1.82 लाख नवनिर्मित श्री देव सुमन पार्क आम जनमानस के लिए समर्पित।

नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। जनपद टिहरी गढ़वाल के मैन बाजार में बुधवार को नवनिर्मित श्री सुमन देव पार्क का माननीय विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय, नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, श्री सुमन देव के परिवारजन अनिल बडोनी, मस्तराम बडोनी एवं जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने संयुक्त रूप से श्री सुमन देव की मूर्ति का मंत्रोच्चारण के साथ अनावरण कर आम जनमानस के लिए पार्क समर्पित किया। माननीय विधायक ने कहा प्रदेश के मा○मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में श्री देव सुमन पार्क का सौंदर्यकरण का कार्य किया गया एवं अब…

Read More

प्राकृतिक खेती एवं बदलते मौसम के लिए किसान गोष्ठी का आयोजन।

टिहरी/गजा (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। पंतनगर कृषि विश्व विद्यालय रानीचौरी द्वारा शोध एवं प्रसार केंद्र गजा मे कृषकों की आय बढाने हेतु तथा प्राकृतिक खेती एवं बदलते मौसम के तहत उन्नत खेती करने के लिए भरसार विश्व विद्यालय के कृषि वैज्ञानिकों ने किसान गोष्ठी का आयोजन किया, नगर पंचायत गजा के अन्तर्गत चारों वार्डों की महिलाओं ने इसमें प्रतिभाग किया, अनु. जाति की महिलाओं ने बड़ी संख्या में शामिल हो कर जानकारी ली, किसान गोष्ठी मे डाॅ सुमित चौधरी प्रभारी अधिकारी, डाॅ सचिन वैज्ञानिक के. वी. के. रानीचौरी, डाॅ शिखा, एवं…

Read More

शहीद बेलमति चौहान राजकीय महाविद्यालय पोखरी मे खेल महाकुम्भ का समापन ” किरन रावत बनी चैंपियन।

गजा/ टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के शहीद बेलमति चौहान राजकीय महाविद्यालय पोखरी (क्वीली) मे दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद का आयोजन किया गया, इस खेल महाकुम्भ मे छात्र छात्राओं के भीतर छिपी खेल प्रतिभा व अदम्य उत्साह का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व क्षेत्र जेष्ठ प्रमुख ईश्वरी प्रसाद विजल्वाण व श्रीमती किरन विजल्वाण द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि ईश्वरी प्रसाद विजल्वाण ने सम्बोधन मे कहा कि खेल केवल शारीरिक स्फूर्ति का साधन नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति…

Read More

देवप्रयाग क्षेत्र पंचायत (बीडीसी) में स्वास्थ्य सेवाएं, सड़क, विद्युत, पेयजल, शिक्षा के प्रमुखता से उठाए गए मुद्दे।

टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। देवप्रयाग क्षेत्र पंचायत (बीडीसी) की बैठक मंगलवार को क्षेत्र पंचायत सभागार में ब्लॉक प्रमुख विनोद बिष्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुई विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी भी बैठक में शामिल हुए, जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की मौजूदगी में जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य सेवाएं, सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा जैसे प्रमुख मुद्दों को जोर-शोर से उठाया। बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित विकास कार्यों की प्रगति, लंबित योजनाओं तथा स्थानीय जनसमस्याओं को सदन के समक्ष रखा गया। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यों की वर्तमान…

Read More

उत्तराखंड में गैस सिलेंडरों का ‘काला खेल’, ₹1937 का कमर्शियल सिलेंडर ₹5000 में बिकने का आरोप : मोहित डिमरी।

