मंदिर जोशियाडा उत्तरकाशी में एक दिवसीय आपदा संबंधी जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
उत्तरकाशी। गोपाल विद्या मंदिर जोशियाडा में एक दिवसीय आपदा संबंधी जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित उत्तरकाशी जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशों के अनुपालन मे तथा आपदा प्रबन्धन अधिकारी शार्दुल गुंसाई के मार्गदर्शन में जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण उत्तरकाशी के तत्वाधान मे शनिवार को गोपाल विद्या मन्दिर स्कूल जोशियाड़ा विकासखंड भटवाड़ी में एक दिवसीय विशेष आपदा संबंधी जन-जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जन जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम में 326 छात्र- छात्राओं व विद्यालय कार्मिकों ने सहभागिता की। आपदा प्रबन्धन मास्टर ट्रेनर मस्तान भण्डारी, वन विभाग टीम व क्यूआरटी टीम के सहयोग से…
Read Moreदेवराणा, कांडी और कंडारी पंपिंग योजना सहित रा. इ. का. डामटा का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण
*कार्यदायी संस्था कांडी पंपिंग योजना का जल्द कराए थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन : जिलाधिकारी* *देवराणा और कंडारी पंपिंग योजना का कार्य जल्द करे पूर्ण, ताकि लोगो को जल्द मिले योजना का लाभ : जिलाधिकारी* *डामटा पुलिस चौकी हेतु संबंधित विभाग संयुक्त टीम बनाकर करे निरीक्षण* *बच्चे मोबाइल के अनावश्यक उपयोग से रहे दूर, खेलकूद और योग को अपनी दिनचर्या में करे शामिल : जिलाधिकारी* उत्तरकाशी जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने अपने सघन निरीक्षण अभियान के तीसरे दिन जिले की यमुना घाटी क्षेत्र में संचालित विभिन्न जन उपयोगी और विकासपरक योजनाओं का जायजा…
Read More“विविधता में एकता” राष्ट्र अभिमान का प्रतिबिंब
“स्टैच्यू ऑफ युनिटी” देश के नागरिकों के सामूहिक प्रयास से बनी यह दीवार देश की अखंडता का प्रतीक है। धरती की इस माटी में पनपी प्राचीन संस्कृति से प्रत्येक भारतीय का अटूट संबंध रहा है। “स्टैच्यू ऑफ युनिटी” (एकता की प्रतिमा) स्मारक के लिए देशव्यापी अभियान चलाते हुए कोने-कोने से धरा की इस माटी को एकत्रित किया गया है। विभिन्न रंग, आकार, सुगंध और विविधताओं से निर्मित यह प्राचीर, उस विशाल व्यक्तित्व का आधार स्तंभ भी है, जो हमें सदैद संगठित होने के एकमात्र लक्ष्य की याद दिलाता रहेगा। “हमारी…
Read Moreदेश के हर नागरिक की बड़ी जीत है जीएसटी सुधार
देहरादून: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि जीएसटी सुधार केवल टैक्स में कटौती नहीं है बल्कि यह देश के प्रत्येक नागरिक की जीत है। रविवार को एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत के प्रत्येक राज्य के त्योहारों को ध्यान में रखते हुए, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दीपावली से पूर्व जीएसटी सुधारों को लागू करने के निर्देश से बहुत पहले ही इन्हें लागू करने का निर्णय लिया गया है। हानिकारक चीजें महंगी। इसके अतिरिक्त, सिगरेट, तंबाकू, पान मसाला, शीतल पेय और महंगी लग्जरी कारों सहित…
Read MoreCM धामी ने रेडियो मोबाइल एप का किया लोकार्पण, बोले- ‘देहरादून में स्थापित होगा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का केंद्र’
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से हैलो हल्द्वानी 91.2 एफ एम सामुदायिक रेडियो मोबाइल एप का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय शिक्षा को दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाने और आधुनिक तकनीक से नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। कहा, राज्य सरकार देहरादून में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का एक प्रमुख केंद्र स्थापित करेगी। यह केंद्र शोध, नवाचार और डिजिटल शिक्षा का प्रमुख केंद्र बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का साधन नहीं, बल्कि जीवन को…
Read Moreधराली में आई बाढ़ से जीवन हुआ अस्त-व्यस्त अपनी जान बचाने को भागते रहे लोग।
उत्तरकाशी। खीरगंगा का भयावह रूप को देखकर भयभीत धराली के लोगों ने बाजार में मौजूद लोगों को सावधान करने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। पानी ओर उसके साथ मलवे की रफ्तार इतनी तीव्र थी कि कुछ ही क्षणों में खीरगंगा के सैलाब ने वहां मौजूद सभी लोगों को अपनी गिरफ्त में ले लिया। धराली बाजार का ज्यादातर हिस्सा नक्शे से गायब हो गया, वहीं काफी लोग मलबे में दब गए। धराली बाजार में सबकुछ सामान्य था। बाजार में बने होटलों और होम स्टे में रोजाना की…
Read Moreबीएलओ और ईआरओ का बढ़ाया मानदेय
देहरादून:- भारत निर्वाचन आयोग ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुये चुनाव व्यवस्था से जुड़े कार्मिकों का वार्षिक पारिश्रमिक और प्रोत्साहन राशि दोगुनी कर दी है। आयोग के इस फैसले से बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) और मतदाता सूची पुनरीक्षण कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा। आयोग द्वारा जारी आदेश के अनुसार बीएलओ को 6,000 रुपये की जगह 12,000 रुपये वार्षिक वहीं बीएलओ पर्यवेक्षकों को 12,000 रुपये की जगह 18,000 रुपये प्रति वर्ष दिया जाएगा। मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि भी अब 1,000 रुपये से बढ़ाकर 2,000 रुपये कर…
Read More