Spread the love

नई  टिहरी / लंबगांव (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। स्व0 फूल सिंह बिष्ट राजकीय महाविद्यालय नौघर लंबगांव मे महाविद्यालय की करियर काउंसलिंग समिति द्वारा स्वास्थ्य विभाग मे करियर संभावनाओं पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यशाला की मुख्य वक्ता डा0 मयनी चौधरी ने स्वास्थ्य विभाग में करियर संभावनाओं” से संबंधित ज्ञान छात्राओं के बीच साझा किया उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में करियर के कई अच्छे विकल्प होते हैं यह क्षेत्र सरकारी और गैरसरकारी दोनों सेक्टर में स्थिर नौकरी और समाज सेवा का अवसर प्रदान करता है इस क्षेत्र के माध्यम से सिर्फ डॉक्टर नर्सिंग या फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन जैसे कैरियर ही नहीं बल्कि पब्लिक हेल्थ ऑफिसर, हेल्थ इंस्पेक्टर, हेल्थ एडमिनिस्ट्रेशन के तौर पर अस्पताल के प्रबंधन में अच्छी सैलरी और सरकारी सुविधा प्राप्त की जा सकती हैं इस महत्वपूर्ण कार्यशाला का एक खास अंग “महिला पोषण एवं स्वास्थ्य” भी रहा जिसमें कहा गया कि किसी भी समाज और परिवार की प्रगति महिलाओं के स्वास्थ्य पर निर्भर करती है यदि महिला स्वस्थ होगी तो पूरा परिवार स्वस्थ और खुशहाल रहेगा उन्हाेने कहा कि महिलाओं को जीवन के हर चरण किशोरावस्था, गर्भावस्था और मातृत्व में सही पोषण की आवश्यकता होती है महिलाओं के लिए संतुलित आहार बहुत जरूरी है भोजन में आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन और खनिज जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में होने चाहिए आयरन की कमी से Anemia यानी खून की कमी हो जाती है जो महिलाओं में बहुत आम समस्या है इससे थकान, चक्कर और कमजोरी महसूस होती है इसलिए हरी पत्तेदार सब्जियाँ, दालें, गुड़ और फल खाने चाहिए इसके अलावा कैल्शियम भी बहुत जरूरी है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है दूध, दही, पनीर और तिल जैसे खाद्य पदार्थ कैल्शियम के अच्छे स्रोत हैं उन्हाेने कहा कि भारत सरकार भी महिलाओं और बच्चों के पोषण सुधारने के लिए कई योजनाएँ चला रही है जिसका उद्देश्य कुपोषण को कम करना और महिलाओं व बच्चों को स्वस्थ बनाना है स्वास्थ्य के लिए सिर्फ अच्छा भोजन ही नहीं, बल्कि नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद और साफ-सफाई भी बहुत जरूरी है योग और हल्का व्यायाम करने से शरीर स्वस्थ और मन प्रसन्न रहता है।
यदि हम महिलाओं के पोषण और स्वास्थ्य पर ध्यान देंगे तो समाज का विकास भी तेजी से होगा इसलिए हर महिला को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना चाहिए और संतुलित आहार व स्वस्थ जीवनशैली अपनानी चाहिए।
कार्यशाला मे मे महाविद्यालय के छात्रा – छात्राओं तथा शिक्षकाें ने प्रतिभाग किया।