टिहरी/गजा (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। पंतनगर कृषि विश्व विद्यालय रानीचौरी द्वारा शोध एवं प्रसार केंद्र गजा मे कृषकों की आय बढाने हेतु तथा प्राकृतिक खेती एवं बदलते मौसम के तहत उन्नत खेती करने के लिए भरसार विश्व विद्यालय के कृषि वैज्ञानिकों ने किसान गोष्ठी का आयोजन किया, नगर पंचायत गजा के अन्तर्गत चारों वार्डों की महिलाओं ने इसमें प्रतिभाग किया, अनु. जाति की महिलाओं ने बड़ी संख्या में शामिल हो कर जानकारी ली, किसान गोष्ठी मे डाॅ सुमित चौधरी प्रभारी अधिकारी, डाॅ सचिन वैज्ञानिक के. वी. के. रानीचौरी, डाॅ शिखा, एवं विकास ने प्रतिभाग किया, पंतनगर परिसर रानीचौरी के कृषि वैज्ञानिकों ने खेती मे जंगली जानवरों की समस्या, पशुओं की बीमारी व प्राकृतिक खेती एवं बदलते मौसम के अनुसार खेती करने की जानकारी दी, वैज्ञानिकों ने गोष्ठी मे उपस्थित महिलाओं की समस्याओं की जानकारी ली तथा समाधान भी बताया, डाॅ सुमित चौधरी ने कहा कि बदलते मौसम के अनुसार ही खेती करने की जानकारी होनी जरुरी है, गोष्ठी मे कृषि विश्व विद्यालय द्वारा संचालित आई. सी.ए. आर. की एस एल एस पी परियोजना के तहत, नगर पंचायत के अन्तर्गत कृषकों को खेती सम्बंधित उपकरण वितरित किये गए, गोष्ठी मे शोध केंद्र के प्रक्षेत्र सहायक विजयपाल सिंह चौहान, कार्यालय सहायक पूनम चौहान ने आयोजन की व्यवस्था की, इस अवसर पर नगर पंचायत के सभासद जसवंत सिंह चौहान,, राजेन्द्र सिंह चौहान गोष्ठी व उपकरण वितरण मे उपस्थित रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, व चारों सभासदों द्वारा विश्व विद्यालय के कुलपति एवं वैज्ञानिकों का आभार व्यक्त किया है।
