Spread the love

नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। जिलाधिकारी, टिहरी ने सांग बांध के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सौंग बांध हेतु भूमि अर्जन के पात्र व्यक्तियों के पुनर्वास एवं प्रतिकर से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। इसमें घुडसाल गांव, रगड़गांव तथा ग्वाली डांडा चक सौंदणा के कुछ प्रकरण शामिल थे, जिन पर विस्तृत विचार-विमर्श कर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने मुआवजा वितरण के लिए विशेष कैंप आयोजित करने के निर्देश भी दिए, ताकि प्रभावित व्यक्तियों को समयबद्ध रूप से लाभ मिल सके।
बैठक के दौरान रगड़गांव स्थित इंटर कॉलेज की सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य की समीक्षा की गई, जिसमें परियोजना अधिकारियों द्वारा कार्य पूर्ण होने की जानकारी दी गई।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी पात्र व्यक्ति अपने अधिकारों से वंचित न रहे और सभी मामलों का निष्पक्ष एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह, सौंग बांध परियोजना से जुड़े प्रबंधक/अधिकारी प्रताप सिंह बिष्ट, धीरेन्द्र सिंह नेगी, सुधीर सैनी, नायब तहसीलदार (एसएलएओ) निशांत कम्बोज, प्रकाश लाल, बीना सेमवाल, देवाशीष सेमवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।