पुलिस की टीम द्वारा नाबालिगा को टिहरी क्षेत्र से किया गया बरामद।

उत्तरकाशी। ऑपरेशन स्माइल व थाना पुलिस की टीम द्वारा नाबालिगा को टिहरी क्षेत्र से किया गया बरामद। *नाबालिग का अपह्रण व दुष्कर्म के आरोपी युवक को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर भेजा गया जेल।* उत्तरकशी थाना पुरोला पर पंजीकृत नाबालिगा के अपह्रण/गुमशुदगी के मामले में ऑपरेशन स्माइल व थाना पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा को बरामद तथा अपह्रणकर्ता युवक को गिरफ्तार किया गया है। बीते 19 फरवरी 2026 को 1 व्यक्ति द्वारा थाना पुरोला पर आकर 14.02.2026 को अपनी नाबालिग पुत्री के बिना बताये कहीं चले जाने के सम्बन्ध में…

Read More

जाखणीधार ब्लॉक का केंद्रीय विद्यालय डायट भवन से होगा संचालित।

नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। टिहरी बांध प्रभावित क्षेत्र मदननेगी में इसी सत्र में डायट के भवन पर अस्थाई रूप से केंद्रीय विद्यालय का संचालन शुरू होने की कवायद अंतिम चरण में है। इन दिनों डायट के छात्रावास की मरम्मत कर वहां कक्षा-कक्ष तैयार किए जा रहे हैं। जबकि 14 कमरे पूरी तरह से तैयार हो चुके हैं। जिससे उम्मीद है कि नए सत्र से यहां पर विधिवत कक्षाओं का संचालन शुरू हो जाएगा। जाखणीधार ब्लॉक के मदननेगी में केंद्रीय विद्यालय का अस्थाई तौर पर वहां बने डायट के भवन…

Read More

17 वर्षीय छात्रा ने देवप्रयाग के टोडेश्वर पुल के पास अलकनंदा नदी में लगाई छलांग।

नई टिहरी/देवप्रयाग (सुरेन्द्र प्रसाद भट्ट)। देवप्रयाग क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है जहां एक 17 वर्षीय छात्रा ने टोडेश्वर पुल के निकट अलकनंदा नदी में छलांग लगा दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 11 बजे थाना बाह बाजार (देवप्रयाग) पुलिस को सूचना मिली कि टोडेश्वर में बने नए पुल के नीचे एक किशोरी ने नदी में छलांग लगा दी है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया। थाना प्रभारी बाह (देवप्रयाग) अमरजीत सिंह रावत के…

Read More

चम्बा विकास खंड के साबली मे विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन।

चंबा/नई टिहरी (सुरेन्द्र प्रसाद भट्ट)। चम्बा विकास खंड के साबली मे विराट हिन्दू सम्मेलन का हुआ आयोजन, कलश यात्रा के साथ शुभारंभ। जनपद टिहरी  के विकास खंड चम्बा के साबली मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया, सम्मेलन के मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी स्वरुपानंद यति जी महाराज, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सेवा प्रमुख पवन जी, व कार्यक्रम के अध्यक्ष जगतराम सेमवाल खंड संघचालक चम्बा ने संयुक्त रूप से भारत माँ के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर…

Read More

पूर्व मंत्री दिनेश धनाई ने अपने जन-संवाद कार्यक्रम को निरंतर आगे बढाते हुए टिहरी विधान सभा के मखलोगी पट्टी के केमवाल गांव, लामकोट में किया जन संवाद।

नई टिहरी (सुरेन्द्र प्रसाद भट्ट) पूर्व मंत्री दिनेश धनाई ने अपने जन-संवाद कार्यक्रम को निरंतर आगे बढाते हुए टिहरी विधान सभा के मखलोगी पट्टी के केमवाल गांव, लामकोट में बैठक कर जनता से संवाद किया, उन्होंने ग्रामीणों की समस्याए सुना और शासन प्रसान से जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया, जिसमें ग्रामीणों ने लामकोट की सड़क का मुद्दा प्रमुख्ता से उठाया । पूर्व मंत्री दिनेश धनाई ने चंबा प्रखंड के केमवाल गांव, और लामकोट में चौपाल लगाकर बैठक की जिसमें बर्षों से ग्रामीणों चली आ रही सड़क मांग बन भूमि…

