घनसाली बसन्त महोत्सव–2026 का हुआ भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज रहे उपस्थित।

नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। “घनसाली को मिली 1301 लाख से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात, मंत्री सतपाल महाराज ने किया शिलान्यास व लोकार्पण” “बसन्त महोत्सव हमारी सांस्कृतिक विरासत और एकता का प्रतीक: सतपाल महाराज” गुरुवार को घनसाली नगर पंचायत क्षेत्र स्थित श्रीराम होटल में आयोजित तीन दिवसीय ‘घनसाली बसन्त महोत्सव–2026’ कार्यक्रम में प्रदेश के माननीय कैबिनेट/पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में उनकी पुत्रवधु मोहिना रावत एवं पौत्र शियांश रावत, घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह, जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल…

Read More

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में आयोजित हुआ हिंदू सम्मेलन।

नई टिहरी/ लंबगांव (सुरेन्द्र प्रसाद भट्ट)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित हिंदू सम्मेलन में हिंदू राष्ट्र बनाने और सनातन धर्म के अनुरूप अपना आचरण व एक दूसरे से कुशल व्यवहार करने पर जोर देते हुए कहा कि हिंदू शब्द की उत्पत्ति सिंधु सभ्यता से हुई थी लेकिन सनातन धर्म की शुरुआत और अंत का कोई पता नहीं है, हिंदू ही सनातन है। हिंदू समाज को जगाने का काम सभी सनातनी का है, उन्हें पंच परिवर्तन को अपने जीवन में स्वयं से उतारना चाहिए। फूल सिंह…

Read More

पूर्व मंत्री दिनेश धनाई ने जन-संवाद कार्यक्रम के तहत विकास खंड चंबा के ग्राम पंचायत आराकोट एवं गुनगी बमुण्ड का किया भ्रमण सुनी जन समस्याए।

नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। पूर्व मंत्री दिनेश धनाई ने जन-संवाद कार्यक्रम के तहत विकास खंड चंबा के ग्राम पंचायत आराकोट एवं गुनगी बमुण्ड का भ्रमण कार्यक्रम में जन समस्याए सुनी और उनके निराकरण का आश्वासन दिया । बुधवार को विकास खंड प्रखंड के ग्राम पंचायत आराकोट, ग्राम पंचायत गुनोगी बमुण्ड में जनता से सीधा संवाद करते हुए, दिनेश धनाई ने कहा सुरकण्डा पेयजल की मांग बर्षों से इस क्षेत्र की चली आ रही थी जिसको उन्होंने अपने कार्यकाल में स्वीकृत कर धरातल पर उतारा है।उन्होंने कहा सुरकण्डा रोपवे स्वीकृत…

Read More

जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने टिहरी लेक महोत्सव की तैयारियों को लेकर की समीक्षा

सूचना विभाग,नई टिहरी। जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रांतर्गत कोटि कॉलोनी में आज जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा आगामी टिहरी लेक महोत्सव के संबंध में बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने कोटि कॉलोनी स्थित भूखण्ड के इष्टतम उपयोग के संबंध में निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके पश्चात कोटि कॉलोनी स्थित ली रॉय होटल में जनप्रतिनिधियों के साथ महोत्सव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में नगर पालिका टिहरी के अध्यक्ष मोहन रावत ने नई टिहरी में सजावट एवं…

Read More

पूर्व मंत्री दिनेश धनाई ने चौपाल लगाकर सुनीं जन समस्याएं

नई टिहरी(सुरेन्द्र  प्रसाद भट्ट)। टिहरी विधानसभा क्षेत्र के जाखणीधार विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत उठड़ एवं ग्राम पंचायत चौपड़ा में सोमवार को सीधा जन-संवाद कार्यक्रम के तहत पूर्व मंत्री दिनेश धनाई ने भ्रमण कर ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाई और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने विशेष रूप से पुनर्वास से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से रखा। चौपाल को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री दिनेश धनाई ने कहा कि उनके कार्यकाल के बाद पिछले दस वर्षों में टिहरी विधानसभा के जाखणीधार क्षेत्र में एक भी नई विकास योजना नहीं…

