जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंच रहे उत्तरकाशी के बच्चे

उत्तरकाशी:- दुर्बिल गांव का पैदल मार्ग विगत काफी समय से अधर में लटका हुआ है। मोटर मार्ग पर मलबा आने के कारण गत एक सप्ताह से ग्रामीणों को जोखिम उठाकर आवाजाही करनी पड़ रही है। क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग से सबसे ज्यादा कठिनाइयाँ स्कूली बच्चों को हो रही हैं। स्कूली बच्चे तीन किमी खड़े मार्ग से राजकीय इंटर कॉलेज राना में पढ़ाई करने जाते हैं, इससे अभिभावकों को अपने बच्चों की चिंता सता रही है। ग्रामीणों ने जल्द ही प्रशासन से क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग बनाने की मांग की है। गांव के…

Read More

UPI के आये नए नियम 1 अगस्त से होंगे लागू

यदि आप भी UPI यूजर हैं और ज्यादातर लेनदेन इसी से करते हैं तो सावधान हो जाएं। 1 अगस्त 2025 से देश में UPI से जुड़े कुछ नियमों में बदलाव होने जा रहा है, ऐसे में फोनपे, गूगल पे या पेटीएम जैसे ऐप्स से हर रोज पेमेंट करने वालों को ध्यान देने की जरूरत है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी NPCI, UPI को और तेज, सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने के लिए नए नियम ला रही है. बैलेंस चेक करने की लिमिट 1 अगस्त से यूजर्स एक दिन में अपने…

Read More

नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान को मिली तेज रफ्तार, देहरादून में बनेगा पहला डिस्ट्रिक्ट डी-एडिक्शन सेंटर

‘‘नशा मुक्त उत्तराखंड’’ मा0 मुख्यमंत्री के संकल्प के तहत नशे के आदी व्यक्तियों को इससे निजात दिलाने के लिए देहरादून में जल्द राजकीय नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र का संचालन शुरू किया जाएगा। जिलाधिकारी, देहरादून सविन बंसल ने नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र संचालन हेतु 57.04 लाख बजट की स्वीकृति प्रदान कर दी है। राज्य व जिले में अभी तक कोई भी सरकारी नशा मुक्ति केंद्र नही है। सीएम की प्रेरणा से डीएम के प्रयासों से राज्य व जिले में पहली बार इसका संचालन शुरू किया जा रहा है। मा0…

Read More

अफवाओं पर ध्यान न दें- राज्य निर्वाचन आयोग

देहरादून:- राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखण्ड ने स्पष्ट किया है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान की तिथियों में किसी तरह का कोर्ड परिवर्तन नहीं किया गया है। पंचायत चुनाव दो चरणों में 24 और 28 जुलाई 2025 को ही होंगे। आयोग ने बताया कि यदि प्राकृतिक आपदा या अन्य किसी आपातकालीन स्थितियों की वजह से किसी पोलिंग स्टेशन या ब्रथ पर मतदान नहीं हो पाता है, तो ऐसी स्थिति के लिए ही पुनर्मतदान की तिथियां घोषित की गई हैं। 20 जुलाई 2025 को जारी आयोग का पत्र भी डसी से…

Read More

पौड़ी जिला पंचायत के दो इंजीनियर नौकरी से बर्खास्त

देहरादून/पौड़ी- जिला पंचायत पौड़ी में तैनात तदर्थ कनिष्ठ अभियंता सुदर्शन रावत और आलोक रावत को वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया है। पंचायती राज सचिव चंद्रेश कुमार ने दोनों की सेवा समाप्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। पौड़ी जिला पंचायत के दो तदर्थ कनिष्ठ अभियंता को वित्तीय अनियमितताओं के चलते नौकरी से हाथ धोना पड़ा है. जानिए पूरा मामला। साल 2018 में सुदर्शन रावत और आलोक रावत उपनल के माध्यम से जिला पंचायत पौड़ी में कनिष्ठ अभियंता के पद पर नियुक्त किए गए थे. इसके बाद…

