Spread the love

नई टिहरी/गजा ( सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। राजकीय इंटर कालेज , गजा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को किया पुरुष्कृत)। विकास खंड चम्बा के पी.एम. श्री.अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज गजा मे वार्षिकोत्सव एवं पुरातन छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष, गजा कुंवर सिंह चौहान, अभिभावक संघ अध्यक्ष राजेन्द्र खाती, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य ताजबीर खाती , गजेंद्र सिंह खाती व प्रभारी प्रधानाचार्य अमर देव उनियाल ने संयुक्त रूप से सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर किया,सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वंदना से हुआ, अतिथियों कुंवर सिंह चौहान, राजेन्द्र सिंह खाती, ताजबीर खाती, गजेंद्र खाती,पूर्व शिक्षक बचन सिंह खडवाल, दिनेश प्रसाद उनियाल,सामाजिक कार्यकर्ता राजेश गैरोला, नगर पंचायत के चारों सभासदों,पूर्व सभासद सुनील चौहान,चतर सिंह चौहान, रमेश नयाल, आदि का माल्यार्पण, शाल ओढाकर व स्मृति चिन्ह् देकर स्वागत किया गया, पुरातन छात्र छात्राओं व विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को माल्यार्पण व मोमेटों देकर सम्मानित किया गया, वार्षिकोत्सव समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही, छात्र, छात्राओं ने गढवाली, पंजाबी, लोकगीत, लोक नृत्य से भरपूर मनोरंजन किया, गढवाली गीत’ राजुली ‘ पर खूब तालियां बजी, प्रभारी प्रधानाचार्य अमर देव उनियाल ने विगत सत्र की प्रगति आख्या प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों व अभिभावकों का आभार व्यक्त किया, मुख्य अतिथि कुंवर सिंह चौहान ने अपने सम्बोधन मे कहा कि इस विद्यालय से पढाई कर चुके अनेक छात्र छात्राएं विभिन्न राजकीय व निजी संस्थानों में सम्मानित पदों पर कार्यरत हैं। अभिभावक संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र खाती ने कालेज में शैक्षणिक व अन्य गतिविधियों में अच्छे प्रदर्शन करने पर सभी शिक्षक शिक्षिकाओं की सराहना की, कहा कि कालेज में शत प्रतिशत परीक्षाफल शिक्षकों की मेहनत का परिणाम है,कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य ताजबीर सिंह खाती व गजेंद्र खाती ने भी सम्बोधन किया,सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन छात्र प्रिंश राणा व आशीष चौहान ने बखूबी किया, इस अवसर पर श्रीमती रंजना चौहान, श्रीमती प्रियंका चौहान,व शिक्षक शैलेन्द्र नेगी, सुनीता रावत, सुभाष चंद्र, राकेश लसियाल, महेश असवाल, अनुराधा विजल्वाण, सपना चौहान, प्रवीन कुमार, महाबीर सिंह नेगी, सोमबारी लाल भारती, रोशन लाल, सविंद्र नेगी, कैलाश चौहान, गीता मणी, बीरेंद्र उनियाल, अंकित सिंह, रोशन विजल्वाण, माधवानंद, सुखपाल खाती व बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अनेक गीतों के माध्यम से सामाजिक चेतना के संदेश भी दिए गए।