जिलाधिकारी, टिहरी नितिका खण्डेलवाल ने निर्माण कार्यों की प्रगति का किया स्थलीय निरीक्षण।

Spread the love

नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी निर्माणाधीन शहीद स्थल मैन बाजार नई टिेहरी में नागरिक मंच एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पदाधिकारी एवं कार्यदाई संस्था टीचडीसी के साथ निर्माण कार्यों की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कार्यदाई संस्था टीचडीसी ने जिलाधिकारी को बताया कि दो माह के भीतर निर्माण कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा साथ ही
पदाधिकारियों द्वारा जो छोटी-छोटी समस्याएं बताई गई उन्हें भी पूर्ण करने के निर्देश जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था को दिए।

इस अवसर पर महाप्रबन्धक टीएचडीसी विजय सहगल राकेश थपलियाल, बीकेटीसी के सदस्य दिनेश डोभाल आदि उपस्थित रहे।

Related posts