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड में इन दिनों गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत और उसके पीछे चल रहे संगठित काले कारोबार ने आम जनता और छोटे व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। ‘मूल निवास भू-कानून संघर्ष समिति’ के संस्थापक-संयोजक मोहित डिमरी ने प्रदेश सरकार और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग पर तीखा हमला बोलते हुए इसे पूरी तरह प्रशासनिक विफलता करार दिया है। मोहित डिमरी ने आंकड़ों के साथ खुलासा करते हुए बताया कि जहाँ घरेलू गैस सिलेंडर का सरकारी रेट लगभग ₹932 है, वहीं कई इलाकों में यह ₹1500 से ₹2000…

Read More

टिहरी जिले के विकास को लेकर चर्चा की गई।

टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। बैठक में जिला पंचायत सदस्य संगठन की जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए मंदार से जिला पंचायत सदस्य विजयपाल रावत को अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने कहा कि संगठन के हितों के लिए सभी के सहयोग से मिलकर काम किया जाएगा। सोमवार को यहां जिला पंचायत कार्यालय बौराड़ी में नरेंद्रनगर के पूर्व प्रमुख वीरेंद्र कंडारी और जिला पंचायत के उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 45 में से 37 सदस्यों ने प्रतिभाग किया। बैठक में सदस्यों ने कहा कि जिला पंचायत जिले का…

Read More

जिलाधिकारी टिहरी ने जनता दरबार कार्यक्रम में सुनी जन समस्याएं।

नई टिहरी सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। टिहरी गढ़वाल में आज प्रताप इण्टर कॉलेज प्रांगण में सरकार के चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित कर लोगों की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 33 जनसमस्या पत्र दर्ज किए गए जिनका अधिक से अधिक मौके पर ही निस्तारण किया गया शेष शिकायतों को सम्बन्धित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करने के दिशा – निर्देश दिए गए । इस मौके पर ग्राम पंचायत रिंगाल गढ़ सकलाना के पूर्व प्रधान…

Read More

मुख्यालय के प्रताप इंटर कॉलेज, बोराडी में जन-जन की सरकार 4 साल बेमिसाल के तहत भव्य कार्यक्रम।

नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। जिला प्रशासन द्वारा प्रदेश सरकार के चार वर्षों पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं जन-जन को लाभ पंहुचाने के लिए जनपद के तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर सोमवार को कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वही जनपद का मुख्य कार्यक्रम प्रताप इंटर कॉलेज, बोराडी नई टिहरी में *जन-जन की सरकार 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम* का आयोजन किया जाएगा इन कार्यक्रमों को भव्य और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने जिला स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनपद के मुख्यालय…

Read More

पुलिस की देखरेख में बांटे गए गैस सिलेंडर।

उत्तरकाशी। एलपीजी सिलेंडरों की एक बजे से लग रही है लाइन, पुलिस की देखरेख में बांटी गई गैस सिलेंडर। जब सिस्टम ने छोड़ा साथ, तो सी ओ पवांर ने पकड़ा हाथ। तिलोथ में शनिवार को रात एक बजे से लाइन लग रखी थी । आम जनता का कहना है कि एलपीजी गैस सिलेंडरों के लिए बुकिंग में दिक्कत आ रही है। क्या डिजिटल इंडिया का सपना पहाड़ों की चढ़ाई नहीं चढ़ पा रहा है? उत्तरकाशी में गैस सिलेंडर के लिए रात भर तड़पती जनता और ऑनलाइन बुकिंग की नाकामी की…

Read More

कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश राणा एवं उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी देवेंद्र नौटियाल ने प्रतियोगिता का किया विधिवत उद्घाटन।

नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। जिला मुख्यालय नई टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम परिसर स्थित हाल में आयोजित टिहरी कप कैरम प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ, जिसमें लगभग 20 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में युवा कल्याण विभाग टिहरी गढ़वाल जिला युवा समिति के पूर्व अध्यक्ष राकेश राणा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी देवेंद्र नौटियाल उपस्थित रहे। इस मौके पर दोनों अतिथियों ने कहा कि प्रतिभावान खिलाड़ी खेल के माध्यम से अपने उज्ज्वल…

Read More