चंबा/नई टिहरी। (सुरेन्द्र प्रसाद भट्ट)। “डीएम टिहरी नितिका खंडेलवाल के निर्देश पर मेडिकल स्टोर में औपचारिक निरीक्षण, विभाग एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक मेडिकल स्टोर का विक्रय तत्काल प्रभाव से रोका गया” “मादक एवं मन:प्रभावी दवाओं की बिक्री पर सख्ती, दो मेडिकल स्टोर्स को नोटिस जारी” “डीएम नितिका खण्डेलवाल के निर्देश पर चम्बा क्षेत्र में मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण” “बिना वैध पर्चे मादक दवाओं की बिक्री पर होगी कठोर कार्रवाई: जिला प्रशासन” कल बुधवार, दिनांक 25 फरवरी 2026 को जनपद टिहरी गढ़वाल के चम्बा क्षेत्र में जिलाधिकारी टिहरी…
Read MoreAuthor: News Desk
पुलिस की टीम द्वारा नाबालिगा को टिहरी क्षेत्र से किया गया बरामद।
उत्तरकाशी। ऑपरेशन स्माइल व थाना पुलिस की टीम द्वारा नाबालिगा को टिहरी क्षेत्र से किया गया बरामद। *नाबालिग का अपह्रण व दुष्कर्म के आरोपी युवक को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर भेजा गया जेल।* उत्तरकशी थाना पुरोला पर पंजीकृत नाबालिगा के अपह्रण/गुमशुदगी के मामले में ऑपरेशन स्माइल व थाना पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा को बरामद तथा अपह्रणकर्ता युवक को गिरफ्तार किया गया है। बीते 19 फरवरी 2026 को 1 व्यक्ति द्वारा थाना पुरोला पर आकर 14.02.2026 को अपनी नाबालिग पुत्री के बिना बताये कहीं चले जाने के सम्बन्ध में…
Read Moreजाखणीधार ब्लॉक का केंद्रीय विद्यालय डायट भवन से होगा संचालित।
नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। टिहरी बांध प्रभावित क्षेत्र मदननेगी में इसी सत्र में डायट के भवन पर अस्थाई रूप से केंद्रीय विद्यालय का संचालन शुरू होने की कवायद अंतिम चरण में है। इन दिनों डायट के छात्रावास की मरम्मत कर वहां कक्षा-कक्ष तैयार किए जा रहे हैं। जबकि 14 कमरे पूरी तरह से तैयार हो चुके हैं। जिससे उम्मीद है कि नए सत्र से यहां पर विधिवत कक्षाओं का संचालन शुरू हो जाएगा। जाखणीधार ब्लॉक के मदननेगी में केंद्रीय विद्यालय का अस्थाई तौर पर वहां बने डायट के भवन…
Read More17 वर्षीय छात्रा ने देवप्रयाग के टोडेश्वर पुल के पास अलकनंदा नदी में लगाई छलांग।
नई टिहरी/देवप्रयाग (सुरेन्द्र प्रसाद भट्ट)। देवप्रयाग क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है जहां एक 17 वर्षीय छात्रा ने टोडेश्वर पुल के निकट अलकनंदा नदी में छलांग लगा दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 11 बजे थाना बाह बाजार (देवप्रयाग) पुलिस को सूचना मिली कि टोडेश्वर में बने नए पुल के नीचे एक किशोरी ने नदी में छलांग लगा दी है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया। थाना प्रभारी बाह (देवप्रयाग) अमरजीत सिंह रावत के…
Read Moreटिहरी में पयर्टन को नई ऊंचाई देगा लेक फेस्टिवल।
नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। 6 से 9 मार्च के बीच आयोजित होगा टिहरी लेक फेस्टिवल पुरानी टिहरी शहर को अपने आगोश में समाई झील की सैर, गंगा की वेगवान लहरों पर राफ्टिंग, रहस्यमयी खैट पर्वत की यात्रा से लेकर, देवप्रयाग में पौराणिक रघुनाथ मंदिर के दर्शन और संगम तट पर योगाभ्यास। यदि आप किसी एक आयोजन में इन सब गतिविधियों का आनंद लेना चाहते हैं, तो 6 से 9 मार्च के बीच टिहरी लेक फेस्टिवल में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करना ना भूलें। टिहरी जिला प्रशासन और उत्तराखंड पयर्टन विकास परिषद…
Read Moreचम्बा विकास खंड के साबली मे विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन।
