उत्तरकाशी। ऑपरेशन स्माइल व थाना पुलिस की टीम द्वारा नाबालिगा को टिहरी क्षेत्र से किया गया बरामद।
*नाबालिग का अपह्रण व दुष्कर्म के आरोपी युवक को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर भेजा गया जेल।*
उत्तरकशी थाना पुरोला पर पंजीकृत नाबालिगा के अपह्रण/गुमशुदगी के मामले में ऑपरेशन स्माइल व थाना पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा को बरामद तथा अपह्रणकर्ता युवक को गिरफ्तार किया गया है।
बीते 19 फरवरी 2026 को 1 व्यक्ति द्वारा थाना पुरोला पर आकर 14.02.2026 को अपनी नाबालिग पुत्री के बिना बताये कहीं चले जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी थी, तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा थाना पुरोला पर 137(2) बीएनएस के तहत नाबालिगा के अपह्रण/गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया।
मामले की गम्भीरता को देखते पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय द्वारा अपह्रता/गुमशुदा की तलाशी हेतु थाना पुरोला व ऑपरेशन स्माइल की टीम को कडे निर्देश दिये गये थे।
पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार के निकट पर्यवेक्षण में ऑपरेशन स्माइल व पुरोला पुलिस की टीम द्वारा उक्त प्रकरण में सुरागरसी-पतारसी व तकनीकी माध्यम से जानकारी जुटाते हुये गत रात्रि में अपह्रता को जनपद टिहरी गढवाल क्षेत्र से एक युवक के कब्जे से बरामद किया गया है। *पीडिता के बयान व साक्ष्यों के आधार पर पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण में धारा 64 बीएनएस तथा 5(ठ)/6 पोक्सो अधिनियम की बढोतरी की गयी है। नाबालिगा का अपह्रण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के उपरान्त जेल भेज दिया गया है।
