मशीनगन का कितना वजन है, कैसे चलती है’ आईटीबीपी की प्रदर्शनी में पहली बार भारी हथियारों की मौजूदगी।

नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। “आईटीबीपी उत्तरकाशी के 22 जवान पहुंचे हैं फेस्टिवल में” “पर्वतारोहण से जुड़ी जानकारी भी कर रहे हैं लोगों से साझा” नोएडा से आए राहुल उपाध्याय पहली बार मशीनगन और मोेर्टार जैसे भारी हथियारों को नजदीक से देखकर उत्साहित हैं। उनके मन में तमाम तरह के सवाल हैं। मसलन, मशीनगन और मोर्टार का वजन कितना है। ये कैसे चलती हैं। एक बार में कितनी गोलियां या बारूद इसमें लोड किया जा सकता है। आईटीबीपी के 12वीं वाहिनी के जवान राहुल जैसे तमाम लोगों की जिज्ञासा शांत…

Read More

प्रतापनगर राजमहल में सजी सांस्कृतिक संध्या।

नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। “प्रतापनगर राजमहल में संस्कृति और विज्ञान का संगम, टिहरी झील महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रम” “टिहरी झील महोत्सव में छात्रों की शानदार प्रस्तुतियाँ, लोकगायक धनराज शौर्य ने बांधा समा” “टिहरी झील महोत्सव–2026: प्रतापनगर राजमहल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन” टिहरी झील महोत्सव–2026 के अंतर्गत आयोजित विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों की श्रृंखला में प्रतापनगर राजमहल में कल देर सांय क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने एकल गीत, समूह गायन, एकल नृत्य, समूह नृत्य तथा नाटक जैसी विभिन्न विधाओं…

Read More

स्वाद और हुनर का संगम—टिहरी लेक फेस्टिवल में मास्टर शेफ प्रतियोगिता संपन्न।

नई टिहरी ( सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। “मास्टर शेफ प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित” “टिहरी लेक फेस्टिवल में मास्टर शेफ प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने दिखाया पाक-कला का हुनर” “टिहरी लेक फेस्टिवल–2026: मास्टर शेफ प्रतियोगिता में रघु के सिंह अव्वल” टिहरी लेक फेस्टिवल–2026 के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं की श्रृंखला में मास्टर शेफ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के परिणामों में रघु के सिंह ने प्रथम स्थान वीरपाल ने द्वितीय स्थान तथा विजेंद्र रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं…

Read More

टिहरी लेक फेस्टिवल में संस्कृति की झलक—ग्रुप फैशन शो में प्रतिभागियों ने बिखेरा रंग।

नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। “कोटी कॉलोनी में सजा सांस्कृतिक फैशन शो, पारंपरिक वेशभूषा ने जीता दिल” “पारंपरिक पहनावे की छटा से सजा मंच, ग्रुप फैशन शो में दिखी उत्तराखण्ड की संस्कृति” टिहरी लेक फेस्टिवल–2026 के अंतर्गत कोटी कॉलोनी कार्यक्रम स्थल पर ग्रुप फैशन शो का सफल आयोजन किया गया। फैशन शो की प्रस्तुति भेष-भूषा, पहनावा, भाषा और संस्कृति की थीम पर आधारित रही, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। शनिवार को आयोजित इस प्रतियोगिता के प्रथम चरण में 22 दलों ने…

Read More

जवानों के हैरतअंगेज प्रदर्शन से खिल उठा ‘फौजी’ मन।

नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। द टिहरी लेक फेस्टिवल में रविवार को यह बेहद खास मौका था। एक तरफ, झील के ऊपर पैराग्लाइडिंग करते सेना के जवान थे, तो दूसरी तरफ, जमीन से निहारती तमाम लोगों की निगाहें, जो हर पल रोमांच का अनुभव कर रही थी। इन स्थितियों के बीच, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) का वो फौजी मन था, जो अपने जवानों के हैरतअंगेज प्रदर्शन से रोमांचित होने के साथ ही गौरवान्वित भी था। जवानों ने आकाश में 12 हजार फीट की ऊंचाई से पैराग्लाइंडिंग करते हुए…

