टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। बैठक में जिला पंचायत सदस्य संगठन की जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए मंदार से जिला पंचायत सदस्य विजयपाल रावत को अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने कहा कि संगठन के हितों के लिए सभी के सहयोग से मिलकर काम किया जाएगा।
सोमवार को यहां जिला पंचायत कार्यालय बौराड़ी में नरेंद्रनगर के पूर्व प्रमुख वीरेंद्र कंडारी और जिला पंचायत के उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 45 में से 37 सदस्यों ने प्रतिभाग किया। बैठक में सदस्यों ने कहा कि जिला पंचायत जिले का सबसे बड़ा सदन है। ऐसे में सदस्यों के कामों का प्राथमिकता दी जानी चाहिए। बैठक में जिला पंचायत सदस्य संगठन की नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें गंभीर सिंह भंडारी और हुकम सिंह भंडारी को संगठन का संरक्षक बनाया गया। जबकि विजयपाल रावत को अध्यक्ष,आशीष जोशी,सुनील जुयाल,पुष्पा भट्ट,शीशपाल सजवाण को उपाध्यक्ष,अनुज लाल,महासचिव,देवेंद्र भट्ट,सविता देवी सचिव,ताजबीर खाती कोषाध्यक्ष,विक्रम घणाता,शैला रमोला को मीडिया प्रभारी बनाया गया। जबकि प्रदेश कार्यकारिणी के लिए राजेंद्र रांगड़,उत्तम असवाल और मधु कंडारी को नामित किया गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष रावत ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने, जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने और जिला स्तर पर विकास कार्यों को गति देने के लिए मिलकर कार्य करेंगे। कहा कि जो भी जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है उसका बखूबी निर्वहन करेंगे। इस मौके पर अंजली देवी,मकानी देवी,उर्मिला राणा,शकुंतला पंवार,लक्ष्मी,कविता देवी,गीत डबराल,सीता मनवाल,विजय देवी,दर्शनी रावत,धनपाल बिष्ट,राजवीर खाती,राजेंद्र आदि मौजूद थे।
