धराली में आई बाढ़ से जीवन हुआ अस्त-व्यस्त अपनी जान बचाने को भागते रहे लोग।

उत्तरकाशी। खीरगंगा का भयावह रूप को देखकर भयभीत धराली के लोगों ने बाजार में मौजूद लोगों को सावधान करने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। पानी ओर उसके साथ मलवे की रफ्तार इतनी तीव्र थी कि कुछ ही क्षणों में खीरगंगा के सैलाब ने वहां मौजूद सभी लोगों को अपनी गिरफ्त में ले लिया। धराली बाजार का ज्यादातर हिस्सा नक्शे से गायब हो गया, वहीं काफी लोग मलबे में दब गए। धराली बाजार में सबकुछ सामान्य था। बाजार में बने होटलों और होम स्टे में रोजाना की…

Read More

UPI के आये नए नियम 1 अगस्त से होंगे लागू

यदि आप भी UPI यूजर हैं और ज्यादातर लेनदेन इसी से करते हैं तो सावधान हो जाएं। 1 अगस्त 2025 से देश में UPI से जुड़े कुछ नियमों में बदलाव होने जा रहा है, ऐसे में फोनपे, गूगल पे या पेटीएम जैसे ऐप्स से हर रोज पेमेंट करने वालों को ध्यान देने की जरूरत है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी NPCI, UPI को और तेज, सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने के लिए नए नियम ला रही है. बैलेंस चेक करने की लिमिट 1 अगस्त से यूजर्स एक दिन में अपने…

Read More

PM Modi Uttarakhand Visit: प्रधानमंत्री फिर साबित हुए सबसे बडे़ ब्रांड एंबेसडर, पढ़ें संबोधन की 10 बड़ी बातें

प्रधानमंत्री एक बार फिर उत्तराखंड के लिए सबसे बडे़ ब्रांड एंबेसडर साबित हुए हैं। केदारनाथ धाम का उदाहरण सामने हैं, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सक्रियता से श्रद्धालुओं के पहुंचने के नए रिकार्ड बने हैं। शीतकालीन यात्रा का हिस्सा बनने की इच्छा प्रधानमंत्री ने 28 जनवरी को राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ के मौके पर ही जाहिर कर दी थी। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से भावनात्मक लगाव ही है, वह कार्यक्रम में बदलाव के बावजूद मुखवा-हर्षिल पहुंच गए। चारधाम शीतकालीन यात्रा का संदेश देने के लिए आए पीएम प्रधानमंत्री…

Read More

प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियां पूरी, सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम; मुखवा में चपकन पहनकर पूजा कर सकते हैं PM

छह मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे को लेकर पुलिस विभाग अलर्ट हो गया है। पुलिस मुख्यालय से कुछ अधिकारियों को उत्तरकाशी भेजा गया है, वहीं जनपद में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रधानमंत्री विशेष विमान से जौलीग्रांट पहुंचेंगे, इसके बाद उत्तरकाशी जाएंगे। जौलीग्रांट व आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमांडेंट पीएसी प्रीति प्रियदर्शनी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने मंगलवार को ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की ब्रीफ्रिंग की। अधिकारियों ने सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा करते हुए सतर्क रहकर अपने कर्तव्यों का…

Read More

PM Kisan Samman Nidhi: उत्तराखंड के 8.21 लाख किसानों के खातों में भेजे गए 181 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत सोमवार को प्रदेश के 8.21 लाख किसानों के बैंक खातों में 181 करोड़ रुपये की धनराशि ट्रांसफर की गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के भागलपुर से देशव्यापी किसान सम्मेलन में प्रतिभाग किया, जबकि यहां देहरादून में कृषि मंत्री गणेशी जोशी ने सरखेत में आयोजित किसान सम्मेलन में प्रतिभाग कर किसानों को धनराशि से जुड़ी जानकारी दी। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि किसानों को 19वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi) का हस्तांतरण किया गया। जोशी ने कहा कि केंद्र और राज्य…

Read More

26-27 फरवरी को नहीं बल्कि मार्च महीने में उत्तराखंड आ सकते हैं प्रधानमंत्री, इस वजह से बदली गई तारीख

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 26 या 27 फरवरी को शीतकालीन यात्रा पर उत्तरकाशी जिले में प्रस्तावित दौरा स्थगित कर दिया गया है। मौसम विभाग के इन तिथियों पर वर्षा और भारी बर्फबारी के पूर्वानुमान को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी अब अगले माह छह मार्च को गंगोत्री धाम के शीतकालीन गद्दी स्थल मुखबा व पर्यटक स्थल हर्षिल के दौरे पर आ सकते हैं। उत्तराखंड में इस बार चारधाम के शीतकालीन गद्दी स्थलों की यात्रा प्रारंभ की गई है। अभी तक 36 हजार से अधिक लोग चारधाम…

Read More