Read More

बौराड़ी स्टेडियम में दूसरे दिन करियप्पा गोल्ड टूर्नामेंट के रोमांचक मुकाबले।

टिहरी (सुरेंद्र भट्ट)। टिहरी लेक फेस्टिवल के अंतर्गत बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित करियप्पा गोल्ड टूर्नामेंट में आज कई रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। आज द्वितीय दिवस के पहले मुकाबले में दिल्ली पुलिस और आईआईएमटी मेरठ के बीच मैच खेला गया, जिसमें आईआईएमटी मेरठ ने दिल्ली पुलिस को 5–0 से हराकर जीत दर्ज की। दूसरे मैच में कोटद्वार और चंडीगढ़ के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें कोटद्वार की टीम ने चंडीगढ़ को 1–0 से पराजित किया। तीसरे मुकाबले में सम्राट स्पोर्ट्स और 16 गढ़वाल के बीच मैच…

Read More

टिहरी झील महोत्सव–2026: दैंतखाल से पीढ़ी तक 8 किमी रोमांचक पैदल ट्रैक संपन्न।

नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। “प्रकृति और रोमांच से भरपूर ट्रैकिंग—दैंतखाल से पीढ़ी तक 8 किमी पैदल ट्रैक का सफल आयोजन” “टिहरी झील महोत्सव में साहसिक गतिविधि: 59 प्रतिभागियों ने पूरा किया 8 किमी पैदल ट्रैक” टिहरी झील महोत्सव–2026 के दूसरे दिन के निर्धारित कार्यक्रमों के अंतर्गत प्रतापनगर क्षेत्र में दैंतखाल से पीढ़ी तक लगभग 8 किलोमीटर (आना–जाना) का पैदल ट्रैक सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह ट्रैक प्राकृतिक सौंदर्य और रोमांच से भरपूर रहा, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस ट्रैकिंग कार्यक्रम में कुल 59 सदस्यों के दल ने…

Read More

टिहरी के ज्वलंत मुद्दों पर मुख्यमंत्री की चुप्पी निराशाजनक: राकेश राणा।

नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के पूर्व अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि वर्तमान समय में जनपद के ज्वलंत मुद्दों पर प्रदेश के मुख्यमंत्री का चुप रहना निराशाजनक हे। आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,जी कोटी कॉलोनी में आयोजित टिहरी लेक फेस्टिवल में भाग लेने पहुँचे। टिहरी की जनता ने उनका खूब स्वागत तो किया, लेकिन उनके संबोधन में जनपद के ज्वलंत मुद्दों पर कोई स्पष्ट चर्चा या ठोस आश्वासन न होने से क्षेत्र की जनता में गहरी निराशा देखने को मिली। टिहरी जनपद…

Read More

माधोसिंह भण्डारी नाट्य मंचन, लेजर शो और पांडवाज की प्रस्तुति से गूंजा टिहरी लेक फेस्टिवल।

नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। “टिहरी लेक फेस्टिवल की पहली सांस्कृतिक संध्या में उमड़ा जनसैलाब, देर रात तक चले रंगारंग कार्यक्रम” “पांडवाज की दमदार प्रस्तुति से गूंजा टिहरी लेक फेस्टिवल का मंच” “पांडवाज के लोक वाद्यों की गूंज से उत्सवमय हुई टिहरी लेक फेस्टिवल की सांस्कृतिक संध्या” “टिहरी लेक फेस्टिवल–2026 की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में हुआ दिव्य एवं भव्य कार्यक्रमों का आयोजन” टिहरी लेक फेस्टिवल–2026 के प्रथम दिवस की संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सराबोर रही। कोटी कॉलोनी  स्थित कार्यक्रम स्थल पर आयोजित प्रथम सांस्कृतिक संध्या में लोक संस्कृति, परंपरा और…

Read More

टिहरी की छुंईं बात ने छेड़ दिए भावनाओं के तार।

नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। “लेक फेस्टिवल में पहली बार टिहरी के अतीत पर भावनात्मक विमर्श” टिहरी की छुंईं बात यानी ऐतिहासिक नगरी टिहरी की वो बातचीत, जो अपने में समेटे है भावनाओं का समुंदर। जिसकी एक-एक लहर तूफान उठाती है। टिहरी लेक फेस्टिवल में पहली बार पुरानी यादों पर चर्चा करने का माहौल बना, तो बहुत सारी सुनी-अनसुनी बातों ने स्मृतियों को ताजा कर दिया। इस खास आयोजन में टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय और टिहरी डीएम नितिका खंडेलवाल सहभागी रहे। *टिहरी तक सड़क नहीं थी, पर दौड़ती थी कार*…

Read More