चंबा/नई टिहरी (सुरेन्द्र प्रसाद भट्ट)। चम्बा विकास खंड के साबली मे विराट हिन्दू सम्मेलन का हुआ आयोजन, कलश यात्रा के साथ शुभारंभ। जनपद टिहरी के विकास खंड चम्बा के साबली मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया, सम्मेलन के मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी स्वरुपानंद यति जी महाराज, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सेवा प्रमुख पवन जी, व कार्यक्रम के अध्यक्ष जगतराम सेमवाल खंड संघचालक चम्बा ने संयुक्त रूप से भारत माँ के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर…
Read Moreपूर्व मंत्री दिनेश धनाई ने अपने जन-संवाद कार्यक्रम को निरंतर आगे बढाते हुए टिहरी विधान सभा के मखलोगी पट्टी के केमवाल गांव, लामकोट में किया जन संवाद।
नई टिहरी (सुरेन्द्र प्रसाद भट्ट) पूर्व मंत्री दिनेश धनाई ने अपने जन-संवाद कार्यक्रम को निरंतर आगे बढाते हुए टिहरी विधान सभा के मखलोगी पट्टी के केमवाल गांव, लामकोट में बैठक कर जनता से संवाद किया, उन्होंने ग्रामीणों की समस्याए सुना और शासन प्रसान से जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया, जिसमें ग्रामीणों ने लामकोट की सड़क का मुद्दा प्रमुख्ता से उठाया । पूर्व मंत्री दिनेश धनाई ने चंबा प्रखंड के केमवाल गांव, और लामकोट में चौपाल लगाकर बैठक की जिसमें बर्षों से ग्रामीणों चली आ रही सड़क मांग बन भूमि…
Read Moreपूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रदीप रमाेला ने जन आशीर्वाद यात्रा के तहत पट्टी रौणद रमाेली क्षेत्र में किया जनसंपर्क।
लंबगांव। जन आशीर्वाद यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, क्षेत्र में विकास की नई उम्मीद। प्रतापनगर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रदीप रमाेला ने जन आशीर्वाद यात्रा के तहत पट्टी रौणद रमाेली क्षेत्र के ग्राम पंचायत गाेलाणी, जुलाणगांव, पिपलाेगी, स्यालगी आदि गांवाें मे घर घर जाकर जनसंपर्क किया और लाेगाें का आशीर्वाद प्राप्त किया साेमवार काे पिपलोगी एवं गोलाणी पहुंचे प्रदीप रमाेला की जन आशीर्वाद यात्रा का ग्राम प्रधान अंजना कलूडा, ताजबीर बिष्ट सहित पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया और जन आशीर्वाद यात्रा काे अपना समर्थन दिया जनसंपर्क के दौरान प्रदीप रमाेला…
Read Moreमेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर सरकार पर कांग्रेस ने लगाया गुमराह करने का आरोप।
नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। प्रदेश में लगातार खराब होती कानून व्यवस्था और मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर विधायक सहित भाजपा सरकार पर कांग्रेस ने गुमराह करने का आरोप लगाया है। कहा कि केंद्रीय मंत्री और सीएम की घोषणा के बावजूद मेडिकल कॉलेज की जोओ जारी न होना टिहरी के लोगों के साथ छलावा है। नई टिहरी में पत्रकार वार्ता करते प्रदेश प्रवक्ता शांति भट्ट ने कहा कि मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर स्थानीय विधायक का झूठे बीते दिन सहकारिता मेला के दौरान पकड़ा गया है। कहा कि बगैर एमएनसी…
Read Moreसंस्कारयुक्त विवाह का दिया संदेश: शिवानी रमोला ने पेश की मिसाल।
नई टिहरी (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)। जनपद टिहरी गढ़वाल के विकास खंड चंबा के ग्राम गुल्डी में आयोजित एक विवाह समारोह सामाजिक सरोकार का उदाहरण बन गया, जब दुल्हन शिवानी रमोला ने अपनी शादी में पूर्ण रूप से मांस व मदिरा का सेवन नहीं होने दिया। उनके इस निर्णय से विवाह समारोह नशामुक्त और संस्कारयुक्त वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर शिवानी रमोला ने युवाओं को संस्कारयुक्त शादी का संदेश देते हुए नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि शुभ अवसरों पर सादगी और संस्कार को…
Read More