नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। “पेयजल, मुआवजा, अवैध कब्जा व बिल संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश” सोमवार को जिला सभागार, नई टिहरी में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम में जनपदवासियों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया। इस अवसर पर कुल 29 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जो पेयजल, ग्राम पंचायत, विद्युत, वन विभाग सहित अन्य विभागों से संबंधित रहे। कार्यक्रम के दौरान सीएम हेल्पलाइन एवं जन समर्पण पोर्टल पर दर्ज लंबित शिकायतों की समीक्षा भी की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित…
Read MoreCategory: दुनिया
पुनर्वास विभाग की लापरवाही से सरकारी भवन में पड़ रही दरारें।
नई टिहरी (सुरेन्द्र प्रसाद भट्ट)। पुनर्वास विभाग की लापरवाही से सरकारी भवन में पड़ रही जिला मुख्यालय के सी. ब्लॉक टाइप 3 की दो सरकारी बिल्डंग के अलावा एक निजी भवन और सामुदायिक पार्क पर भी दरारें पड़ती दिखाई दे रही है। यहां पुनर्वास की ओर से आवंटित प्लॉटों के समतलीकरण के दौरान यह परिसंपत्तियां पूरी तरह खतरे की जद में आ गई हैं। लेकिन जिला प्रशासन सहित संबंधित एजेंसियां मूकदर्शक बनी हुई हैं। बता दें कि टिहरी में पुनर्वास विभाग ने कई स्थानों पर अनाप-शनाप तरीके से प्लाट आवंटन…
Read Moreनगर पंचायत गजा मे धूम धाम से मनाया गया होली मिलन समारोह।
नई टिहरी/गजा (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। नगर पंचायत गजा मे होली मिलन समारोह आयोजित किया गया, इसमें एक दूसरे को अबीर, गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गई, नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान ने कहा कि होली प्रकृति व संस्कृति का संगम है, इस समय धरती पर अनेक प्रकार के रंगबिरंगे फूल खिले हुए हैं, बसंत ऋतु में आगमन पर जब चारों ओर हरियाली व धरती रंगों से सजी हुई है रंगों का त्यौहार भाई चारा, एकता, व मेलजोल की भावना का संदेश देता है, इस समय अहंकार, का…
Read Moreकोटेश्वर झील पर्यटन विकास समिति ने डोरिल इंस्टीट्यूट देहरादून के सहयोग से न्यू टिहरी प्रेस क्लब में होली मिलन कार्यक्रम किया आयोजित।
नई टिहरी (सुरेन्द्र प्रसाद भट्ट)। कोटेश्वर झील पर्यटन विकास समिति ने डोरिल इंस्टीट्यूट देहरादून के सहयोग से न्यू टिहरी प्रेस क्लब में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। संस्था के लोगों और पत्रकारों ने आपस में एक दूसरे पर अबीर गुलाल डालकर होली मनाई। होली का त्योहार वसंत ऋतु के आगमन और प्रकृति के नए जीवन रंगों में फूलों के खिलने का प्रतीक होता है। कहा कि प्रकृति की तरह ही सभी के जीवन में भी नए रंग खिलने चाहिए। न्यू टिहरी प्रेस क्लब में आयोजित होने मिलन समारोह के मुख्य…
Read Moreजिला अस्पताल बौराड़ी में ‘HPV टीकाकरण’ का विशेष अभियान शुरू, 14 वर्ष की बालिकाओं को दिया जाएगा सुरक्षा कवच।
नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। जनपद टिहरी गढ़वाल की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) जैसी गंभीर बीमारी से बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज जिला चिकित्सालय बौराड़ी में ‘ह्यूमन पैपिलोमा वायरस’ (HPV) वैक्सीन का भव्य उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी टिहरी वरुणा अग्रवाल द्वारा किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुरू किए गए इस विशेष अभियान में निर्धारित आयु वर्ग की बालिकाओं का टीकाकरण किया जा रहा है। टीकाकरण के लिए विशिष्ट पात्रता: इस अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग ने आयु सीमा को लेकर स्पष्ट…
Read Moreप्योंली संरक्षण : प्रकृति और संस्कृति का संगम: सुशील बहुगुणा
