Spread the love

नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रथम सरसंघचालक व महान राष्ट्रवादी विचारक केशव बलिराम हेडगेवार जी की जयंती तथा हिंदू नव वर्ष (विक्रम संवत 2083) और पावन चैत्र नवरात्रि के अवसर पर गुरुवार को नई टिहरी नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक बंधुओं द्वारा भव्य पथ संचलन किया गया।
इस मौके पर नगर के विभिन्न स्थानों से स्वयंसेवक सरस्वती विद्या मन्दिर नई टिहरी में पूर्ण गणवेश में एकत्रित होकर अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत स्वयंसेवकों ने कदमताल करते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से पथ संचलन किया गया।
पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा देशभक्ति से प्रेरित घोष तथा संघ गीतों के माध्यम से समाज में राष्ट्रप्रेम, एकता और सांस्कृतिक चेतना का संदेश दिया गया ।
वही पथ संचलन के दौरान नगरवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करना, भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना को जागृत करना तथा युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करना रहा ।
इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने उपस्थित स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए हेडगेवार जी के जीवन और उनके द्वारा स्थापित संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।