Read More

आखिर उत्तराखंड में क्यों मजबूत करना जरुरी है

देहरादून:- उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर लोकतंत्र और सेवाओं की प्रभावी डिलिवरी के लिये पंचायत और नगर निकायों को मजबूत करना अति आवश्यक है। इसी से गांव से लेकर शहरों तक का विकास का मॉडल तैयार होता है। दून विश्वविद्यालय में वित्त आयोग के सहयोग से एक कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें देशभर के प्रमुख विशेषज्ञों, अकादमी विद्वानों और राष्ट्रीय प्रशासनिक व वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यशाला में 73 वें और 74 वें संविधान संशोधन के बाद उत्तराखंड में विकेंद्रीकरण और अधिकार हस्तांतरण की उपलब्धियाँ, चुनौतियां एवं…

Read More

बंदूक शस्त्र लाईसेंस किया निरस्त, लाईसेंस लेने से मनमर्जी की छूट नहीं : डीएम

देहरादून, मां बेटे के लिए खतरे का सबब बना शस्त्र लाईसेंस को देहरादून जिलाधिकारी ने निरस्त कर दिया है। विगत जनता दिवस में रेसकोर्स निवासी विकास घिल्डियाल ने बताया कि उसकी माता पिता के तलाक होने के बाद भी उसके पिता लाइसेंसी बंदूक से उसे और उसकी माता को डराया धमकाया करते है, जिससे कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है। बेटे व पत्नी के लिए ही खतरे का सबब बना शस्त्र को डीएम ने विशेषाधिकार प्रयोग कर मौके पर ही लाइसेंस निरस्त करने के साथ ही सम्बन्धित के विरूद्ध…

Read More

प्रकृति के संरक्षण एवं संबर्धन की जरुरत वर्तमान में ही नहीं बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के प्रति हमारा दायित्व भी है : राज्यपाल

देहरादून:-राजभवन में बुधवार को उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति, प्रकृति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक पर्व ‘हरेला’ को पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने हरेला पर्व के अवसर पर राजभवन स्थित राजप्रज्ञेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की। इसके बाद राज्यपाल सहित प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, सचिव रविनाथ रामन, अपर सचिव रीना जोशी सहित राजभवन के अधिकारियों, कर्मचारियों ने राजभवन परिसर में पौधरोपण किया। हरेला पर्व के अवसर पर छोलिया नर्तक दल ने पारंपरिक…

Read More

ढोंगी बाबा चढ़ रहे पुलिस के हत्थे, फर्जी बाबाओं पर भी हो रही है कार्यवाही

देहरादून: ऑपरेशन कालनेमि के तहत लोगों को ठगने वाले लोगों पर लगातार पुलिस का एक्शन जारी है। अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैर राज्यों के 20 ढोंगी बाबाओं समेत 29 को गिरफ्तार किया है. साथ ही पिछले 4 दिनों में 111 ढोंगी बाबाओं को दून पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। अभियान के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए साधु-संतों के भेष में घूम रहे ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार किया गया है, जिनके खिलाफ भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही…

Read More

लाइसेंस रिन्यू न करने वाले डॉक्टरों के खिलाफ चलेगा अभियान

डॉक्टरों द्वारा मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन को रिन्यू न कराना मरिजों के लिए घातक है। सभी जिलों के सीएमओ को इस संदर्भ में अभियान चलाकर कार्यवाही करनेके निर्देश दिए गए हैं साथ ही उन कारणों का पता भी करने को कहा गया है कि आखिर डॉक्टर लाइसेंस रिन्यू क्यों नहीं करा रहे हैं। यदि स्थिति अनुकूल नहीं पाई जाती है तो उचित कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गए हैं। डॉ0 आर. राजेश कुमार, सचिव स्वास्थ्य देहरादून:- उत्तराखंड में लाइसेंस रिन्यू किये बिना मरिजों का इलाज करने वाले डॉक्टरों के…

Read More