लंबगांव/नई टिहरी (सुरेंद्र भट्ट)। विधानसभा प्रतापनगर क्षेत्र के पट्टी रैका के पडिया में अब तक का सबसे बड़ा और आधुनिक मिनी स्टेडियम बनकर तैयार हो गया है, जिससे क्षेत्रीय युवाओं को खेल की सुविधा मिल सकेगी। लगभग 1 करोड़ 14 लाख रुपये की लागत से निर्मित यह बेहद मिनी स्टेडियम क्षेत्र के युवाओं के लिए भविष्य मे कारगर साबित हाेगा।
वर्ष 2017 मे उत्तराखड सरकार के युवा कल्याण एंव खेल विभाग द्वारा स्वीकृत पडिया स्डेडियम का निर्माण कार्य निर्माणदायी संस्था भारतीय काेपरेटिव विकास निर्माण निगम द्वारा शुरू कर दिया गया था 80 मीटर लंबगांव और 60 मीटर चाैडे इस मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य अब पूरा हाे गया है प्रतापनगर के विधायक विक्रम सिह नेगी ने कहा कि विधानसभा प्रतापनगर मे अब तक का यह सबसे बडा मिनी खेल स्टेडियम है यह स्टेडियम जहां युवाओं को खेलकूद के बेहतर अवसर प्रदान करेगा वही वे नियमित अभ्यास के साथ-साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं और सामाजिक आयोजनों का भी आयोजन कर सकेंगे उन्हाेने कहा कि अब तक क्षेत्र में बड़े स्तर की खेल सुविधाओं का अभाव था जिसके कारण विभिन्न विभागाें द्वारा समय समय पर आयाेजित किये जाने वाले खेल आयाेजनाें के लिए जनपद स्तर पर जाना पढता था लेकिन अब भविष्य मे जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियाेगिताएं भी पडिया स्टेडियम मे संचालित की जा सकती है इस नए खेल मैदान के निर्माण से स्थानीय प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त मंच मिलेगा।
विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि यह खेल मैदान न केवल खेल गतिविधियों के लिए उपयोगी होगा बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा उन्होंने क्षेत्र के युवाओं से आह्वान किया कि वे इस सुविधा का भरपूर उपयोग कर अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाएं और क्षेत्र का नाम रोशन करें।
प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए यह स्टेडियम भविष्य में मील का पत्थर साबित होगा यह सुविधा युवाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगी।