नई टिहरी (सुरेन्द्र प्रसाद भट्ट)। प्योंली संरक्षण : प्रकृति और संस्कृति का संगम: सुशील बहुगुणा। उत्तराखंड की धरती केवल पर्वतों, नदियों और देवालयों के लिए ही नहीं जानी जाती, बल्कि यहाँ की वनस्पतियाँ भी हमारी सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इन्हीं में से एक है प्योंली — पीले रंग का वह सुंदर पुष्प जो पहाड़ों में वसंत ऋतु के आगमन का संदेशवाहक माना जाता है। जब पहाड़ों पर सूरज की पहली किरण पड़ती है और प्योंली के फूल खिलते हैं, तो ऐसा प्रतीत होता है मानो प्रकृति ने स्वयं…
Read Moreवार्षिकोत्सव समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम ” नन्हे मुन्ने बच्चों ने दिखाए अपने हुनर”।
चंबा/नई टिहरी (सुरेन्द्र प्रसाद भट्ट)। विकास खंड चम्बा के पी. एम. श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय प्राथमिक विद्यालय दोबा कोटी के वार्षिकोत्सव समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुंवर सिंह चौहान अध्यक्ष नगर पंचायत गजा, ताजबीर सिंह खाती जिला पंचायत सदस्य, श्रीमती मंजू राणा प्रधानाध्यापिका,व पुष्पा चौहान सदस्य क्षेत्र पंचायत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया, सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया, विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों ने एक से बढकर एक गढवाली, जौनसारी, हिन्दी गानों के साथ दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, वार्षिकोत्सव समारोह में प्रधानाध्यापिका…
Read Moreदिव्य कला मेले में निशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन, डा. सरस्वती ने प्रदान की प्राकृतिक चिकित्सा।
देहरादून। भारत सरकार के सौजन्य से दून के रेंजर ग्राउंड में दिव्य कला मेले का आयोजन किया गया है, नौ दिवसीय यह मेला 1 मार्च तक चलेगा, मेले विभिन्न जगहों से आये दिव्यांग लोगों के उत्पाद की प्रदर्शनी लगाई गई है । सामाजिक सरोकार से जुड़े इस मेले में योग नेचुरोपैथी एवं एक्यूप्रेशर संस्थान ‘आरोग्यम्’ द्वारा दिव्यांग एवं मेले में प्रतिभाग कर रहे लोगों के लिये नि:शुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया है, वीरवार को आयोजित इस हेल्थ कैंप में डॉ. सरस्वती काला प्रोफेसर श्री गुरु राम विश्वविद्यालय, डायरेक्टर…
Read Moreटिहरी लेक फेस्टिवल को लेकर टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस।
नई टिहरी (सुरेन्द्र प्रसाद भट्ट)। टिहरी लेक फेस्टिवल को लेकर टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान उन्होंने बताया कि यह फेस्टिवल केवल मनोरंजन का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि हिमालय की प्राकृतिक सुंदरता और स्वच्छ वातावरण को बढ़ावा देने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि हिमालय फेस्टिवल का उद्देश्य लोगों को शुद्ध हवा, प्राकृतिक ऑक्सीजन और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक करना है। इसके साथ ही टिहरी झील को पर्यटन और एडवेंचर गतिविधियों के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने पर भी जोर…
Read Moreमुख्यमंत्री ने घनसाली में 4121.10 लाख की योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास।
घनसाली/नई टिहरी (सुरेन्द्र प्रसाद भट्ट)। मुख्यमंत्री ने घनसाली में 4121.10 लाख की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। “पिलखी पीएचसी का सीएचसी में उच्चीकरण, घनसाली को मिली विकास योजनाओं की सौगात” “मुख्यमंत्री धामी बोले – शिलान्यास के बाद योजनाओं का शीघ्र होगा लोकार्पण, पहाड़ों में स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी सुदृढ़” आज गुरुवार, 26 फरवरी 2026 को प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद टिहरी के घनसाली क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, पिलखी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उच्चीकरण के उपलक्ष में शिलान्यास /भूमि पूजन तथा विभिन्न विकास योजनाओं…
Read More