जाखणीधार ब्लॉक का केंद्रीय विद्यालय डायट भवन से होगा संचालित।

नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। टिहरी बांध प्रभावित क्षेत्र मदननेगी में इसी सत्र में डायट के भवन पर अस्थाई रूप से केंद्रीय विद्यालय का संचालन शुरू होने की कवायद अंतिम चरण में है। इन दिनों डायट के छात्रावास की मरम्मत कर वहां कक्षा-कक्ष तैयार किए जा रहे हैं। जबकि 14 कमरे पूरी तरह से तैयार हो चुके हैं। जिससे उम्मीद है कि नए सत्र से यहां पर विधिवत कक्षाओं का संचालन शुरू हो जाएगा। जाखणीधार ब्लॉक के मदननेगी में केंद्रीय विद्यालय का अस्थाई तौर पर वहां बने डायट के भवन…

Read More

17 वर्षीय छात्रा ने देवप्रयाग के टोडेश्वर पुल के पास अलकनंदा नदी में लगाई छलांग।

नई टिहरी/देवप्रयाग (सुरेन्द्र प्रसाद भट्ट)। देवप्रयाग क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है जहां एक 17 वर्षीय छात्रा ने टोडेश्वर पुल के निकट अलकनंदा नदी में छलांग लगा दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 11 बजे थाना बाह बाजार (देवप्रयाग) पुलिस को सूचना मिली कि टोडेश्वर में बने नए पुल के नीचे एक किशोरी ने नदी में छलांग लगा दी है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया। थाना प्रभारी बाह (देवप्रयाग) अमरजीत सिंह रावत के…

Read More

टिहरी में पयर्टन को नई ऊंचाई देगा लेक फेस्टिवल।

नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। 6 से 9 मार्च के बीच आयोजित होगा टिहरी लेक फेस्टिवल पुरानी टिहरी शहर को अपने आगोश में समाई झील की सैर, गंगा की वेगवान लहरों पर राफ्टिंग, रहस्यमयी खैट पर्वत की यात्रा से लेकर, देवप्रयाग में पौराणिक रघुनाथ मंदिर के दर्शन और संगम तट पर योगाभ्यास। यदि आप किसी एक आयोजन में इन सब गतिविधियों का आनंद लेना चाहते हैं, तो 6 से 9 मार्च के बीच टिहरी लेक फेस्टिवल में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करना ना भूलें। टिहरी जिला प्रशासन और उत्तराखंड पयर्टन विकास परिषद…

Read More

डीएम सविन बंसल के निर्देशन में 9 शिविरों में 3,447 दिव्यांग व वरिष्ठजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित…

देहरादून, 25 फरवरी । जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में समाज कल्याण विभाग, देहरादून द्वारा वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। ये शिविर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित एडिप योजना एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत आयोजित किए गए। राजधानी देहरादून में जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय (पीजी) सहिया, कालसी में आयोजित वितरण शिविर के समापन अवसर पर 657 लाभार्थियों को निःशुल्क सहायक…

Read More

हिन्दुस्तान शिखर समागम-उत्तराखण्ड 2026 में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां…

देहरादून 25 फरवरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मालसी, देहरादून स्थित एक होटल में आयोजित ‘हिन्दुस्तान शिखर समागम-उत्तराखण्ड 2026’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनभावनाओं के अनुरूप प्रदेश के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है और पिछले चार वर्षों में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने समान नागरिक संहिता लागू करने, धर्मांतरण विरोधी कानून लागू करने तथा मदरसा बोर्ड को समाप्त करने जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। साथ ही सख्त नकल…

Read More

पुष्कर सिंह धामी को चम्पावत के होल्यारों ने दी होली की शुभकामनाएं…

देहरादून। जनपद चम्पावत के दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों से आए होल्यारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की और पारंपरिक अंदाज में उन्हें होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर होल्यारों ने कुमाऊँ अंचल की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का अनुपम प्रदर्शन करते हुए खड़ी एवं बैठकी होली के पारंपरिक लोकगीतों का सुमधुर गायन किया। मुख्यमंत्री ने सभी होल्यारों का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि समृद्ध लोकसंस्कृति, शास्त्रीय संगीत…

Read More

पूंजीगत निवेश विशेष सहायता योजना के तहत उत्तराखंड को 350 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत…

देहरादून। उत्तराखंड राज्य को पूंजीगत निवेश हेतु विशेष सहायता योजना (SASCI) के भाग-IX “वित्तीय प्रबंधन में दक्षता के लिए राज्यों को प्रोत्साहन” के अंतर्गत 350 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की गई है। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्वीकृति राज्य सरकार द्वारा अपनाए गए सुदृढ़ वित्तीय प्रबंधन, पारदर्शिता और राजकोषीय अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड ने कर संग्रह बढ़ाने, व्यय नियंत्रण, डिजिटल भुगतान प्रणाली को मजबूत करने…

Read More