Read More

लोकल से वोकल केवल नारा नहीं, सामाजिक दायित्व भी है।

उत्तरकाशी। जब राजनीतिक मंच केवल भाषणों तक सीमित न रहकर सामाजिक परिवर्तन का माध्यम बनें, तब लोकतंत्र की जड़ें मजबूत होती हैं। उत्तरकाशी जनपद में भाजपा जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष ललिता सेमवाल द्वारा शुरू की गई पहल इसी सोच का जीवंत उदाहरण है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की बातें वर्षों से की जाती रही हैं, किंतु जब इन बातों को व्यवहार में उतारा जाता है, तभी उनका वास्तविक अर्थ सामने आता है। अपने सम्मेलनों एवं बैठकों में लोकल से वोकल को प्राथमिकता देते हुए स्वयं सहायता समूहों की बहनों…

Read More

गोपाल विद्या मंदिर जोशियाडा उत्तरकाशी में एक दिवसीय आपदा संबंधी जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

उत्तरकाशी। गोपाल विद्या मंदिर जोशियाडा में एक दिवसीय आपदा संबंधी जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित उत्तरकाशी जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशों के अनुपालन मे तथा आपदा प्रबन्धन अधिकारी शार्दुल गुंसाई के मार्गदर्शन में जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण उत्तरकाशी के तत्वाधान मे शनिवार को गोपाल विद्या मन्दिर स्कूल जोशियाड़ा विकासखंड भटवाड़ी में एक दिवसीय विशेष आपदा संबंधी जन-जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जन जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम में 326 छात्र- छात्राओं व विद्यालय कार्मिकों ने सहभागिता की। आपदा प्रबन्धन मास्टर ट्रेनर मस्तान भण्डारी, वन विभाग टीम व क्यूआरटी टीम के सहयोग से…

Read More

देवराणा, कांडी और कंडारी पंपिंग योजना सहित रा. इ. का. डामटा का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

*कार्यदायी संस्था कांडी पंपिंग योजना का जल्द कराए थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन : जिलाधिकारी* *देवराणा और कंडारी पंपिंग योजना का कार्य जल्द करे पूर्ण, ताकि लोगो को जल्द मिले योजना का लाभ : जिलाधिकारी* *डामटा पुलिस चौकी हेतु संबंधित विभाग संयुक्त टीम बनाकर करे निरीक्षण* *बच्चे मोबाइल के अनावश्यक उपयोग से रहे दूर, खेलकूद और योग को अपनी दिनचर्या में करे शामिल : जिलाधिकारी* उत्तरकाशी जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने अपने सघन निरीक्षण अभियान के तीसरे दिन जिले की यमुना घाटी क्षेत्र में संचालित विभिन्न जन उपयोगी और विकासपरक योजनाओं का जायजा…

Read More

एसपी उत्तरकाशी के नेतृत्व में पुलिस ने निकाली ‘सडक सुरक्षा, जीवन रक्षा’ रैली

“36वां सडक सुरक्षा माह” एसपी उत्तरकाशी ने कहा कि सडक पर हमारी सुरक्षा के लिये यातायात नियम है बेहद उपयोगी। उत्तरकाशी 36वें सड़क सुरक्षा माह 2026′ के अंतर्गत शुक्रवार को उत्तरकाशी पुलिस द्वारा उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में सडक सुरक्षा, जीवन रक्षा रैली निकालकर आम जनमानस को यातायात नियमों व सडक सुरक्षा के प्रति जागरुक किया गया। उक्त जनजागरुकता रैली को स्वयं पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय द्वारा लीड किया गया। पुलिस लाईन ज्ञानसू में पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा पुलिस जवानों को सडक सुरक्षा व यातायात नियमों का पालन करने तथा समाज…

Read More

“जिलाधिकारी टिहरी नितिका खंडेलवाल ने समाज कल्याण विभाग की बैठक की अध्यक्षता”

देवभूमि टुडे, नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट) “जनपद में वृद्धाश्रम स्थापना की दिशा में प्रशासन का महत्वपूर्ण कदम” टिहरी गढ़वाल में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित किए जाने वाले वृद्धाश्रम की स्थापना के उद्देश्य से उपलब्ध अप्रयुक्त शासकीय भवनों के हस्तांतरण को लेकर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम काण्डा, सुरसिंगधार स्थित ए०एन०एम० सेंटर भवन, जो वर्तमान में संचालित नहीं है, को समाज कल्याण विभाग के नाम हस्तांतरित किए जाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की…

Read More