नई टिहरी (सुरेन्द्र प्रसाद भट्ट) पूर्व मंत्री दिनेश धनाई ने अपने जन-संवाद कार्यक्रम को निरंतर आगे बढाते हुए टिहरी विधान सभा के मखलोगी पट्टी के केमवाल गांव, लामकोट में बैठक कर जनता से संवाद किया, उन्होंने ग्रामीणों की समस्याए सुना और शासन प्रसान से जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया, जिसमें ग्रामीणों ने लामकोट की सड़क का मुद्दा प्रमुख्ता से उठाया ।
पूर्व मंत्री दिनेश धनाई ने चंबा प्रखंड के केमवाल गांव, और लामकोट में चौपाल लगाकर बैठक की जिसमें बर्षों से ग्रामीणों चली आ रही सड़क मांग बन भूमि के कारण अधर में लटकी हुई है। जिसको पूर्व मंत्री धनाई ने बन विभाग से जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया।उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र के विकास को लेकर जनता को सजग होना पड़ेगा,उन्होंने कहा हम जनप्रतिनिधि चुन तो लेते लेकिन चुने हुए जनप्रतिनिधि से उसके पांच साल का हिसाब नहीं मांगते ।उन्होंने कहा केमवाल गांव की सड़क मैने ही स्वीकृत कर का चालू कराया ।ऐसी अनेकों सड़क, पेयजल योजना स्वीकृत की है। साथ ही क्षेत्र के लिए एक बड़ा संस्थान बी एस सी नर्सिंग कालेज लाया हूं।जहां सैकड़ो बच्चे ट्रेनिंग ले कर नौकरी पा चुके हैं।और उसके आसपास के लोगों का प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रोजगार मिला है।उन्होंने कहा जनता की सेवा के लिए मैं रात दिन खड़ा हूं।प्रधान केमवाल गांव राखी राणा,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुंदर सिंह राणा,प्रधान लामकोट प्रवीन पंवार, राजेन्द्र सिंह राणा,सौकार सिंह राणा,यशवंत सिंह राणा,सोहन सिंह राणा,अंकित पंवार, आशीष पंवार, हिम्मत सिंह पंवार, अतर सिंह पंवार, जगवीर सिंह पंवार, शुशीला पंवार, सरस्वती देवी,रूबी पंवार, लक्ष्मी देवी,राज दास,गीता पंवार, सुरेश देवी,राकेश,राजपाल, भीम सिंह,चरण सिंह आदि सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे।
