जिलाधिकारी टिहरी ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याएं, समय से निस्तारण के दिए निर्देश।

नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। सोमवार को जिला सभागार, नई टिहरी में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने जनता दरबार कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना। इस अवसर पर कुल 45 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जो पेयजल, ग्राम पंचायत, लोक निर्माण विभाग, ग्राम्य विकास सहित अन्य विभागों से संबंधित रहे। इस दौरान सीएम हेल्पलाइन एवं जन समर्पण पोर्टल पर दर्ज लंबित शिकायतों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी टिहरी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का समयान्तर्गत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा जिन शिकायतों का समाधान…

Read More

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खंडेलवाल ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याएं, समय से निस्तारण के अधिकारियों को दिये निर्देश।

नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। सोमवार को जिला सभागार, नई टिहरी में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने जनता दरबार कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना। इस अवसर पर कुल 45 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जो पेयजल, ग्राम पंचायत, लोक निर्माण विभाग, ग्राम्य विकास सहित अन्य विभागों से संबंधित रहे। इस दौरान सीएम हेल्पलाइन एवं जन समर्पण पोर्टल पर दर्ज लंबित शिकायतों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी टिहरी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का समयान्तर्गत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा जिन शिकायतों का समाधान…

Read More

प्रमेन्द्र डोभाल ने ग्रहण किया दून एसएसपी का कार्यभार।

देहरादून। पुलिसकर्मियों के मनोबल को ऊंचा रखते हुए कार्यक्षमता को बढाने पर रहेगा फोकस। दून एसएसपी का कार्यभार ग्रहण करते हुए प्रमेन्द्र डोभाल ने कहा कि पुलिसकर्मियों का मनोबल को ऊंचा रखते हुए कार्यक्षमता को बढाने पर फोकस रखते हुए सामाजिक सौहार्द बिगाडने का प्रयास करने वालों के विरूद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। शनिवार को प्रमेन्द्र डोभाल द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून का कार्यभार ग्रहण किया गया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त प्रेस वार्ता में उनके द्वारा बतौर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अपनी प्रार्थमिकताओं के सम्बन्ध में अवगत कराया…

Read More

सड़क सुरक्षा हेतु टिहरी में बड़ी पहल: IRAD पोर्टल पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

नई टिहरी(सुरेन्द्र प्रसाद भट्ट)”टिहरी में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु IRAD पोर्टल पर विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित”। जनपद टिहरी गढ़वाल में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं के वैज्ञानिक विश्लेषण एवं प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से एक विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य IRAD (Integrated Road Accident Database) पोर्टल के माध्यम से सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना रहा। प्रशिक्षण सत्र के मुख्य बिंदु: डिजिटल डेटा प्रबंधन: डिजिटल रिसोर्स मैनेजर (DRM) रविंद्र सिंह चौहान द्वारा टिहरी क्षेत्र एवं आसपास होने वाली सड़क…

Read More

जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार‘ के अन्तर्गत नगर पालिका मुनिकीरेती व देवप्रयाग में कार्यक्रम सम्पन्न

नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन एवं जिलाधिकारी टिहरी नितिका खण्डेलवाल के मार्गदर्शन में आज शुक्रवार को ‘जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार‘ के अन्तर्गत नगर पालिका मुनिकीरेती व नगर पालिका देवप्रयाग में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर लोगों की जन समस्याओं एवं शिकायतों का निस्तारण किया गया। नगर पालिका परिषद देवप्रयाग में अपर सचिव विनीत कुमार ने मुख्य अतिथि तथा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष देवप्रयाग ममता देवी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी कीर्तिनगर मंजू राजपूत द्वारा…

Read More

राजस्व विभाग के सभी अनुभागों का जिलाधिकारी टिहरी ने किया निरीक्षण।

नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। शुक्रवार को जनपद टिहरी गढ़वाल की जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित राजस्व विभाग के सभी अनुभागों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान समाधान पोर्टल अनुभाग, शिकायत प्रकोष्ठ, सीआरए, नजारत सेक्सन, सीएम राहत कोष, जिला खनिज फाउंडेशन, जिला खनिज न्यास प्रकोष्ठ, अल्प बचत अनुभाग, भूलेख अधिष्ठान, राजस्व अभिलेखागार कक्ष आदि सभी अनुभागों का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी टिहरी ने नए स्टाफ को कार्यों की उचित एवं प्रभावी ट्रेनिंग देने के निर्देश दिए। साथ ही शिकायत प्रकोष्ठ में प्राप्त शिकायतों को समय…

