Spread the love

गजा/ टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के शहीद बेलमति चौहान राजकीय महाविद्यालय पोखरी (क्वीली) मे दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद का आयोजन किया गया, इस खेल महाकुम्भ मे छात्र छात्राओं के भीतर छिपी खेल प्रतिभा व अदम्य उत्साह का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व क्षेत्र जेष्ठ प्रमुख ईश्वरी प्रसाद विजल्वाण व श्रीमती किरन विजल्वाण द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि ईश्वरी प्रसाद विजल्वाण ने सम्बोधन मे कहा कि खेल केवल शारीरिक स्फूर्ति का साधन नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति के चरीत्र निर्माण और अनुशासन की पहली पाठशाला है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रह कर खेल के मैदान में अपना भविष्य गढने का आह्वान किया, प्रतियोगिता के दूसरे दिन समापन पर मुख्य अतिथि फकोट ब्लाक प्रमुख दीक्षा राणा, विशिष्ट अतिथि जोत सिंह असवाल सदस्य जिला पंचायत, राजेश रावत मंडल अध्यक्ष भाजपा गजा मंडल, मुकेश विजल्वाण प्रधान व चंदन सिंह पयाल पूर्व प्रधान ने कार्यक्रम मे पुरुष्कार वितरण किया, समापन समारोह की मुख्य अतिथि प्रमुख दीक्षा राणा ने कहा कि आज का दौर अवसरों का दौर है, खेलों के माध्यम से न केवल आप अपना और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं वल्कि बर्तमान मे खेल स्वरोजगार और रोजगार के लिए एक सशक्त माध्यम बन चुके हैं। प्रत्येक विद्यार्थी के अंदर एक विशेष शक्ति होती है केवल उसे पहचानने व निखारने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथियों ने भी अपने विचार साझा किए। दो दिन चले खेल महाकुम्भ मे 100 मीटर दौड़ में किरन प्रथम, प्रियंका द्वितीय, अंकिता तीसरे स्थान पर रही, 200 मीटर दौड़ , लम्बी कूद, ऊंची कूद मे मे अंकिता ने बाजी मारी, किरन रावत ने भाला फेंक, व मीनाक्षी ने गोला व चक्का फेंक मे पदक जीतकर दमखम दिखाया, कैरम मे निकिता व शतरंज मे पूजा अब्बल रही, रस्साकशी मे मीनाक्षी की टीम ने जीत दर्ज की, सर्वाधिक और उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर कु किरन रावत को चैम्पियन प्लेयर घोषित किया गया, महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ शशिबाला वर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान नहीं है बल्कि विद्यार्थी का सर्वांगीण विकास है, कार्यक्रम को सफल बनाने मे सरिता देवी, डाॅ नीमा भेतवाल, डाॅ मुकेश सेमवाल, डाॅ वंदना सेमवाल, अजय तिवारी, रेखा नेगी, नरेंद्र विजल्वाण, मुकेश प्रसाद, अंकित कुमार, सुनीता देवी, नरेश रावत, दीवान सिंह, राजेन्द्र प्रसाद मूर्ति लाल का सहयोग रहा।