गोपाल विद्या मंदिर जोशियाडा उत्तरकाशी में एक दिवसीय आपदा संबंधी जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

उत्तरकाशी। गोपाल विद्या मंदिर जोशियाडा में एक दिवसीय आपदा संबंधी जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित उत्तरकाशी जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशों के अनुपालन मे तथा आपदा प्रबन्धन अधिकारी शार्दुल गुंसाई के मार्गदर्शन में जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण उत्तरकाशी के तत्वाधान मे शनिवार को गोपाल विद्या मन्दिर स्कूल जोशियाड़ा विकासखंड भटवाड़ी में एक दिवसीय विशेष आपदा संबंधी जन-जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जन जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम में 326 छात्र- छात्राओं व विद्यालय कार्मिकों ने सहभागिता की।

आपदा प्रबन्धन मास्टर ट्रेनर मस्तान भण्डारी, वन विभाग टीम व क्यूआरटी टीम के सहयोग से भूकंप सुरक्षा, खोज-बचाव उपकरणों की जानकारी प्राथमिक उपचार सीपीआर, स्ट्रेचर मेकिंग, वनाग्नि एवं घरेलू तथा वन्यजीवों से बचाव संबंधी जानकारी, सैटेलाइट फोन, रस्सी गांठ( रोप नोट्स) तकनीक तथा आपातकालीन टोल-फ्री नंबरों आदि पर जन जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम सैद्धांतिक एवं प्रयोगात्मक रूप से प्रदान किया गया।
उक्त कार्यक्रम के दौरान आपदा पंपलेट भी वितरित किए गए और भूदेव ऐप डाउनलोड कराया गया।
जन जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास सेमवाल, नागेंद्र रावत, पुष्पा सेमवाल सहित विद्यालय के शिक्षको एवं अन्य कार्मिक भी मौजूद रहे।

Related posts