Read More

उत्तरकाशी मे पुलिस जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर जीजीआईसी के छात्राओं को पढाया महिला सुरक्षा का पाठ।

उत्तरकाशी। *बालिकाओं की शिकायत व समस्याओं के निवारण हेतु लगाये गये ‘स्पीक अप बॉक्स’।* उत्तरकाशी महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, कमलेश उपाध्याय के निर्देशन मे संचालित अभियान “अभया” तथा “पुलिस आपके द्वार” के अंतर्गत गुरुवार को उत्तरकाशी पुलिस की टीम द्वारा अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज उत्तरकाशी में जनजागरुकता कार्याक्रम आयोजित कर छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति सजग किया गया। कार्यक्रम मे उ0नि0 श्रीमती गीता, प्रभारी महिला काउंसलिंग सेल द्वारा छात्राओं को महिला सुरक्षा, अपराध, महिलाओं से जुडे साइबर अपराधों तथा बालिकाओं एवं महिलाओं से…

Read More

घनसाली बसन्त महोत्सव–2026 का हुआ भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज रहे उपस्थित।

नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। “घनसाली को मिली 1301 लाख से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात, मंत्री सतपाल महाराज ने किया शिलान्यास व लोकार्पण” “बसन्त महोत्सव हमारी सांस्कृतिक विरासत और एकता का प्रतीक: सतपाल महाराज” गुरुवार को घनसाली नगर पंचायत क्षेत्र स्थित श्रीराम होटल में आयोजित तीन दिवसीय ‘घनसाली बसन्त महोत्सव–2026’ कार्यक्रम में प्रदेश के माननीय कैबिनेट/पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में उनकी पुत्रवधु मोहिना रावत एवं पौत्र शियांश रावत, घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह, जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल…

Read More

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में आयोजित हुआ हिंदू सम्मेलन।

नई टिहरी/ लंबगांव (सुरेन्द्र प्रसाद भट्ट)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित हिंदू सम्मेलन में हिंदू राष्ट्र बनाने और सनातन धर्म के अनुरूप अपना आचरण व एक दूसरे से कुशल व्यवहार करने पर जोर देते हुए कहा कि हिंदू शब्द की उत्पत्ति सिंधु सभ्यता से हुई थी लेकिन सनातन धर्म की शुरुआत और अंत का कोई पता नहीं है, हिंदू ही सनातन है। हिंदू समाज को जगाने का काम सभी सनातनी का है, उन्हें पंच परिवर्तन को अपने जीवन में स्वयं से उतारना चाहिए। फूल सिंह…

Read More

पूर्व मंत्री दिनेश धनाई ने जन-संवाद कार्यक्रम के तहत विकास खंड चंबा के ग्राम पंचायत आराकोट एवं गुनगी बमुण्ड का किया भ्रमण सुनी जन समस्याए।

नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। पूर्व मंत्री दिनेश धनाई ने जन-संवाद कार्यक्रम के तहत विकास खंड चंबा के ग्राम पंचायत आराकोट एवं गुनगी बमुण्ड का भ्रमण कार्यक्रम में जन समस्याए सुनी और उनके निराकरण का आश्वासन दिया । बुधवार को विकास खंड प्रखंड के ग्राम पंचायत आराकोट, ग्राम पंचायत गुनोगी बमुण्ड में जनता से सीधा संवाद करते हुए, दिनेश धनाई ने कहा सुरकण्डा पेयजल की मांग बर्षों से इस क्षेत्र की चली आ रही थी जिसको उन्होंने अपने कार्यकाल में स्वीकृत कर धरातल पर उतारा है।उन्होंने कहा सुरकण्डा रोपवे स्वीकृत…

Read More