टिहरी लेक फेस्टिवल को लेकर टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस।

Spread the love

नई टिहरी (सुरेन्द्र प्रसाद भट्ट)। टिहरी लेक फेस्टिवल को लेकर टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान उन्होंने बताया कि यह फेस्टिवल केवल मनोरंजन का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि हिमालय की प्राकृतिक सुंदरता और स्वच्छ वातावरण को बढ़ावा देने का प्रयास है।
उन्होंने कहा कि हिमालय फेस्टिवल का उद्देश्य लोगों को शुद्ध हवा, प्राकृतिक ऑक्सीजन और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक करना है। इसके साथ ही टिहरी झील को पर्यटन और एडवेंचर गतिविधियों के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने पर भी जोर दिया जा रहा है।
विधायक ने कहा कि इस आयोजन से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा

Related posts