Spread the love

नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनाई ने टिहरी विधानसभा क्षेत्र की जाखणीधार विकास खंड के ग्राम पंचायत कंडियाल गांव का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ चौपाल लगा कर गांव की अनेकों जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना और उनका निराकरण का आश्वासन दिया।

शुक्रवार को भ्रमण के दौरान ग्राम प्रधान भगवती प्रसाद कोठियाल,दिनेश प्रसाद कोठियाल,खुशीराम जोशी,देवी प्रसाद कोठियाल ने सड़क,स्वास्थ्य, राजकीय महाविद्यालय पौखाल में सांइस फैक्लटी एवं जंगली जानवरों से आलू की खेती हो रहे नुकसान को प्रमुख्ता से पूर्व मंत्री दिनेश सिंह धनाई के समक्ष रखा। पूर्व मंत्री धनाई ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान ही उनके सार्वजनिक जीवन का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि गांवों का सर्वांगीण विकास तभी संभव है, जब हम सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाएं धरातल पर सही ढंग से लागू हों।जनप्रतिनिधि सीधे जनता से जुड़कर उनकी वास्तविक समस्याओं को समझें। उन्होंने आश्वस्त किया कि ग्रामीणों की ओर से उठाई गई समस्याओं को संबंधित विभागों और शासन स्तर पर प्रभावी ढंग से समाधान कराया जाएगा। पूर्व मंत्री धनाई ने अपने कार्यकाल के कांम गिनाते हुए कहा कि मैने नंदगांव में गैस गोदाम,खाद्यन गोदाम,राजकीय पालीटेक्निक,अनेकों सड़कें एवं दर्जनों बेरोजगारों को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप में रोजगार दिया।बैठकों के दौरान उन्होंने युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों से भी अलग-अलग संवाद किया और उनके सुझावों को गंभीरता से लिया। उन्होंने कहा कि सार्थक संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य केवल समस्याएं सुनना ही नहीं, बल्कि समाधान की दिशा में ठोस प्रयास करना है।
ग्रामीणों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री के गांवों में पहुंचने पर प्रसन्नता व्यक्त की और उनसे नियमित रूप से क्षेत्र का भ्रमण कर जनता से संवाद बनाए रखने की अपेक्षा जताई। इस मौके पर शक्ति प्रसाद कोठियाल, रमेश प्रसाद कोठियाल गणेशी देवी पूर्व प्रधान, वासुदेव कोठियाल, देवी प्रसाद कोठियाल, रामानंद कोठियाल, प्रेम प्रकाश, कैलाशी देवी,लक्ष्मी प्रसाद सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।