Spread the love

नई टिहरी/गजा (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। नगर पंचायत गजा मे होली मिलन समारोह आयोजित किया गया, इसमें एक दूसरे को अबीर, गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गई, नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान ने कहा कि होली प्रकृति व संस्कृति का संगम है, इस समय धरती पर अनेक प्रकार के रंगबिरंगे फूल खिले हुए हैं, बसंत ऋतु में आगमन पर जब चारों ओर हरियाली व धरती रंगों से सजी हुई है रंगों का त्यौहार भाई चारा, एकता, व मेलजोल की भावना का संदेश देता है, इस समय अहंकार, का त्याग कर गले मिलने का आयोजन किया जाता है। पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष नेगी ने कहा कि शांति व सदभाव के साथ होली मनाई जानी चाहिए, रंगों के त्योहार को बदरंग नहीं किया जाना चाहिए, उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि त्योहार को यादगार लम्हों के साथ मनाया जाय, किसी भी प्रकार का हुडदंग या वादविवाद के साथ नहीं मनायें, कार्यक्रम में डी जे पर होली के गानों के साथ एक दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं व बधाइयाँ देते रहे, इस अबसर पर सभासद श्रीमती रंजना चौहान, भाजपा मंडल महामंत्री व पूर्व सभासद सुनील चौहान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उषा चौहान, प्रधान फलसारी बिरेंद्र सिंह चौहान,पूर्व प्रधान जयकोट प्रियंका चौहान, नगर पंचायत के अजय सिंह, नितेश चौहान, गजेंद्र सिंह,महेश सिंह, बलवंत खाती, बलवंत चौहान, भगवान सिंह, पूरण सिंह, राजेन्द्र सिंह,लखन पाल,सभी पर्यावरण मित्र व अन्य लोग शामिल रहे।

उत्तराखंड