Read More

पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रदीप रमाेला ने जन आशीर्वाद यात्रा के तहत पट्टी रौणद रमाेली क्षेत्र में किया जनसंपर्क।

लंबगांव। जन आशीर्वाद यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, क्षेत्र में विकास की नई उम्मीद। प्रतापनगर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रदीप रमाेला ने जन आशीर्वाद यात्रा के तहत पट्टी रौणद रमाेली क्षेत्र के ग्राम पंचायत गाेलाणी, जुलाणगांव, पिपलाेगी, स्यालगी आदि गांवाें मे घर घर जाकर जनसंपर्क किया और लाेगाें का आशीर्वाद प्राप्त किया साेमवार काे पिपलोगी एवं गोलाणी पहुंचे प्रदीप रमाेला की जन आशीर्वाद यात्रा का ग्राम प्रधान अंजना कलूडा, ताजबीर बिष्ट सहित पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया और जन आशीर्वाद यात्रा काे अपना समर्थन दिया जनसंपर्क के दौरान प्रदीप रमाेला…

Read More

मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर सरकार पर कांग्रेस ने लगाया गुमराह करने का आरोप।

नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। प्रदेश में लगातार खराब होती कानून व्यवस्था और मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर विधायक सहित भाजपा सरकार पर कांग्रेस ने गुमराह करने का आरोप लगाया है। कहा कि केंद्रीय मंत्री और सीएम की घोषणा के बावजूद मेडिकल कॉलेज की जोओ जारी न होना टिहरी के लोगों के साथ छलावा है। नई टिहरी में पत्रकार वार्ता करते प्रदेश प्रवक्ता शांति भट्ट ने कहा कि मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर स्थानीय विधायक का झूठे बीते दिन सहकारिता मेला के दौरान पकड़ा गया है। कहा कि बगैर एमएनसी…

Read More

संस्कारयुक्त विवाह का दिया संदेश: शिवानी रमोला ने पेश की मिसाल।

नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। जनपद टिहरी गढ़वाल के विकास खंड चंबा के ग्राम गुल्डी में आयोजित एक विवाह समारोह सामाजिक सरोकार का उदाहरण बन गया, जब दुल्हन शिवानी रमोला ने अपनी शादी में पूर्ण रूप से मांस व मदिरा का सेवन नहीं होने दिया। उनके इस निर्णय से विवाह समारोह नशामुक्त और संस्कारयुक्त वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर शिवानी रमोला ने युवाओं को संस्कारयुक्त शादी का संदेश देते हुए नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि शुभ अवसरों पर सादगी और संस्कार को…

Read More

पूर्व मंत्री धनाई ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन।

नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। पूर्व मंत्री दिनेश धनाई ने टिहरी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कैंथोली और करास में भ्रमण कर किया जन-संवाद। टिहरी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कैंथोली और ग्राम पंचायत करास में भ्रमण कर जनता से जन-संवाद किया।उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और सरकार के माध्यम से उनका जल्द निस्तारण किए जाने का आश्वासन दिया। जिसमें ग्रामीणों ने जंगली जानवर का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। शनिवार को पूर्व मंत्री दिनेश धनाई ने जाखणीधार प्रखंड के ग्राम कैंथोली और ग्राम करास में बैठक कर ग्रामीणों से…

Read More

जनपद टिहरी गढ़वाल में आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण का दिनांक 16 फरवरी, 2026 से हुआ प्रारम्भ।

नई टिहरी (सुरेंद्र भट्ट)। राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय, भारत सरकार एवं अर्थ एवं संख्या निदेशालय, उत्तराखण्ड, देहरादून के निर्देशों के क्रम में वर्ष 2026 हेतु जनपद टिहरी गढ़वाल में आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (PLFS) दिनांक 16 फरवरी, 2026 से प्रारम्भ किया जा चुका है। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी टिहरी गढ़वाल साक्षी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद को सर्वेक्षण हेतु कुल 12 नगरीय एवं 12 ग्रामीण इकाइयाँ आवंटित की गई हैं। आवंटित इकाइयों का सर्वेक्षण जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी विभाग टिहरी गढ़वाल में तैनात सहायक सांख्यिकीय अधिकारियों द्वारा टैब…

Read More