Spread the love

उत्तरकाशी। एलपीजी सिलेंडरों की एक बजे से लग रही है लाइन, पुलिस की देखरेख में बांटी गई गैस सिलेंडर। जब सिस्टम ने छोड़ा साथ, तो सी ओ पवांर ने पकड़ा हाथ। तिलोथ में शनिवार को रात एक बजे से लाइन लग रखी थी । आम जनता का कहना है कि एलपीजी गैस सिलेंडरों के लिए बुकिंग में दिक्कत आ रही है।
क्या डिजिटल इंडिया का सपना पहाड़ों की चढ़ाई नहीं चढ़ पा रहा है? उत्तरकाशी में गैस सिलेंडर के लिए रात भर तड़पती जनता और ऑनलाइन बुकिंग की नाकामी की ये रिपोर्ट आपकी आँखें खोल देगी। लेकिन सलाम है उन अधिकारियों को जिन्होंने लाठी नहीं, प्यार से समाधान निकाला।