1.82 लाख नवनिर्मित श्री देव सुमन पार्क आम जनमानस के लिए समर्पित।

नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। जनपद टिहरी गढ़वाल के मैन बाजार में बुधवार को नवनिर्मित श्री सुमन देव पार्क का माननीय विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय, नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, श्री सुमन देव के परिवारजन अनिल बडोनी, मस्तराम बडोनी एवं जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने संयुक्त रूप से श्री सुमन देव की मूर्ति का मंत्रोच्चारण के साथ अनावरण कर आम जनमानस के लिए पार्क समर्पित किया। माननीय विधायक ने कहा प्रदेश के मा○मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में श्री देव सुमन पार्क का सौंदर्यकरण का कार्य किया गया एवं अब…

Read More

प्राकृतिक खेती एवं बदलते मौसम के लिए किसान गोष्ठी का आयोजन।

टिहरी/गजा (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। पंतनगर कृषि विश्व विद्यालय रानीचौरी द्वारा शोध एवं प्रसार केंद्र गजा मे कृषकों की आय बढाने हेतु तथा प्राकृतिक खेती एवं बदलते मौसम के तहत उन्नत खेती करने के लिए भरसार विश्व विद्यालय के कृषि वैज्ञानिकों ने किसान गोष्ठी का आयोजन किया, नगर पंचायत गजा के अन्तर्गत चारों वार्डों की महिलाओं ने इसमें प्रतिभाग किया, अनु. जाति की महिलाओं ने बड़ी संख्या में शामिल हो कर जानकारी ली, किसान गोष्ठी मे डाॅ सुमित चौधरी प्रभारी अधिकारी, डाॅ सचिन वैज्ञानिक के. वी. के. रानीचौरी, डाॅ शिखा, एवं…

Read More

शहीद बेलमति चौहान राजकीय महाविद्यालय पोखरी मे खेल महाकुम्भ का समापन ” किरन रावत बनी चैंपियन।

गजा/ टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के शहीद बेलमति चौहान राजकीय महाविद्यालय पोखरी (क्वीली) मे दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद का आयोजन किया गया, इस खेल महाकुम्भ मे छात्र छात्राओं के भीतर छिपी खेल प्रतिभा व अदम्य उत्साह का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व क्षेत्र जेष्ठ प्रमुख ईश्वरी प्रसाद विजल्वाण व श्रीमती किरन विजल्वाण द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि ईश्वरी प्रसाद विजल्वाण ने सम्बोधन मे कहा कि खेल केवल शारीरिक स्फूर्ति का साधन नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति…

Read More

देवप्रयाग क्षेत्र पंचायत (बीडीसी) में स्वास्थ्य सेवाएं, सड़क, विद्युत, पेयजल, शिक्षा के प्रमुखता से उठाए गए मुद्दे।

टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। देवप्रयाग क्षेत्र पंचायत (बीडीसी) की बैठक मंगलवार को क्षेत्र पंचायत सभागार में ब्लॉक प्रमुख विनोद बिष्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुई विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी भी बैठक में शामिल हुए, जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की मौजूदगी में जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य सेवाएं, सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा जैसे प्रमुख मुद्दों को जोर-शोर से उठाया। बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित विकास कार्यों की प्रगति, लंबित योजनाओं तथा स्थानीय जनसमस्याओं को सदन के समक्ष रखा गया। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यों की वर्तमान…

Read More

उत्तराखंड में गैस सिलेंडरों का ‘काला खेल’, ₹1937 का कमर्शियल सिलेंडर ₹5000 में बिकने का आरोप : मोहित डिमरी।

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड में इन दिनों गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत और उसके पीछे चल रहे संगठित काले कारोबार ने आम जनता और छोटे व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। ‘मूल निवास भू-कानून संघर्ष समिति’ के संस्थापक-संयोजक मोहित डिमरी ने प्रदेश सरकार और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग पर तीखा हमला बोलते हुए इसे पूरी तरह प्रशासनिक विफलता करार दिया है। मोहित डिमरी ने आंकड़ों के साथ खुलासा करते हुए बताया कि जहाँ घरेलू गैस सिलेंडर का सरकारी रेट लगभग ₹932 है, वहीं कई इलाकों में यह ₹1500 से ₹2000…

Read More

टिहरी जिले के विकास को लेकर चर्चा की गई।

टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। बैठक में जिला पंचायत सदस्य संगठन की जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए मंदार से जिला पंचायत सदस्य विजयपाल रावत को अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने कहा कि संगठन के हितों के लिए सभी के सहयोग से मिलकर काम किया जाएगा। सोमवार को यहां जिला पंचायत कार्यालय बौराड़ी में नरेंद्रनगर के पूर्व प्रमुख वीरेंद्र कंडारी और जिला पंचायत के उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 45 में से 37 सदस्यों ने प्रतिभाग किया। बैठक में सदस्यों ने कहा कि जिला पंचायत जिले का…

Read More

जिलाधिकारी टिहरी ने जनता दरबार कार्यक्रम में सुनी जन समस्याएं।

नई टिहरी सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। टिहरी गढ़वाल में आज प्रताप इण्टर कॉलेज प्रांगण में सरकार के चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित कर लोगों की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 33 जनसमस्या पत्र दर्ज किए गए जिनका अधिक से अधिक मौके पर ही निस्तारण किया गया शेष शिकायतों को सम्बन्धित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करने के दिशा – निर्देश दिए गए । इस मौके पर ग्राम पंचायत रिंगाल गढ़ सकलाना के पूर्व प्रधान…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर जनपद में भव्य कार्यक्रम आयोजित।

नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। मा○ विधायक की अध्यक्षता में “जन-जन की सरकार – 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम से आमजन हुए लाभान्वित। *सरकार के 4 साल पूरे होने (23 मार्च 2026 के अवसर पर नई टिहरी जिले में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार की उपलब्धियों (सेवा, सुशासन और विकास) को उजागर करना और जनता तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना था।* जिला प्रशासन द्वारा प्रदेश सरकार के चार वर्षों पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं जन-जन को…

Read More

ऋषिकेश में अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव-2026 का भव्य समापन।

नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। *राज्यपाल ने योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने पर दिया जोर* *ऋषिकेश से विश्व को योग का संदेश, राज्यपाल ने जन-जन तक पहुँचाने का किया आह्वान* *योग भारत की सॉफ्ट पावर का प्रतीक-राज्यपाल* *लोक भवन देहरादून/ऋषिकेश 22 मार्च, 2026* राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने ऋषिकेश में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव-2026 के समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। पर्यटन विभाग और गढ़वाल मण्डल विकास निगम द्वारा आयोजित इस महोत्सव में एक सप्ताह तक देश- विदेश से आए 2500 से अधिक योग साधकों ने…

Read More

मुख्यालय के प्रताप इंटर कॉलेज, बोराडी में जन-जन की सरकार 4 साल बेमिसाल के तहत भव्य कार्यक्रम।

नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। जिला प्रशासन द्वारा प्रदेश सरकार के चार वर्षों पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं जन-जन को लाभ पंहुचाने के लिए जनपद के तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर सोमवार को कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वही जनपद का मुख्य कार्यक्रम प्रताप इंटर कॉलेज, बोराडी नई टिहरी में *जन-जन की सरकार 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम* का आयोजन किया जाएगा इन कार्यक्रमों को भव्य और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने जिला स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनपद के मुख्यालय…

Read More