Spread the love

नई टिहरी। (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। नई टिहरी प्रेस क्लब के शपथ ग्रहण समारोह का प्रदेश के स्वास्थ्य, वन एवं संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया उनियाल ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है। देश की आजादी और उत्तराखंड राज्य आंदोलन को भी मीडिया ने धार दी थी। वर्तमान में मीडिया को निष्पक्षता के साथ जनता की आवाज और सरकार के कार्यों को दिखाना चाहिए। जिससे दोनों पक्षों की बात सामने आने से ठोस हल निकाला जा सके।

प्रेस क्लब के नव निर्वाचित अध्यक्ष अनुराग उनियाल, उपाध्यक्ष अब्बल चंद रमोला, महामंत्री विजय गुसाईं, कोषाध्यक्ष धनपाल गुनसोला,सहसचिव दीपक श्रीयाल, संप्रेक्षक रोशन थपलियाल, कार्यकारिणी सदस्य जगत तोपवाल, मनमोहन रावत, यशपाल सजवाण आदि को शपथ दिलाई। अध्यक्ष अनुराग उनियाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए पत्रकारों के हितों के लिए कार्य करने का भरोसा दिया। स्टेट प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष व पूर्व अध्यक्ष गोविंद बिष्ट ने पत्रकारों अवशेष पत्रकारों को आवास आवंटन, प्रेस क्लब में वाचनालय निर्माण से लेकर अन्य समस्याओं से अवगत कराया। मंत्री ने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं का पूर्व में भी निराकरण किया गया है। अवशेष समस्याओं कें निराकरण का भी प्रयास किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि टिहरी में मेडिकल कॉलेज, बांध प्रभावितों,विस्थापितों को अतिरिक्त स्पेस वाली भूमिका मालिकाना हक समेत अन्य समस्याओं के निराकरण किया जाएगा। इस अवसर पर स्टेट प्रेस क्लब के अध्यक्ष विश्वजीत नेगी,भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत,पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनाई,विधायक किशोर उपाध्याय,चंबा प्रमुख सुमन सजवाण,एससी आयोग की सदस्य सुनीता देवी,श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष बलवीर नेगी, निवर्तमान अध्यक्ष शशि भूषण भट्ट, जयप्रकाश पांडेय, विक्रम बिष्ट, देवेंद्र दुमोगा, गंगादत्त थपलियाल, सुरेंद्र कंडारी, गोविंद पुंडीर, नागरिक मंच के अध्यक्ष सुंदर लाल उनियाल, मंडल अध्यक्ष विजय कठैत, विजय दास,मुकेश रतूड़ी,अमन भट्ट,प्रदीप डबराल, रजत प्रताप सिंह, लाखी रावत सुरेंद्र प्रसाद भट्ट जोती डोभाल, सुभाष राणा,बिजयपाल राणा अतर सिंह तोमर, डीएफओ पुनीत तोमर, सीएमओ डॉ.श्याम विजय आदि उपस्थित थे।

उत्तराखंड