नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। प्रदेश में लगातार खराब होती कानून व्यवस्था और मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर विधायक सहित भाजपा सरकार पर कांग्रेस ने गुमराह करने का आरोप लगाया है। कहा कि केंद्रीय मंत्री और सीएम की घोषणा के बावजूद मेडिकल कॉलेज की जोओ जारी न होना टिहरी के लोगों के साथ छलावा है।
नई टिहरी में पत्रकार वार्ता करते प्रदेश प्रवक्ता शांति भट्ट ने कहा कि मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर स्थानीय विधायक का झूठे बीते दिन सहकारिता मेला के दौरान पकड़ा गया है। कहा कि बगैर एमएनसी की स्वीकृति के मेकिडल कॉलेज बनाने चले विधायक किशोर उपाध्याय अब स्वयं ही अपनी सरकार पर सवाल खड़े कर रहे हैं। जबकि अक्तूबर 2024 को कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर पहले ही इस बाबत जनता को आगाह कर लिया था। कहा कि अब तो सीएम ने भी यह घोषणा विलोपित कर टिहरी में ट्रॉमा सेंटर बनाने की बात कही। लेकिन वह भी झूठ निकला। कहा कि 25 साल से टिहरी विधानसभा मे किशोर, दिनेश धनाई और धन सिंह विधायक बने, आज तीनों भाजपा में है। अब समय आ गया कि इन तीनों को रिटायरमेंट लेना चाहिए। प्रदेश महामंत्री विजय गुनसोला और शहर अध्यक्ष कुलदीप पंवार ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बदतर है। विधायक ही गुंडागर्दी कर अफसरों को पीट रहे हैं। राजधानी में सरेआम युवती की हत्या, एक माफिया को गोली मारने, ऋषिकेश सहित हल्द्वानी में हत्याकांड सरकार की नाकामी को बता रहे हैं। नरेंद्र रमोला ने कहा कि भाजपा ने ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ अनर्गल व्यवहार किया। इस मौके पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखवीर चौहान, पीसीसी सदस्य देवेंद्र नौडियाल, चंद्रशेखर आदि भी मौजूद रहे।
