Spread the love

लंबगांव। जन आशीर्वाद यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, क्षेत्र में विकास की नई उम्मीद।

प्रतापनगर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रदीप रमाेला ने जन आशीर्वाद यात्रा के तहत पट्टी रौणद रमाेली क्षेत्र के ग्राम पंचायत गाेलाणी, जुलाणगांव, पिपलाेगी, स्यालगी आदि गांवाें मे घर घर जाकर जनसंपर्क किया और लाेगाें का आशीर्वाद प्राप्त किया साेमवार काे पिपलोगी एवं गोलाणी पहुंचे प्रदीप रमाेला की जन आशीर्वाद यात्रा का ग्राम प्रधान अंजना कलूडा, ताजबीर बिष्ट सहित पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया और जन आशीर्वाद यात्रा काे अपना समर्थन दिया
जनसंपर्क के दौरान प्रदीप रमाेला ने कहा कि जनता का विश्वास और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बडी ताकत है इस दाैरान उन्हाेने घर-घर जाकर लोगों से संवाद भी स्थापित किया और लाेगाें काे धार्मिक छायाचित्रों से सुसज्जित कैलेंडर भेंट करते हुए कहा कि यह यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि क्षेत्र के समग्र और संतुलित विकास का संकल्प है उन्हाेने कहा कि यदि क्षेत्रवासियों का आशीर्वाद मिला तो वे शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी एवं रोजगार-स्वरोजगार के क्षेत्र में ठोस और प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे और क्षेत्र के हर व्यक्ति के सपनों को साकार करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे
उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील की कि विकास की इस यात्रा को सफल बनाने के लिए हर नागरिक को अपनी प्रतिबद्धता निभानी हाेगी कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों की यात्रा मे अपनी सहभागिता निभाई और संकेत दिया कि क्षेत्र में बदलाव और विकास को लेकर नई राजनीतिक ऊर्जा का संचार हो चुका है यात्रा के दाैरान रमाेला के साथ गंभीर सिह बिष्ट, संदीप कलूडा, कृष्णा कलूडा, बृजेश रावत, नीरज बिष्ट, पिंटू बिष्ट, धनबीर बिष्ट, मुकेश कलूडा, अंजू कलूडा, गीता देवी, माया देवी, गीता देवी, उषा देवी, सुरमा देवी, सीता देवी, आदि शामिल थे ।

उत्तराखंड